सृष्टि - 5

  • 339
  • 96

सृष्टि ध्रुव को पहले से ही जानती थी लेकिन वो सामने नहीं आना चाहती थी जबकि उसने ध्रुव को 3-4 बार देख लिया था। ध्रुव से उसकी पहली बार बात 2 साल पहले हुई थी ज़ब उसने अपनी स्कूल कम्पलीट की। अनजाने मे ही सही लेकिन वो  फ़ोन के जरिये मिल चुके थे उस रात सृष्टि ने कॉल तो कट कर दिया था लेकिन कॉल कट करने के बाद भी उसकी धड़कने उसी स्पीड से धड़क रही थी जितनी उसकी आवाज़ को सुन कर धड़की थी वो जल्दी से दौड़ कर अपने बेड पर जाकर सो गयी और सोने की