कानपुर जहां गंगा की हल्की हवा के संग आधुनिक शहर की हलचल मिलती है। यहां के कॉलेजों की गलियों में युवा उम्मीदों की खुशबू बस्ती है। और भीड़ भाड़ वाले बाजारों में जीवन की रंगीन कहानियां छिपी हुई हैं। इस शहर में नए और पुराने का अद्भुत संगम है– जहां संस्कृति और उम्मीदें साथ साथ चलती है।नैना जो बनारस से कानपुर पढ़ने आई थी। एक खुश मिजाज और सुलझी हुई लड़की थी, उसे प्रकृति से बहुत लगाव था उसका बस एक ही सपना था पढ़ लिख कर एक अच्छी सी नौकरी करना और इसके लिए वो मन लगा कर अपनी परीक्षा