सूरज की गुनगुनी धूप में सामान से भरी पिकअप वैन नई सोसाइटी के गेट पर आकर रुकी। आज से सात साल की तारा की दुनिया बदलने वाली थी। "अरे विजय! वक्त पर पहुँच गया यार," तारा के पापा, आनंद जी ने मुस्कुराते हुए सामने वाले मकान से बाहर आते अपने पुराने कॉलेज फ्रेंड को गले से लगा लिया। बचपन की दोस्ती फिर से ताज़ा हो रही थी। एक तरफ बड़े सामान की शिफ्टिंग चल रही थी, तो दूसरी तरफ छोटी सी तारा भी पीछे नहीं रहना चाहती थी। उसने अपनी पूरी ताकत लगाकर अपनी किताबों और खिलौनों से भरा एक भारी कार्टन उठा लिया।
ध्रुव की तारा - भाग 1
ध्रुव की ताराभाग - १लेखिका "अनामिका"सूरज की गुनगुनी धूप में सामान से भरी पिकअप वैन नई सोसाइटी के गेट आकर रुकी। आज से सात साल की तारा की दुनिया बदलने वाली थी।"अरे विजय! वक्त पर पहुँच गया यार," तारा के पापा, आनंद जी ने मुस्कुराते हुए सामने वाले मकान से बाहर आते अपने पुराने कॉलेज फ्रेंड को गले से लगा लिया।बचपन की दोस्ती फिर से ताज़ा हो रही थी। एक तरफ बड़े सामान की शिफ्टिंग चल रही थी, तो दूसरी तरफ छोटी सी तारा भी पीछे नहीं रहना चाहती थी। उसने अपनी पूरी ताकत लगाकर अपनी किताबों और खिलौनों ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 2
ध्रुव की ताराभाग - २लेखिका "अनामिका"वक्त अपनी रफ्तार से बीतता रहा। बचपन की मासूमियत अब किशोरावस्था के संजीदा मोड़ आ खड़ी हुई थी। सात साल की वह छोटी तारा अब 10th क्लास में थी—गोल चश्मा, किताबों का ढेर और पढ़ाई को लेकर वही पुरानी संजीदगी। वहीं दूसरी तरफ, 12th क्लास का ध्रुव आज भी बेफिक्र था। उसकी गिनती क्लास के उन छात्रों में होती थी जो बस 'पासिंग मार्क्स' की उम्मीद रखते थे।घरवाले हर वक्त ध्रुव को 12th बोर्ड्स का डर दिखाते और पढ़ाई के लिए टोकते रहते। लेकिन कोई नहीं जानता था कि ध्रुव का दिल किताबों में ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 3
ध्रुव की ताराभाग - ३लेखिका "अनामिका" स्विमिंग पूल वाली शाम के बाद रात भर तारा के मन में अजीब सवाल घूमते रहे। प्यार, पसंद या इन सब एहसासों से वह हमेशा दूर ही रही थी, इसलिए उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि उसके साथ क्या हो रहा है। वह बस यही सोचती रही कि सिया हमेशा ध्रुव के बारे में ही क्यों पूछती रहती है? और ध्रुव भी आखिर हर वक्त सिया को चुपके-चुपके क्यों देखता रहता है? और अगर ये दोनों ऐसा करते भी हैं, तो उसे अंदर ही अंदर इतना बुरा क्यों लगता है? इन्हीं ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 4
ध्रुव की ताराभाग - ४लेखिका: "अनामिका"मिड-टर्म्स के बाद हफ़्ते भर की छुट्टियों का ऐलान हो चुका था। लेकिन बस पर हुई उस बातचीत के बाद तारा के मन में एक अनजाना डर तैर रहा था—एक अनजान लड़का ट्रिप पर साथ जाने वाला था, क्या यह फैसला सही रहेगा? इसी उलझन में वह और ध्रुव अपने-अपने घर पहुँचे।ध्रुव के घर में ट्रिप की बात सुनते ही उसके माता-पिता तुरंत मान गए। आखिरकार वह लड़का था और १२th में था। असली चुनौती तो तारा के घर में थी, क्योंकि वह पहली बार बिना परिवार के दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 5
ध्रुव की ताराभाग - ५ लेखिका "अनामिका" बुआ ने मुस्कुराते हुए सबका स्वागत किया, "अरे बच्चों, आओ-आओ, अंदर आ बिल्कुल शर्माने की ज़रूरत नहीं है, इसे अपना ही घर समझो। तारा, तुम सिया को लेकर अपने कमरे में चली जाओ। और तुम दोनों लड़के... सामने वाले कमरे में शिफ्ट हो जाओ। जल्दी से फ्रेश हो जाओ, तब तक मैं खाना लगाती हूँ।"कमरों में जाने के बाद ध्रुव से खुद पर काबू नहीं रखा गया। वह तारा के पास आकर धीरे से बोला, "यार चश्मिश, तू तो सच बोल रही थी! तेरी बुआ तो दूर-दूर से बुआ लगती ही नहीं ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 6
ध्रुव की ताराभाग - ६लेखिका "अनामिका" दिन भर की भागदौड़ के बाद रात के सन्नाटे में तारा अकेली बालकनी खड़ी थी। सामने आसमान में चाँद-सितारे चमक रहे थे और ठंडी हवा के हल्के झोंके चेहरे को छू रहे थे। तारा उस खूबसूरत नज़ारे को निहारते हुए दिन भर की बातों में उलझी थी। उसके दिमाग में बस यही सवाल घूम रहा था—जब ध्रुव और सिया एक-दूसरे के करीब होते हैं, तो उसके दिल में यह अजीब सी टीस क्यों उठती है?"यहाँ अकेली क्या कर रही हो, चश्मिश?" ध्रुव की आवाज़ से उसकी सोच का सिलसिला टूटा। वह धीरे से ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 7
ध्रुव की ताराभाग - ७ लेखिका "अनामिका" छुट्टियाँ खत्म होने के बाद स्कूल का पहला दिन आ गया। तारा ध्रुव रोज़ की तरह एक साथ पैदल ही स्कूल जा रहे थे।तभी रास्ते में सिया भी आती हुई दिखी। उसने दूर से हाथ हिलाया और मुस्कुराते हुए उन दोनों के पास आ गई।"और बताओ, छुट्टियाँ खत्म! ट्रिप का नशा उतरा कि नहीं?" सिया ने आते ही हँसकर पूछा।तारा ने उत्साह में कहा, "अरे यार, ट्रिप के सारे फोटोज़ इतने कमाल के आए हैं न! देखकर मज़ा आ गया।"सिया ने थोड़ा हैरान होकर पूछा, "क्या? फोटोज़ मिल भी गए? तुम लोगों ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 8
ध्रुव की ताराभाग -८लेखिका "अनामिका" तारा के घर से ध्रुव के घर तक का सफर सिया के दिल की को शांत करने के बजाय और बढ़ा रहा था।ध्रुव के घर में कदम रखते ही सिया का सामना वही दीवारों पर टंगे फ्रेमों से हुआ। परिवार की साझी तस्वीरों के साथ-साथ ध्रुव के कमरे का हर कोना भी तारा और ध्रुव की बचपन की यादों, ढेरों फनी स्नैप्स और तस्वीरों से पटा पड़ा था। सिया का चेहरा उतर गया; उसकी असहजता और जलन अब उसके चेहरे पर साफ़ पढ़ी जा सकती थी।"अरे आओ सिया, बैठो!" ध्रुव ने पूरे उत्साह से ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 9
ध्रुव की तारा भाग - ९लेखिका "अनामिका"बोर्ड एग्ज़ाम्स सिर पर आते ही तारा ने अपना ट्यूटर अवतार ऑन कर था, क्योंकि अपनी स्विमिंग प्रैक्टिस में बिज़ी रहने की वजह से ध्रुव पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे रहा था। अपनी 10th की तैयारी के साथ-साथ तारा रोज़ शाम को ध्रुव को 12th की किताबें खोलकर अपने सामने बिठा लेती। ध्रुव जब भी पेन उँगलियों में घुमाते हुए बोरियत से खिड़की के बाहर ताकने लगता, तो तारा ज़ोर से रजिस्टर मेज पर पटककर उसका ध्यान खींचती। ध्रुव चिढ़कर बड़बड़ाता, "अरे यार तारा! पास तो हो ही जाऊँगा, 12th बोर्ड ही ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 10
ध्रुव की ताराभाग -१०लेखिका "अनामिका" जीत के जश्न और तालियों की गूँज अभी ध्रुव और तारा के कानों में ही रही थी। हाथ में ट्रॉफी थामे और चेहरे पर खुशी समेटे दोनों जब अपनी कॉलोनी पहुँचे, तो हर तरफ़ एक अजीब सा सन्नाटा पसरा था। ध्रुव ने उत्साह में आकर अपने घर का दरवाज़ा खटखटाया, "मम्मी! पापा! देखिए मैं जीत गया!"लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। ताला बाहर से लटका देख ध्रुव परेशान हो गया। दोनों तुरंत तारा के घर की तरफ़ भागे, पर वहाँ भी मुख्य दरवाज़े पर ताला जड़ा हुआ था। ढलती शाम के अंधेरे में ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 11
ध्रुव की तारा भाग - ११लेखिका "अनामिका"हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद जब विजय और ध्रुव, सुमन को संभालते घर के अंदर ला रहे थे, तब सुमन ने हल्का सा मुस्कुराते हुए दोनों को देखा।"तुम दोनों तो मुझे ऐसे पकड़कर ला रहे हो जैसे मैं बहुत ज़्यादा बीमार हूँ," सुमन ने धीमी आवाज़ में कहा, "बस एक छोटा सा पेट दर्द ही तो था, अब मैं बिल्कुल ठीक हूँ। मुझे इतना क्यों संभाल रहे हो?"विजय ने गहरी साँस लेते हुए कहा, "सुमन, चुपचाप चलकर बेड पर बैठो। अब से तुम्हें कोई काम करने की ज़रूरत नहीं है, हम तुम्हारा ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 12
ध्रुव की तारा भाग - १२लेखिका "अनामिका"ध्रुव को पास ही के शहर के एक नामी कॉलेज में एडमिशन मिल था। ट्रेन से बस दो घंटे की दूरी पर स्थित यह कॉलेज ध्रुव के लिए पढ़ाई और घर के करीब रहने का एकदम सही संतुलन था। इस सफलता की खुशी में ध्रुव और तारा के परिवारों ने ध्रुव के घर पर ही एक छोटी सी पार्टी रखी थी।घर में उत्सव जैसा माहौल था। आनंद और विजय पुरानी यादों में खोए हुए ठहाके लगा रहे थे, वहीं सुधा और सुमन मिलकर सबकी पसंद का खाना परोस रही थीं। सब लोग ध्रुव ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 13
ध्रुव की ताराभाग - १३लेखिका: "अनामिका"सिया के वे कड़वे शब्द तारा के सीने में सीधे तीर की तरह चुभे ध्रुव के शहर छोड़कर जाने से उसकी ज़िंदगी में जो खालीपन आया था, सिया के इस अचानक और कठोर फैसले ने उसे पूरी तरह तोड़कर बिखेर दिया। स्कूल खत्म होते ही वह भारी कदमों से घर की तरफ लौट आई, लेकिन घर की चारदीवारी उसे काटने को दौड़ रही थी। न ध्रुव का साथ था, न सिया का दिलासा। वह खुद को पूरी दुनिया में एकदम तन्हा और बेबस महसूस कर रही थी।शाम ढलते ही, अपने बेकाबू कदमों को संभालते ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 14
ध्रुव की ताराभाग - १४लेखिका: "अनामिका"अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जब सुमन घर वापस आईं, तो घर की फ़िज़ा में बीमारी की खामोशी हर किसी को उदास कर रही थी। विजय जी ने शुरुआत के कुछ दिन ऑफिस से छुट्टी लेकर सुमन का पूरा ख्याल रखा, लेकिन काम की मजबूरियों के चलते उन्हें जल्द ही काम पर लौटना पड़ा। ऐसे में तारा और उसकी माँ सुधा, सुमन के लिए सबसे बड़ा सहारा बनकर उभरीं।रोज़ की तरह जैसे ही स्कूल की घंटी बजती, तारा के कदम खुद-ब-खुद ध्रुव के घर की तरफ दौड़ पड़ते। घर पहुँचते ही, बिना कुछ खाए-पिए, वह ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 15
ध्रुव की ताराभाग - १५लेखिका "अनामिका"ध्रुव अपनी माँ को ढूँढते हुए उनके कमरे में आया था। उसकी नज़र अलमारी आधे खुले ड्रॉर पर पड़ी, जिसमें दवाइयां और मेडिकल स्टोर के बिल बिखरे पड़े थे। जैसे ही वह ड्रॉर बंद करने आगे बढ़ा, उसमें रखे कुछ और कागज़ों को देखकर उसे अजीब सा अहसास हुआ और उसने ड्रॉर को पूरा खोल दिया।जैसे-जैसे वह एक-एक करके अस्पताल की डिस्चार्ज समरी और ऑपरेशन के पेपर्स पढ़ रहा था, उसके पैरों तले ज़मीन खिसकती जा रही थी। 'सुमन शर्मा - ट्यूमर सर्जरी'... इन शब्दों को देखकर ध्रुव का दिमाग सन्न रह गया।"ध्रुव... तू ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 16
ध्रुव की ताराभाग - १६लेखिका "अनामिका"ध्रुव के वापस आने की खुशी में दोनों परिवारों ने मिलकर एक छोटी सी पार्टी रखी। बाहर से तरह-तरह का स्वादिष्ट खाना मंगवाया गया था। सब लोग ड्राइंग रूम में बैठकर बातें कर रहे थे, हँस-बोल रहे थे और बीच-बीच में ध्रुव और तारा की नोक-झोंक भी चालू थी।इसी माहौल के बीच, सुमन जी ने अचानक तारा का हाथ अपने हाथ में लिया और मुस्कुराते हुए बोलीं, "सुधा, जिस तरह से तारा ने मेरी सेवा की है न, मेरा तो दिल करता है कि इसे हमेशा के लिए अपनी बहू बनाकर अपने ही घर ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 17
ध्रुव की ताराभाग-१७लेखिका "अनामिका"दिन पंख लगाकर उड़ रहे थे और आखिरकार वो दिन आ ही गया जब 12वीं के की घोषणा हुई। तारा शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थी, और जब रिजल्ट आया तो उसने उम्मीद से भी शानदार अंक हासिल किए थे। घर में जश्न का माहौल था। मम्मी-पापा अपनी बेटी की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे थे और एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे थे।अभी यह खुशियाँ मनाई ही जा रही थीं कि तारा का फोन बज उठा। स्क्रीन पर 'ध्रुव' का नाम चमक रहा था। तारा ने मुस्कुराते हुए फोन उठाया।"बधाई हो टॉपर! मुझे ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 18
ध्रुव की ताराभाग - १८लेखिका "अनामिका"अगली सुबह तारा अपनी रूममेट्स के साथ पहली क्लास के लिए निकल रही थी। ही वे तीनों मुख्य कॉरिडोर में पहुँचीं, सामने से ध्रुव अपने दोस्तों कबीर और रोहन के साथ आता दिखाई दिया।दोनों की नज़रें मिलते ही चाल थम गई। इससे पहले कि वे कुछ बोलते, ध्रुव के दोस्तों ने कबीर की तरफ इशारा किया। "अरे यार रोहन! मुझे वो लाइब्रेरी में बहुत ज़रूरी काम याद आ गया," कबीर ने आँख मारते हुए कहा।काव्या और सिमरन ने भी तुरंत मौका ताड़ लिया। "हाँ-हाँ! हमें भी... वो कैंटीन में फॉर्म जमा करने जाना है! ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 19
ध्रुव की ताराभाग - १९लेखिका "अनामिका"ट्रेन के लंबे सफर के बाद जैसे ही ध्रुव और तारा अपनी कॉलोनी में दोनों के चेहरों पर अपने घर लौटने की खुशी साफ झलक रही थी। दोनों अपने-अपने घर की तरफ बढ़ गए।तारा ने जैसे ही अपने घर का दरवाज़ा खटखटाया, उसकी माँ ने दरवाज़ा खोला और तारा को सामने देखकर खुशी से गले लगा लिया।"तारा! मेरी बच्ची, आ गई तू!" माँ ने उसके माथे को चूमते हुए कहा, फिर बाहर झाँककर झिझकते हुए पूछा, "तू अकेली ही आई है क्या इतनी दूर से?"तारा ने अपनी वही जानी-पहचानी शरारती मुस्कान के साथ कहा, ...Read More
ध्रुव की तारा - भाग 20
ध्रुव की ताराभाग - २०लेखिका "अनामिका"ध्रुव की आँखें तारा पर ही टिकी थीं। उसके चेहरे पर नाराजगी और सवालों गुबार साफ दिख रहा था। उसने बिना पलक झपकाए पूछा, "किसी को याद नहीं होगा... मतलब? तारा, साफ़-साफ़ बताओ कि तुम यहाँ अचानक बिना बताए क्यों आई? और यह पेस्ट्री... क्या चल रहा है यह सब?"तारा ने हल्के से ध्रुव का हाथ छुआ और शांत आवाज़ में कहा, "अरे ध्रुव, पहले थोड़ा शांत तो हो जाओ! मैं यहाँ परसों मम्मी-पापा की मैरिज एनिवर्सरी है न, उसी के केक का ऑर्डर देने आई थी। जब काउंटर पर तुम्हारी फेवरेट पेस्ट्री दिखी, ...Read More