22 – डिनर ख़त्म हुआ तब तक नौ बज गए थे | जल्दी से टेबल साफ़ करके रामी घर जाने लगी | “रामी बहन ! ज़रा सबके लिए कॉफ़ी और बना दो, ज़रा जल्दी--शीनोदा ! यू विल हैव ?” “ओह ! श्योर---”वह तपाक से बोला | “नहीं शीनोदा को सोडा या कोक पीना चाहिए ---” अनामिका ने कहा | “व्हाय ? मी कोक ----?”उसे अजीब लगना स्वाभाविक था, सब कॉफ़ी और उसके लिए कोक –वैसे उसे कोक पसंद था लेकिन सब कॉफ़ी पी रहे थे और वह कोक, ऐसा क्यों भला –ओ.के—आई विल हैव बोथ ---- ?”यानि