नवम्बर माह की गुनगुनी धूप थी। ठंड अभी इतनी भी नहीं हुई थी कि ठंड से ठिठुरा जाए। सुबह-सुबह मौसम ठंडा-सा हो रहा था। दिल्ली में वैसे भी कम ठंड पड़ती है। बस दिसम्बर और जनवरी, दो माह के लिए। लेकिन पड़ती है तो कड़ाके की है, दिल्ली की सर्दी।तनु दोपहर के एक बजे घर से निकली, प्रीतविहार से अपने बच्चे को वापस लाने के लिए। डेढ़ बजे छुट्टी होनी थी, और अभी तक कोई ऑटो नहीं मिला था। उसे बहुत चिंता हो रही थी कि समय से स्कूल पहुँच जाए, जिससे उसके बेटे को स्कूल के बाहर इंतज़ार न