ध्रुव की तारा भाग - १७लेखिका "अनामिका"दिन पंख लगाकर उड़ रहे थे और आखिरकार वो दिन आ ही गया जब 12वीं के नतीजों की घोषणा हुई। तारा शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थी, और जब रिजल्ट आया तो उसने उम्मीद से भी शानदार अंक हासिल किए थे। घर में जश्न का माहौल था। मम्मी-पापा अपनी बेटी की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे थे और एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे थे।अभी यह खुशियाँ मनाई ही जा रही थीं कि तारा का फोन बज उठा। स्क्रीन पर 'ध्रुव' का नाम चमक रहा था। तारा ने मुस्कुराते हुए फोन उठाया।"बधाई हो टॉपर! मुझे