हुक्म और हसरत #Arsia"अब आगे…”"मैंने वो निशान... तुम्हारे बहुत करीब वाले इंसान के हाथ पर देखा था।" सिया की बात सुनकर अर्जुन कुछ पल के लिए बिल्कुल शांत रह गया।कमरे में मौजूद हर शख्स की नज़र अब सिया और अर्जुन पर थी।अर्जुन धीरे से उसके पास बैठा।उसने सिया का हाथ थामते हुए पूछा—"किसके हाथ पर देखा था आपने, राजकुमारी?"सिया ने उसकी तरफ़ देखा।उसकी आँखों में डर साफ़ था।वो कुछ कहने की कोशिश करने लगी—"वो... मैं..."लेकिन अचानक उसकी भौंहें सिकुड़ गईं।सिर में जैसे तेज़ दर्द की लहर दौड़ गई।"आह..." अर्जुन तुरंत चिंतित हो उठा।"बस... बस, आपको कुछ याद करने की