मीना बहुत दिनों बाद अपने मायके जा रही थी। ट्रेन से उतर कर उसने रिक्शा किया। "भैया, नई बस्ती जाना है।""20 रुपये लगेंगे।" रिक्शा वाला बोला।घर पहुँचकर जैसे ही मीना सामान उतार कर पैसे देने लगी, रिक्शा वाला अपनी बात से मुकर गया। "मैंने तो तीस रुपये बोले थे।"मीना ने दोबारा कहा, "नहीं भैया, आपने बीस रुपये बोले थे।" रिक्शा वाला चिल्लाने लगा, "तुमने गलत सुना, मैंने तीस रुपये बोले थे।"मीना ने सोचा, इन लोगों से क्या बहस करनी, दस रुपये और निकाल कर दे दिए।मीना की माँ भी शोर सुनकर बाहर आ गई। उन्होंने मीना से कहा, "सभी रिक्शा वाले