Bina Dekhe Pyar - 2 in Hindi Love Stories by mahadev ki diwani books and stories PDF | बिना देखे प्यार - 2

Featured Books
Categories
Share

बिना देखे प्यार - 2

+++++++💘बिना 💘 देखे💘 प्यार💘++++++






💖💖💖💖💖लोग सूरत पे मरते हैं जनाब 💕💕
💕💕 मुझे तो आपके आवाज से भी इश्क है 💖💖💖💖💖






मयूरी_ कुछ नही सोचती ऐसे ही अपने सहेली के कहने पर कॉल कर देती है रिंग हो रही है कोई कॉल रिसीव नहीं करता, ऐसे ही मयूरी ने दो तीन बार कॉल किया लेकिन कोई फायदा नही किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया, फिर उसने रेखा को मैसेज भेज दिया कि कॉल रिसीव नहीं कर रहा कोई।

रेखा ने कॉल बैक किया और फिर कहा— के ठीक हैं अगर बाद में उधर से कॉल बैक आया तो मैंने तुमसे जो कहा है वही कह देना।

मयूरी—ठीक है, फिर मयूरी अपने काम में लग गई, किचन का काम निपटा कर खुद कॉलेज के लिए रेडी होने चली गई 
रेडी होकर आई और सबके साथ में नाश्ता करके वो अपनी फ्रेंड सानवी के साथ कॉलेज चली जाती है। (सानवी उसके पड़ोस में रहती है ग्रेजुएशन में एडमिशन और पढ़ाई के दौरान काफी क्लोज फ्रेंड बन गई थी आपस मे , नेचर से काफी अच्छी है थोड़ी टेढ़ी है लडको के आड़े तिरछे व्यंगात्मक बोल से बचाने वाली ज्यादा बोलती नहीं लेकिन जितना भी बोलती सबकी बोलती बंद कर देती)

ऐसे ही कॉलेज पहुंची दोनो फिर वहां मयूरी की स्कूल फ्रेंड उर्मिला ,अफसाना से मुलाकात हुई ,(अफसाना और उर्मिला का घर कॉलेज के ज्यादा दूर नहीं था तो उन्होंने इसी कॉलेज में प्रवेश लिया, उर्मिला का तो आस पास ही घर था कॉलेज के, वैसे भी उर्मी के घर वालों ने ज्यादा पाबंदी लगा रखी थी, उर्मी की फैमिली ज्वाइंट फैमिली थी और घर में दो ही लड़की जिसमे उर्मी बड़ी थी और उसकी बहन छोटी, छोटी बहन ज्यादा छोटी थी इसी वजह से सबकी दुलारी थी)।  चारो बाते करने लगे क्योंकि अभी क्लास का टाइम नही हुआ था, चारों में मयूरी और सानवी का सब्जेक्ट एक ही था और अफसाना का अलग और उर्मिला का भी सब्जेक्ट अलग था । उनका क्लास जैसे जैसे स्टार्ट हुआ वैसे वैसे वो अपने क्लासरूम में चले गए क्लास अटेंड करने. ऐसे ही दोपहर को सबकी क्लास खत्म हुई वो फिर इकट्ठे हुई  तीन तीन क्लास सबको लेना था , तभी मयूरी के फोन पर फोन आता है वो अनजान नंबर देखकर इग्नोर कर देती हैं फिर उसी नंबर से कॉल आता देख रिसीव करती है

उधर से कोई लड़का —हेलो

मयूरी —( सकुचाते हुए )हेलो

उधर से —इस नंबर से कॉल आया था सुबह

मयूरी— ओ हा रिया (रेखा ने अपना नाम उस लड़के को (राज द हिरो)रिया बताया था) ने नंबर दिया था उसके फोन में टेक्निकल प्रॉब्लम के वजह से बात नहीं कर सकती आपसे तो मुझे कहा कहने को उसकी तबीयत ठीक नहीं है आप बात कर लीजिएगा
         (रेखा/रिया जो दिलफेक लड़की है किसी एक के साथ नही रहती इसके भी चाहने वाले बदलते रहते है या ये कहे ये खुद ही बदलती है उनको , वो अपने तरफ से सबको चांस मारती रहती भले सामने वाला घास न डाले😜😜)

(  उर्मिला जो बहुत कोमल स्वभाव की छुई मुई सी है बहुत कम बोलने वाली चाहे वो क्लासरूम हो घर हो या फिर अपनी फ्रेंड्स के साथ बहुत शांत स्वाभाव की है , अफसाना तेज तर्रार बोलने में भी और पढ़ाई में भी, पहले अधिकतर मुस्लिम समुदाय में घर से बाहर निकलना अलाउ नही करते थे पढ़ना लिखना तो   दूर की बात है । अभी कही कही है पिछड़ापन पर बहुत लोग जागरूक भी हो गए हैं चाहे वो किसी भी तरीके से हो) 




कैसा लगा ये भाग आपको मुझे जरूर बताएं जो कमी या गलती हो उसे भी कृपया कर बताए
मुझे पता नहीं क्या सही तरीका है लिखने का पर मैं निरंतर प्रयासरत हूं so plz support me guys thankyou🙏🙏🙏🙏