हाय ऑल ! इट्स मी अगेन विधि आहूजा ! शर्लिन ने मुझे घुँघरू और श्राप की सारी कहानी सुनाई तो मैंने हंसकर कहा, " कहानी अच्छी है मगर क्या तू इसे सच मानने लगी है? "अपने ख्यालों में खोई सी वह बोली, " कहानी को मनगढ़ंत मानने की वजह भी तो नहीं है। "" कहानियाँ तो मनगढ़ंत ही होतीं हैं डियर । "" लेकिन पापा ने भी कहा था कि वो पीतल का पन्ना करीब चार- पांच सौ साल पुराना है। "" तो होगा, हर रॉयल फैमिली अपनी फ़ैमिली हिस्ट्री की किताब बड़े शान से सजा के रखतें हैं मगर सब कुछ