बारिशवाला प्यार - 3

  • 156

बरसात रिमझिम और बादल को भीगा रही थी। बारिश ने जोरो शोरो से बरसना शुरू कर दिया था। रिमझिम बादल को उसके पापा समझकर उसका हाथ पकड़कर खींच रही थी। बादल भी रिमझिम के पीछे खींचा चला जा रहा था।             " लेट्स डांस पापा " कहकर उसने बादल का हाथ खींचा। अब बादल उसके करीब आ गया था। रिमझिम ने देखा की बिल्कुल उसके पापा की हाइट का दिखने वाला ये व्यक्ति कोई और है। उसे झटका लगा, अपनी गलती पता चली, उसने बादल का हाथ छोड़ दिया, ओर थोडी पीछे चली गई।