[ नीलम कुलश्रेष्ठ ] ये कार्यालय आम सरकारी कार्यालय जैसा है। कौन से प्रदेश का ? और कौन सा विभाग ?क्या फ़र्क पड़ता है ?हर सरकारी कार्यलाय की एक जैसी कार्य प्रणाली होती है। सुविधा केलिए इसे गुजरात का सूचना विभाग मान लेते हैं। इस पुरानी इमारत के चार कमरों के बीच के गलियारे के दूसरे छोर पर डाइरेक्टर का बड़ा कमरा है। हर कमरे में मेज़ पर पुराने घिसे कपडे का मेज़पोश है। पास की आलमारी में किताबें व फ़ाइलें हैं। यदि कोई खिड़की का कांच टूट गया है तो वह