Yours Beloved in Hindi Love Stories by Hussain Chauhan books and stories PDF | Yours Beloved

Featured Books
  • Start up Requirement by IMTB

    ભારતમાં સ્ટાર્ટઅપ શરૂ કરવાની STEP-BY-STEP સંપૂર્ણ માર્ગદર્શિ...

  • એકાંત - 107

    રાતનાં સમયે રવિ હેતલ અને વત્સલ સાથે હોટલમાં જમીને ઘરે પરત આવ...

  • લાગણીનો દોર - 12

    રમણલાલ ને હોટલ માં જમવા જવું ન હતું માટે ભાવનાબેન પણ ન ગયા.સ...

  • પ્રેમ

        .આજે "વેલેન્ટાઈ ડે" .પ્રેમ નો દિવસ કહેવાય છે.પણ આપણે ત્ય...

  • લાઈબ્રેરી

    ધડામ....એને જોરથી બુક પછાડી અને આખી લાઇબ્રેરીની શાંતિ ભંગ થઈ...

Categories
Share

Yours Beloved

यह तीखी मीठी नोंक झोंक यू ही तेरे मेरे बीच चलती रहे,
कभी सॉरी में बोलू, तो कभी तू बोलती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झोंक यू ही तेरे मेरे बीच चलती रहे।

हर वक़्त मीठी ही बातें नही करनी हमे,
कभी में तेरे साथ तो कभी तू मेरे साथ झगड़ती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झोंक यू ही तेरे मेरे बीच चलती रहे।

कभी में दिल की बातें बताया करू, कभी तू भी अपने दिल की सांझा करती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झोंक यू ही तेरे मेरे बीच चलती रहे।

कभी मैं तेरे ख्यालो में खोया रहु, कभी तू मेरे ख्यालो में खोयी रहे,
बस इसी तरह किसी मधुर सपने सी हमारी ज़िंदगी चलती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झोंक तेरे मेरे बीच यू ही चलती रहे

उन सब समाज की रस्मो को में ठुकराया करू
और मुझे उन रस्मो से तू हमेशा बांधती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झोंक तेरे मेरे बीच यू ही चलती रहे।

कभी रातो में तू जल्दी सो जाएं, तो रात भर में जगता रहू,
कभी जो मैं जल्दी सो जाऊ, तो तू रात भर जगती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झोंक तेरे मेरे बीच यू ही चलती रहे।

बस ऐसे ही सुनहरे सपनो से तेरी मेरी दुनिया हँसती रहे
यह तीखी मीठी नोंक झोंक तेरे मेरे बीच यू ही चलती रहे।

शब्दो मे पिरोकर एक दूसरे की भावनाएं में लिखू,
तो कभी कभार तू भी लिखती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झौंक यू ही तेरे मेरे बीच चलती रहे।

वैसे तो बहुत सी चिंता है मुझे आनेवाले कल की,
फिर भी किसी से मैं क्यो डरु?
तू हिम्मत बनकर मेरी मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चलती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झौंक तेरे मेरे बीच यू ही चलती रहे।

कभी सॉरी में बोलू, तो कभी तू भी बोलती रहे...
यह तीखी मीठी नोंक झोंक तेरे मेरे बीच यू ही चलती रहे।

रातो को नींद में तेरे ख्वाब बन कर में आया करू,
ठीक उसी तरह तू भी मेरे ख्वाब में आती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झौंक तेरे मेरे बीच यू ही चलती रहे।

मेरे कई दफा कहने पर भी तू तेरे मन की करती रहे,
और मेरे नाराज़ होने पर प्यार से मुझे मनाती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झोंक तेरे मेरे बीच यू ही चलती रहे।

वादे, कसमे, लफ्ज़, अल्फ़ाज़ चाहे जो कुछ भी कहलो तुम,
बस इन्ही रेशम के धागों से जिंदगी की शामें महकती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झोंक तेरे मेरे बीच यू ही चलती रहे।

तेरा मुझको और मेरा तुझको मिलना, नेअमत है ऊपरवाले की,
बस इन्ही नेअमतों का शुक्र मैं और तू हर दम करते रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झौंक तेरे मेरे बीच यू ही चलती रहे।

कभी तेरी गोद मे सर मेरा रख के में सोया करू,
तो कभी तू मेरी छाती पे सुकून से सोती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झौंक तेरे मेरे बीच यूँही चलती रहे।

कभी शब्द काम न आये, बातें कभी कम पड़ भी जाए,
तब भी तेरी मेरी रंग दिखाती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झोंक तेरे मेरे बीच यू ही चलती रहे।

कुछ भी नही चाहिए उस रब से तेरे और मेरे एक हो जाने के बाद,
उस रब की दुआ से तेरी मेरी ज़िंदगी महोब्बत के रंग बिखेरती रहे,
यह तीखी मीठी नोंक झौंक तेरे मेरे बीच यू ही चलती रहे।

Yours Beloved,
Arssain