मिलना — जहाँ से सब शुरू हुआ था*हम मिले थे एक कमेंट सेक्शन में। इतना अजीब था मिलना कि अब सोचता हूँ तो हँसी आती है।मैंने एक रैंडम पोस्ट पे लिखा था — "ये फ़िल्टर ज़्यादा हो गया यार।"उसने तुरंत रिप्लाई किया — "तुझे बड़ा पता है फ़िल्टर का?"मैंने बोला — "हाँ, क्योंकि तुम रोज़ लगाती हो।"वो बोली — "स्टॉकर हो क्या? हर जगह दिख जाते हो।"वहीं से लड़ाई शुरू, और लड़ाई से बात।कमेंट से DM, DM से Snap। मैंने उसका नाम "फ़िल्टर वाली" सेव किया था। उसने मेरा "बोरिंग लड़का"।पहले हफ्ते तो सिर्फ एक दूसरे को चिढ़ाना। वो कहती