प्रेम न हाट बिकाय - भाग 20

  • 2.5k
  • 552

20 –       राजेन्द्र के जाने का दिन आ गया, उसी दिन अनामिका ने अपने घर पर उसकी ‘फ़ेयरवैल’ रखी | एक छोटा सा डिनर !जिसमें महिला दोस्तों में से कोई भी सम्मिलित नहीं हो सका, केवल इन शैतानों के ! बासु दी को अपने पति के साथ किसी विशेष समारोह में शामिल होना ज़रूरी था, कुंजबाला दी अपने काम के सिलसिले में शहर से बाहर थीं, रेखा बहन का तो वैसे ही बच्चों को छोड़कर आना कठिन होता था |          अवसर की बात थी कि उन दिनों विवेक भी शहर में नहीं थे |