अध्याय 1 : पहली टक्कर रायपुर की सबसे महंगी सड़क पर आज अजीब सा सन्नाटा था। इस सन्नाटे की वजह थी एक काली जी-वैगन। उसकी स्पीड 150 के पार थी और उसके आगे-पीछे पाँच काली स्कॉर्पियो चल रही थीं, जिनमें हथियारबंद लोग बैठे थे। जी-वैगन के अंदर बैठा था वो आदमी, जिसका नाम सुनते ही बड़े-बड़े मंत्रियों के पसीने छूट जाते हैं। जिसका नाम सुनते ही पुलिस अपनी वर्दी टाइट कर लेती है।
Mafia Saiya - 1
अध्याय 1 : पहली टक्कररायपुर की सबसे महंगी सड़क पर आज अजीब सा सन्नाटा था।इस सन्नाटे की वजह थी काली जी-वैगन। उसकी स्पीड 150 के पार थी और उसके आगे-पीछे पाँच काली स्कॉर्पियो चल रही थीं, जिनमें हथियारबंद लोग बैठे थे।जी-वैगन के अंदर बैठा था वो आदमी, जिसका नाम सुनते ही बड़े-बड़े मंत्रियों के पसीने छूट जाते हैं। जिसका नाम सुनते ही पुलिस अपनी वर्दी टाइट कर लेती है।रुद्र सिंह राजावत।उम्र 27 साल। पूरे छत्तीसगढ़ के अंडरवर्ल्ड का बेताज बादशाह। चेहरे पर कभी कोई भाव नहीं, आँखों में हमेशा एक अजीब सा ठंडापन। लोगों का कहना था कि रुद्र ...Read More
Mafia saiya chapter 2
अध्याय 2 : हवेली में कैद जंगली बिल्ली"तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी स्कूटी को हाथ लगाने की!"नित्या चीख रही पर उसकी आवाज जी-वैगन के अंदर गूँज कर रह गई थी।रुद्र ने उसे लगभग उठाकर अपनी जी-वैगन में पटक दिया था। बाहर उसकी गुलाबी स्कूटी धू-धू कर जल रही थी।"मेरी स्कूटी! तुम पागल हो क्या? वो मेरे पापा ने मुझे दी थी!" नित्या की आँखों में आँसू आ गए।रुद्र एकटक उसे देख रहा था। उसकी आँखों में गुस्सा नहीं था, एक अजीब सा जुनून था।उसने जेब से रुमाल निकाला और नित्या के गाल पर जो कालिख लगी थी, उसे पोंछने ...Read More
Mafia saiya chapter 3
अध्याय 3 : वो पागल रातरात के 11 बज रहे थे।राजावत हवेली के उस बड़े से कमरे में नित्या के एक कोने में सिमटी हुई बैठी थी। सामने रुद्र सोफे पर बैठा, बिना पलक झपकाए उसे ही देख रहा था।उसने अपने आदमियों को सख्त ऑर्डर दिया था - "कोई भी इस कमरे के आसपास भी नहीं आएगा।"नित्या का गला सूख रहा था, "देखो... मुझे जाने दो। मेरी माँ परेशान हो रही होगी।"रुद्र उठा। धीरे-धीरे चलता हुआ बेड के पास आया। उसने टेबल से पानी का गिलास उठाया और नित्या की तरफ बढ़ाया।"लो, पानी पियो।"नित्या ने गिलास लेने के लिए ...Read More
Mafia saiya chapter 4
अध्याय 4 : जबरदस्ती की शादी"शादी? किसकी शादी?" नित्या बेड से उछल कर खड़ी हो गई।रुद्र ने फोन काटा उसकी तरफ मुड़ा। सिगरेट अभी भी उसके होंठों में थी।"हमारी। तेरी और मेरी।" उसने बड़े ही आराम से कहा, जैसे वो सब्जी लाने की बात कर रहा हो।"तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है! मैं तुमसे शादी क्यों करूँगी? मैं तुम्हें जानती भी नहीं हूँ!" नित्या चीखी।रुद्र धीरे-धीरे उसके पास आया। उसने सिगरेट बुझाई और नित्या की ठुड्डी पकड़ कर ऊपर उठाया।"जानती नहीं है तो जान जाएगी। पूरी जिंदगी पड़ी है जानने के लिए। पंडित सुबह 7 बजे आएगा।""मैं नहीं करूँगी! ...Read More
Mafia saiya chapter 5
अध्याय 5 : सुहागरात और पुलिस का छापाधाँय!गोली की आवाज सुनते ही पूरी हवेली में भगदड़ मच गई।नित्या घबरा उठ गई, "पुलिस! पुलिस आ गई! अब तू गया रुद्र!"उसके चेहरे पर पहली बार एक उम्मीद की रोशनी आई।रुद्र ने खिड़की से बाहर देखा। नीचे रायपुर के SP, इंस्पेक्टर यादव, 20 पुलिस वालों के साथ खड़े थे।"रुद्र सिंह राजावत! तुम्हें नित्या शर्मा के किडनैपिंग के जुर्म में गिरफ्तार किया जाता है! बाहर आओ!" लाउडस्पीकर पर आवाज आई।रुद्र ने पीछे मुड़कर नित्या को देखा। नित्या मुस्कुरा रही थी।"सुना? तेरा खेल खत्म।"रुद्र मुस्कुराया। वही सनकी मुस्कान।"खेल तो अब शुरू हुआ है, बीवी।"उसने ...Read More