Tere Mere Darmiyaan - 62 in Hindi Love Stories by CHIRANJIT TEWARY books and stories PDF | तेरे मेरे दरमियान - 62

Featured Books
Categories
Share

तेरे मेरे दरमियान - 62

मोनिका घर से विक्की से मिलने के लिए निकल जाती है ।

मोनिका को रास्ते पर विक्की की कार दिखाई देती है , तो मोनिका भी ऑटो को उस कार का पिछा करने के लिए कहती है ।
कुछ दुर पिछा करने के बाद विक्की की कार एयरपोर्ट पर रुकती है , मोनिका अपनी धिरे आवाज से कहती है ---

मोनिका :- ये विक्की यहां , एयरपोर्ट पर क्या करने आया है ?
कही ये बाहर तो नही जा रहा है ।

इतना बोलकर मोनिका विक्की को फिर से कॉल करती है , विक्की अपना फोन निकालता है और मोनिका का नम्बर दैखकर कॉल को इग्नोर करता है और एयरपोर्ट के अंदर चला जाता है , मोनिका भी उसके पिछे छुपती हूई चली जाती है ।

अंदर जाकर मोनिका दैखती है के विक्की वेटिंग एरिया मे खड़ा था , मोनिका हल्की मुस्कान दैखर धिमे आवाज मे कहती है --

मोनिका: - हम्म , लगता है विक्की के घर से कोई आने वाला है , जिसे लेने के लिए विक्की आया है और इसिलिए विक्की मेरा फोन नही उठा रहा था और शायद वो मुझे कुछ सरप्राइज देना चाहता है , मैं अभी विक्की के पास जाती हूँ और उसे मैं ही सरप्राइज कर देती हूँ ।

इतना बोलकर मोनिका चेहरे पर हल्की मुस्कान लिये विक्की के करिब पहूँच जाती है और जैसे ही विक्की के पास पहूँचती है और अपनी बांहो मे विक्की को भरने जाती है के तभी एक लड़की आती है जो शमिका थी , विक्की को गले लगा लेती है , ये दैखकर मोनिका हैरान थी और वही पर उसको पांव अपने आप थम जाते है ।

मोनिका एक दम स्तब्ध थी , शमिका और कोई नही बल्की विक्की की मंगेतर थी जो बिजनेस की सिलसिले से बाहर गई थी जिसका जिक्र विक्की ने पार्टी मे अपनो दोस्त से किया था ।

शमिका विक्की को बहोत प्यार से गले लगाती है और उसको माथे और गालो पर किस करती है , मोनिका समझ जाती है के विक्की ने उसके साथ धोका किया है , मोनिका के सारे सपने टुटने लगे थे , आखो से आशु बहते आंशु ये साफ बता रहा था के मोनिका के साथ धोका हूआ था ।

विक्की और शमिका बाहों मे बाहें डालकर वहां से चला जाता है ।
मोनिका अपने आंखो मे आंशु लिए वहां से घर चली आती है ।

घर आकर मोनिका गुस्से से इधर उधर टहलती हूई कहती है --

मोनिका :- विक्की के साथ वो कौन थी , कही विक्की की ... नही नही विक्की ऐसा नही कर सकता । शायद वो कोई रिलेटिव होगी ।

इतना बोलकर मोनिका अपना फोन निकालती है और विक्की को कॉल करती है , विक्की फोन रिसिव करता है और कहता है --

विक्की :- हाय बेबी , मैं तो बस तुम्हें ही याद कर रहा था । 

मोनिका :- अच्छा, चल झुटा । कितना कॉल किया तुम्हें पर तुम कहा पर थो मेरा कॉल ही नही उठा रहे थे ।

विक्की :- नही यार सच मे , दरअसल आज एक बहोत important meeting थी इसिलिए , मैं तुम्हें ही कॉल करने वाला था , वो सब बहोत याद आ रहा है तो इसिलिए मैं सौच रहा था के आज रात को मैं और तुम ...
विक्की बात को घुमाकर कहता है , मोनिका मन ही मन कहती है --

मोनिका: - ये विक्की मुझसे झुट क्यों बोल रहा है ।

मोनिका कहती है --

मोनिका :- अच्छा, बदमाश कही का , इन सब चिजों के अलावा और कुछ सुझता है तुम्हें ।

विक्की :- ओ बेब । तुम हो ही इतनी हॉट इतनी गॉर्जियस के तुमसे अलग रहने का मन ही करता है , तुम बेस्ट हो तुम्हारे साथ जो फिल होता है जो मजा आता है वो कही और नही आ सकता ।

मोनिका :- पर ये तो बहोत आसान है , तुम ये रोज कर सकते हो जब चाहो तब ।

विक्की ( खुश होकर) :- अच्छा, वाव , तब तो मैं अभी आता हूँ ।

मोनिका :- अरे बुद्धु ऐसे नही ।

विक्की :- तो फिर कैसे ?

मोनिका :- शादी करके । 

विक्की :- शादी ?

मोनिका: - हां विक्की, अब मै भी तुमसे दुर नही रह पा रही हूँ । मुझे भी अब तुम्हारे करिब रहना है तुम्हारी बाहों मे रहना है । हम दोनो वो सब करेगें , और सुबह शाम करेगें ।

विक्की :- तो फिर इसके लिए शादी करने की क्या जरुरत है , हम ऐसे भी तो कर सकते है ।

मोनिका :- ऐसे छुप के करने मे क्या मजा विक्की शादी करते है ना । 

विक्की :- ओहो मोनिका , तुम फिर वही शादी की जिद लगा दी । मैने तुमसे कहा था ना के मैं कुछ और करना चाहता हूँ उसके बाद शादी । 

मोनिका :- पर विक्की अब हमे शादी करनी ही होगी , और कोई रास्ता नही है ।

विक्की : - ये क्या बोल रही हो तुम , रास्ता नही है का क्या मतलब

मोनिका :- विक्की मैं प्रेग्नेंट हूँ , अभी अभी चेक किया मैने । मैने तुमसे कितनी बार कहा था के ये सब शादी के बाद करते है पर नही तुम नही माने । अब हमारे पास शादी ही एक ऑप्शन है ।

विक्की :- ये क्या मजाक कर रही हो मोनिका , क्यो झुट बोल रही हो , ये मजाक का समय नही है ।

मोनिका :- तुम्हें लगता है के मैं ऐसी बातो को लेकर मजाक करुगां।

विक्की :- पर मोनिका, मैं अभी शादी नही कर सकता ।

मोनिका :- क्यों नही कर सकते है , अगर तुमने मुझसे शादी नही किया तो मैं इस बच्चे का क्या करुगां । लोग क्या कहेगें ।

विक्की :- वो सब मैं नही जानता , तुम एक काम करो , तुम हॉस्पिटल जाओ और जाके Abortion करा लो । इसमे किसी को पता ही नही चलेगा ।

मोनिका गुस्सा होकर कहती है --

मोनिका :- ये तुम क्या बोल रहे हो विक्की , Abortion करा लू । नही विक्की ये हमारे प्यार की निशानी है , इसे मैं इस दुनिया मे लाना चाहती हूँ ।

विक्की: - पर मैं नही चाहता , अगर हर ऐसी लड़की से मैं शादी करने लगा तो पता नही कितने मेरे बिवी और बच्चे हो जाएगें ।

मोनिका ये सुनकर हैरान थी , मोनिका विक्की से कहती है --

मोनिका: - विक्की , हम दोनो एक दुसरे से प्यार करते है, तुम मेरे साथ ऐसा नही कर सकते ।

विक्की : - क्या प्यार , तुम मुझसे नही मेरे पैसो से प्यार करती हो मोनिका । 

मोनिका : - नही ऐसा नही है विक्की ।

विक्की :- अच्छा ऐसा नही है तो फिर तुमने आदित्य को क्यों छोड़ा , वो तो तुमसे बेहद प्यार करता था ।

मोनिका विक्की के सवाल पर चुप थी । विक्की फिर कहता है ---

विक्की :- मैं बताता हूँ , क्योकी आदित्य तुम्हारे सपने तुम्हारे जरुरतो को पूरा नही कर पा रहा था । इसिलिए तुम मेरे साथ रही ।

मोनिका :- हां ये सच है के मेरे जरुरत को आदित्य पुरा नही कर पा पहा था , पर मेरा भरोसा करो विक्की मैं तुमसे बहोत प्यार करती हूँ । और फिर हमारे बिच हूआ उसका क्या ? और आज जो तुमने एयरपोर्ट पर उस लड़की के साथ चिपके थे उसका क्या , मैॉ सब समझती हूँ , तुम मुझे धोका दे रहे थे , मैने खुद अपनी आंखो से तुम दोनो को दैखा था ।

विक्की :- ओ तुमने हमे दैख लिया चलो अच्छा ही हूआ , कोई बात नही तुम्हें सच्चाई का पता खुद ही चल गया । हां मैं और शमिका एक दुसरे से प्यार करते है और वो मेरी मंगेतर है और हम जल्द ही शादी करने वाले है , और हां हमारे बिच जो कुथ भी हूआ है इसके लिए मैने तुम्हें पे कर दिया है ।

मोनिका हैरानी से कहती है --

मोनिका: - पे कर दिया है मतलब , तुम कहना क्या चाहते हो विक्की । तुम्हें उसके साथ शादी करनी थी तो तुम मेरा साथ ये सब क्यों किया ?

विक्की :- हमारे बिच जो कुछ भी हूआ , उसके लिए मैने तुम्हें बहोत कुछ दिया , मंहगे मंहगे गिफ्ट्स, ढेर सारे शॉपिंग, पैसे सब कुछ दिया तुम्हें , जो तुम्हे चाहिए वो सब कुछ दिया और हां मैं तुम्हारे पिछे कभी नही गया था तुम ही मेरे पिछे पिछे आई थी , मेरे पैसो के लिए । और हमारे बिच जो हूआ उसके लिए भी तुम ही जिम्मेदार हो , शमिका यहां नही थी मुझे उसकी कमी थी और तुम्हें पैसो की , तो तुम्हें पैसे मिला और मुझे तुम्हारी जवानी , बात बराबर है ।

मोनिका :- तुमने मुझे शमिका के जगह पर इस्तेमाल किया ?

विक्की :- यही मान लो ।


मोनिका :- ये तुम कैसी बात कर रहे हो विक्की , तुम मेरे साथ ऐसा नही कर सकते । तुम तो मुझसे प्यार करते हो ना । 

विक्की :- अगर तुम्हें ये लगता है के मैं तुमसे प्यार करता हूँ तो वो तुम्हारी सबसे बड़ी गलती है मोनिका , क्या मैने कभी तुमसे ये कहा को मैं तुमसे प्यार करता हूँ या तुमसे शादी करना चाहता हूँ । मै पहले सो ही Engaged हूँ , मैं शमिका से शादी करने वाला हूँ ।

विक्की की बात सुनकर मोनिका एक दम से चुप हो जाती है और फिर घबराते हूए कहती है ---

मोनिका :- शादी , मंगेतर , ये तुम क्या बोल रहे हो विक्की, तुम मेरे साथ ऐसा नही कर सकते ।

विक्की :- तुम चाहो तो मैं तुम्हें कुछ पैसे और दे सकता हूँ , जिससे तुम्हारी जिदंगी सवंर जाएगी और एक अपने लेवल का लड़का दैखकर शादी करलो ।

मोनिका: - मेरे लेवल का ?

विक्की :- और नही तो क्या , तुम्हारी औकात ही क्या है , तुमने यो सोचा भी कैसे के तुम विक्की से शादी कर सकती हो । अरे तुम्हारी जैसी लड़की तो हर रोज मेरे आगे पिछे घुमते है , मैने तुम्हें अपने करिब आने दिया अपने साथ घुमाया , तुम्हारे लिए इतना बहोत है । और तुम मुझसे , मुझसे शादी करने की सौच रही हो । अपनी औकात की कोई लड़का देखो और शादी करलो । और हां कल मेरे ऑफिस आ जाना कुछ पैसे ले लेना , तुम्हारी काम आएगी ।

To be continue......471