Puzzle (A Search) - 4 - The Bones in the Kebab in Hindi Crime Stories by Devaki Singh books and stories PDF | प्रहेलिका (एक तलाश ) - 4 - कबाब में हड्डी

Featured Books
Categories
Share

प्रहेलिका (एक तलाश ) - 4 - कबाब में हड्डी

लिल्सी - वाॅउ दानिश , ये सारा डेकोरेशन बहुत ही खूबसूरत हैं तुमने तो मेरा काम हल्का कर दिया , 
लव यू स्वीट हार्ट l

दानिश - लव यू वाइफी ,
पर ऐसे काम नहीं चलेगा....

लिल्सी - मतलब ....?

मतलबsss.. मैंने तुम्हारा काम हल्का कर दिया हैं तो मुझे स्पेशल वाली किस चाहिए ऐसे रूखा सुखा काम नहीं चलेगा l बोलकर उसका हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींचता हैं l 

तभी लिल्सी उससे खुद को अलग करते हुए , देखो दानिश अभी मुझे बहुत काम है ,लंच तैयार करना है उसके बाद जॉय का पसंदीदा ब्लैक बेरी केक तैयार करना है और तुम्हारा भी तो डेकोरेशन का काम बाकि हैं l

दानिश - तुम उसकी फिक्र न करो वो सब हो जायगा और खाना बनाने में थोड़ी बहुत मदद मैं कर दूँगा l पर रोमांस भी तो जरूरी है और मेरी भूख का क्या... ? (फिर मुह बनाते हुए ) मुझे आज की गुड मोर्निंग किस भी नहीं मिली l

लिल्सी उसकी बात सुनकर खिलखिलाने लगती हैं और हँसते हुए कहती हैं- उसके लिए तुम्हें सुबह जल्दी उठना चाहिए था l

तुम्हें तो पता है इस सप्ताह थोड़ा काम ज्यादा हैं इसलिए देर रात तक जागना पड़ता है , पर अब छोड़ो शिकवे गिले और ये काम की टेंशन , बोलकर वह लिल्सी का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचता हैं अचानक उसके ऐसा करने से लिल्सी उसकी बाहों में बेहद करीब आ जाती हैं वह उससे छूटने की कोशिश करती हैं पर वह उसे नहीं छोड़ता बल्कि अपनी बाहों की कैद मजबूत बना देता है और कहता हैं, तुम कितनी भी कोशिश कर लो बिना मुझे किस दिए तुम कहीं नहीं जा सकती l

लिल्सी - छोड़ो भी दानिश बच्चे आ जाएंगे l

दानिश - बिल्कुल भी नहीं,  

"पहले किस उसके बाद तुम्हारी कोई भी विश "

बोलकर वह अपना चेहरा उसके चेहरे के और करीब ले जाता है और जैसे ही किस करने वाला होता है ....

तभी जोश आवाज देते हुए आता है , डैड ... डैड... 

दानिश जोश की आवाज सुनकर तुरंत लिल्सी को अपने बाहों के घेरे से आजाद कर देता है l

और मुह बनाते हुए धीरे से कहता है - इस कबाब में हड्डी को भी अभी आना था l

उसकी बात सुनकर लिल्सी खिलखिला देती हैं और किचन में चली जाती हैं l

दानिश उसकी हँसी देखकर मुह बनाते हुए - अब जले पर नमक छिड़कना जरूरी था l

लिल्सी के जाने के बाद जोश अपनी आंखे मटकाते हुए - डैड , आप मेरी मॉम को ऐसे कस कर पकड़ कर क्या कर रहे थे , क्या आप उन्हें मार रहे थे l

"नहीं बेटे , वो आपकी मॉम की आँखों में कचरा चला गया था, वो उसे निकालने नहीं दे रही थी इसलिए जबरदस्ती पकड़कर उनके आँखों का कचरा निकाल रहा था "

"आप सच बोल रहे हो.. न... "

"हाँ बेटा, बिल्कुल सच, चाहो तो अपनी मॉम से पूछ लो "

"मॉम के पास जाकर, मॉम सच मे आपकी आँखों में कचरा चला गया था ?"

"लिल्सी मुस्कुराते हुए, हाँ बेटा "

"अच्छा ये बताओ, तुम डैड को किसलिए बुला रहे थे "

डैड की तरफ मुखातिब होते हुए, " डैड मुझे स्कूल के होम वर्क के लिए आपकी मदद चाहिए l"

दानिश- ओके, चलो बेटे l

बच्चों का होम वर्क कम्प्लीट हो जाने के बाद बच्चे मस्ती करने लगते हैं साथ ही दानिश भी बच्चों के साथ मस्ती करने लग जाता हैं l मस्ती की धुन में वे लोग ये भूल जाते हैं की उनकी भागदौड में घर के डेकोरेशन खराब हो रही है l

डेकोरेशन खराब होती देखकर लिल्सी उन तीनों पर गुस्सा करती है , क्या दानिश तुम भी बच्चों के साथ बच्चे बन गए हो l वो दोनों तो छोटे हैं पर आप तो बड़े हैं ध्यान रख सकते हैं, जरा देखो घर की हालत अब फिर से डेकोरेशन करनी पड़ेगी l

"सॉरी हनी "
फिर मस्ती के मूड में ही - 

"छोड़ो भी ये गुस्सा 
जमाना क्या कहेगा ...
आज तो मेरे जॉय को बर्थडे हैं 
ये दीवाना कुछ भी करेगा ..
हो ... हो....हो......"

बोलकर तीनों हँसते हुए डांस करने लगते हैं साथ में लिल्सी को भी खींच लेते हैं l

लिल्सी- क्या दानिश तुम भी कितना सारा काम फैला है और तुम बच्चों के साथ बच्चे बन गए हो l

दानिश फिल्मी स्टाइल में - क्या करें जान, आप तो इस बड़े बच्चे का ख्याल ही नहीं रखती तो हम भी बच्चे बन गए l फिर हंसते हुए,  

" दिल तो बच्चा है जी ..
दिल तो बच्चा है जी... "

बोलकर उसे फ्लाइंग किस देता है l

लिल्सी उसकी हरकतें देखकर मुस्कराने लगती है फिर बनावटी गुस्सा दिखाती हैं l

उसका गुस्सा देखकर, डाॅन्ट वरी स्वीटहार्ट , जो भी बिगड़ा हैं उसे मैं ठीक कर दूँगा , बोलकर वह उसे कमर से पकड़ लेता है और कहता है, "देखो जान आज हमारे जॉय का बर्थडे हैं तो आज तुम हमें बिल्कुल भी नहीं डाटोगी l "

यह सुनकर बच्चे खुश हो जाते हैं और तालियां बजाने लगते हैं l

दानिश बच्चों से चलो बच्चों , मॉम को सॉरी बोलो l 

"सॉरी मॉम "

"चलो बच्चों जब तक आपकी मॉम लंच रेडी करती है तब तक हम गार्डन में मस्ती करेंगे "

यह सुनकर बच्चे खुश हो जाते हैं 
Ooo yeee
चिल्लाते हुए तीनों बाहर चले जाते हैं l

क्रमश: