यह कहानी वली नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सन्डे की सुबह सो रहा होता है। उसकी नींद एक महिला की आवाज़ "कपड़े हैं?" से टूटती है, जो उसके दरवाजे पर खड़ी होती है। यह महिला आरती है, और वली उसे पहली बार देखता है। वली आरती की खूबसूरती से प्रभावित होता है और उसके प्रति आकर्षित हो जाता है। हर सन्डे, आरती वली के पास आती है और बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे को देखते हैं। वली हर बार उसे जाते हुए देखने में आनंद लेता है। कुछ हफ्तों के बाद, आरती अचानक नहीं आती, जिससे वली को चिंता होती है। जब वह फिर से आती है, तो वली उसे बताता है कि उसने उसका इंतज़ार किया। लेकिन आरती उसे बताती है कि वह पहले से शादी-शुदा है और उसे इंतज़ार न करने के लिए कहती है। यह सुनकर वली को बहुत दुख होता है और उसे ऐसा लगता है जैसे उसका दिल टूट गया है। कहानी वली के प्यार और उसके दिल के टूटने की गहरी भावना को दर्शाती है। धोबन by Qais Jaunpuri in Hindi Love Stories 30.9k 2.7k Downloads 16.5k Views Writen by Qais Jaunpuri Category Love Stories Read Full Story Download on Mobile Description “मुझे इसी बात का डर था और मैं यही कहने आई हूँ कि मेरे पीछे अपनी ज़िन्दगी बर्बाद मत करो.” वली ने उसकी बात का कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उसने आगे बढ़के उसे अपने गले से लगा लिया. ऐसी दीवानगी देखके आरती के आँसू निकल पड़े. फिर दोनों ने कस के एक-दूसरे को अपनी बाहों में जकड़ लिया. फिर वली ने उसके गाल पे बनी आँसू की सड़क मिटा दी और उसके होंटों पे अपने होंट रख दिए, जिसके लिए आरती मना न कर सकी. फिर वली ने उसे अपने सीने से कुछ इस तरह लगा लिया, जैसे वो उसकी हर परेशानी को अपने गले से लगा रहा हो. आरती को पहली बार अपने जिस्म पे किसी मर्द का इतना मुलायम हाथ महसूस हुआ. उसे अच्छा लगा. अब वली उसको बेतहाशा चूमने लगा. फिर जब वली का हाथ आरती के सीने पे पहुँचा, तब आरती को महसूस हुआ कि उसके अन्दर एक समन्दर जितना बड़ा तूफ़ान उमड़ रहा है, जो अब सारे किनारे तोड़ देगा, तब उसने वली को आगे बढ़ने से रोक दिया. “पहले अच्छे नम्बरों से पास हो जाओ.” आरती ने इतना कहा और कमरे से बाहर निकल गई. More Likes This जूनून एक मोहब्बत - 1 by princy जिद्दी इश्क - 1 by Anika Ku दुश्मन से पहला प्यार: द मिस्टीरियस क्वीन - भाग 1 by Pihu Patel माफिया कि दुल्हनिया - भाग 1 by Mamta Sahani इश्क या जुनून - 1 by Anika Ku अवनि एक अटूट विश्वास - 1 by RAAHULL SHARMA पवित्र प्रेम या अभिशाप ? - 3 by Sonam Brijwasi More Interesting Options Hindi Short Stories Hindi Spiritual Stories Hindi Fiction Stories Hindi Motivational Stories Hindi Classic Stories Hindi Children Stories Hindi Comedy stories Hindi Magazine Hindi Poems Hindi Travel stories Hindi Women Focused Hindi Drama Hindi Love Stories Hindi Detective stories Hindi Moral Stories Hindi Adventure Stories Hindi Human Science Hindi Philosophy Hindi Health Hindi Biography Hindi Cooking Recipe Hindi Letter Hindi Horror Stories Hindi Film Reviews Hindi Mythological Stories Hindi Book Reviews Hindi Thriller Hindi Science-Fiction Hindi Business Hindi Sports Hindi Animals Hindi Astrology Hindi Science Hindi Anything Hindi Crime Stories