लोगों की नज़र तो बस उसके सफ़ेद दाग़ से भरे हुए चेहरे पे टिकी थी. उसका चेहरा सफ़ेद दाग़ से इतनी बुरी तरह भरा हुआ है कि लोगों को उससे घिन आ रही थी, लेकिन फिर भी लोग उसे आँखें फाड़-फाड़ कर घूरे जा रहे थे, क्योंकि वो एक लड़की है, और उसके पास देखने जैसा बहुत कुछ है. भले ही, उसके चेहरे पे सफ़ेद दाग़ है तो क्या हुआ!