Life is not Easy For me - 1 in Hindi Love Stories by Priya kashyap books and stories PDF | Life is not Easy For me - 1

Featured Books
  • सानिका - 4

    भाग ४ आपण बघितलं :- सानिका आणि तिचे मित्र खूप धमाल करतात . आ...

  • फुलबाग

    "पंधराच दिवस?" अनिताने विचारलं."हॊ पंधराच!" तन्मय म्हणाला."आ...

  • तोतया वारसदार - भाग 28

      पात्र रचना व्यंकटेश, सौमित्र आणि अविनाश - विनायकरावांची मु...

  • अझिझा - 1

    १.             सादिमच्या आयुष्यात घडून गेलेल्या चांगल्या-वाई...

  • समाजव्यवस्था

    सावध व्हा- ऐका पुढल्या हाका: विवाहसंस्था, बदलती मूल्ये आणि त...

Categories
Share

Life is not Easy For me - 1


I Deeply Feel Like I Don't Belong To Anyone's Memory 

...........Unknown 

               

               


             (सही और गलत प्यार में फर्क हैं!!)


हर प्यार हमें साथ रहना नहीं सीखाता कुछ प्यार ऐसे भी होते हैं जो हमें सीखाते हैं की कब साथ छोड़न जरूरी हैं,ये सुनने में  अजीब लगता हैं लेकिन ये सही हैं की हर रास्ता मंजिल तक नहीं ले जाता हैं कई बार हम गलत रास्ता चुन लेते हैं जो हमें सिर्फ lesson देकर जाते हैं । 


शुरू शुरू में ये प्यार वैसा ही लगता हैं जैसा सब सोचते हैं,excitement, उम्मीद,देर तक बातें ,हंसना, खुश होना,पंसद नापसंद,,फिर vibe का एक जैसा हो जाना कई बार लगता हैं ये वहीं इंसान हैं जो सिर्फ हमारे लिए बना हैं।

लेकिन समय के साथ साथ हमें समझ आता हैं की इसमें वैसा कुछ भी नहीं हैं ।ये रिश्त हमें जोड़ने की जगह.अंदर से तोड़ रहा हैं।  खुद पर सेल्फ डाउट create करवा रहा हैं।

ये टूटना एकदम से नहीं होता धीरे धीरे होता हैं। और जब तक हम समझ पाते हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती हैं।


एक सही इंसान से प्यार हमें बहुत कुछ देता हैं,यादे,एहसास, और वो पल भी जो हम कभी भूल नहीं पातें, लेकिन ये एक गलत इंसान से प्यार हमसे बहुत कुछ लेता भी हैं, peace, clarity और सबसे ज्यादा आपकी self worth.


एक successful relationship सिर्फ प्यार से नहीं बल्कि communication, patience और respect से बनते हैं।


प्यार का मतलब ये नहीं की आप हर दिन confused रहें हर दिन बैचैनी महसूस करें हर बात करने के बाद ये सोचे की कहीं मैंने कुछ गलत तो नहीं कह दिया कहीं वो मुझें गलत ना समझ ले ,कहीं वो मेरी किसी बात से नाराज तो नहीं हैं, जब प्यार में बार बार एक इंसान ये सोचता रहें और डर में हमेशा जीता.रहा की कही वो मुझसे दूर ना हो जाए,जब रिश्त में प्यार की जगह डर ज्यादा जगह ले लेने लगता हैं तो समझ जाना चाहिए की ये प्यार नहीं हैं । क्योंकी प्यार आपको डरना नहीं खुशी से और बेफिक्र जीना सीखायेगा।

और आप जिस इंसान को खोने से डर रहें हैं उसे आपके होने ना होने से दो रूपये का फर्क नहीं पड़ता हैं। 


और जो इंसान अपको खोने से भी  नहीं डरता वो रिश्त  निभाने की कोशिश भी नहीं करता ।



             (रिश्ते में कब रूकना गलत होता हैं?)



रूकना हमेशा प्यार की निशानी नहीं होता कई बार रूकना सिर्फ इस बात की निशानी होता हैं की हम खुद को कम समझते हैं। और जब आप ये समझने लगते हो की आप इससे बेहतर deserve करते हो तो किसी की लाइफ में जबरदस्ती रूकना अपने आप में हीं गलत लगने लगता हैं। जहां आपकी वैल्यू हीं ना हो वहाँ आपका रूकना या ना रूकना एक बराबर ही होता हैं।


प्यार में किसी के लिए रूकना कब गलत हो जाता है, जब efforts बराबर नहीं होते respect धीरे धीरे गायब हो जाती हैं। और बिना respect के रिश्त कितना भी गहरा क्यों ना हो आपको अंदर से खोखला ही कर देता हैं।

जब सामने वाला चाहता हैं की हम उसकी लाइफ से चले जाए और हम फिर भी रूक जाना चाहते हैं तब उस रिश्ते में रूक जाना किसी slow poison से कम नहीं होता।

ये एक दिन आचानक से नहीं होता हर दिन थोड़ा थोड़ा होता हैं।


To be continue.........