Bayaan - Part 4

  • 345
  • 108

Part 4 उस रात मैं अपने कमरे में बैठी थी, लेकिन मेरा ध्यान कहीं और ही था। मेरे सामने फोन रखा था और दिमाग में सिर्फ वही कोड वर्ड घूम रहा था। आखिरकार मैंने उसका मतलब निकाल ही लिया। कोड वर्ड था — "N.S." जिसका मतलब था — "नज़र से" मैं कुछ पल तक स्क्रीन को देखती रह गई। इतना छोटा सा शब्द, लेकिन उसके पीछे कितनी बड़ी कहानी छिपी हुई थी। मैंने तुरंत डायरी का अगला पन्ना खोला। वहाँ राधा रानी ने लिखा था— "शायद मैं पागल हूँ। मैंने उस लड़के को केवल दो बार देखा है, फिर भी