कहानी - कथनी और करनीरोहित बहुत ही धार्मिक व्यक्ति था। सबकी सहायता के लिए हमेशा तैयार रहता। मोहल्ले में उसकी गिनती एक अच्छे बेटे और अच्छे भाई के रूप में होती थी, पर वह एक अच्छा पति कभी न बन सका। वह राधा रानी का परम भक्त था, हर समय मुख पर राधे-राधे का जाप, माथे पर तिलक और हाथ में माला। लेकिन जो न्याय और प्रेम वह बाहर की दुनिया को देता था, वही अपनी पत्नी को न दे सका।उसकी पत्नी सीमा एक पढ़ी-लिखी, सुलझे हुए विचारों वाली स्त्री थी। उसने शादी के बाद हर संभव कोशिश की कि