18--- "मई जापान जाता हई -----" एक दिन जापानी लड़के ने सीढ़ियों पर बैठते हुए कहा | "क्यों ---? आर यू गोइंग बैक ---?” बासु दी ने अचकचाकर पूछा | "नो---नो --मई अपने पिता को मिलने को जाता, ही कॉल्ड मी -----" "ओह ! " सबके तने हुए चेहरे ढीले पड़ गए, अब वह इस ग्रुप का एक अहम हिस्सा बन चुका था |वह अपने जापान की बातें बताता, परिवार की बातें शेयर करता, कोई छोटी–मोटी समस्या होती, उसकी भी चर्चा कर लेता | वह भारतीय परिवेश को और यहाँ के लोगों को काफ़ी समझने लगा था और कुछ बातें