सादगीअनु कोई असाधारण नाम नहीं था, और वह खुद भी खुद को असाधारण नहीं मानती थी। वह एक साधारण सी, सुलझे विचारों वाली लड़की थी। उसे सजने-संवरने का शौक नहीं था। उसके लंबे-ढीले सूट, करीने से ओढ़ा हुआ दुपट्टा और भीतर की रोशनी से दमकता आभापूर्ण चेहरा ही उसे भीड़ में अलग पहचान दे देता था।वह 'सादा जीवन, उच्च विचार' में सचमुच विश्वास करती थी। गणित में वह प्रतिभा का परचम लहराती थी। उसकी कोई खास सहेली नहीं थी, पर वह सबसे बोलती थी, सबकी चुपचाप सहायता करती थी, और फिर भी अपने आप में अकेली ही रहती थी। उसे