how will you understand your parents - 2 in Hindi Moral Stories by miss k books and stories PDF | कुछ बातें मां बाप के दिल की । - 2

The Author
Featured Books
Categories
Share

कुछ बातें मां बाप के दिल की । - 2

दोस्तों आज मैं आपके लिए कुछ सवाल लेकर उपस्थित हुआ हूं। मुझे यकीन है कि आपके पास उनके जवाब होंगे। 
अच्छा तो मुझे ये बताइए कि क्या आपने कभी किसी से अपने प्यार का इजहार किया है ? पहले का तो ठीक था कि माता-पिता शादी पक्की करते थे लेकिन अब हर किसी को अपनी पसंद से शादी करने का हक दिया जाता है। हां, तो में कह रहा था कि आपने कभी न कभी अपने जीवन साथी से प्यार का इजहार मतलब "I love you" कहा ही होगा पर क्या आपने अपने माता-पिता को कभी
 " I love you " कहा है। मुझे नहीं लगता किसी ने कहा होगा। अगर किसी ने कहा हो तो मुझे ज़रूर बताएं । क्योंकि ऐसा मेने कई बार कोशिश करने के बाद भी नहीं कह पाया । हर इंसान नहीं नहीं बच्चे का क्योंकि मां बाप के सामने हम हमेशा बच्चे ही रहते हैं हां तो में कह रहा था कि हर बच्चे का पहला और निस्वार्थ प्यार अपने माता-पिता से ही होता है। मेरे एक गुरु ने मुझसे कहा था कि हमारे माता-पिता हमारी जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं तो उन्हें बताना है कि वो हमारे लिए हमारी जिंदगी क्या महत्व रखते हैं।
हमारी जिंदगी में हर इंसान को बताना हि चाहिए कि हमारी जिंदगी में उनका क्या महत्व है,हम उनसे कितना प्यार करते हैं। आज कल जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है क्या पता कल क्या हो जाये मुझे पता है कि आपको यह बातें अच्छी नहीं लगेगी पर क्या मतलब जब उनके न होने पर हम उनके लिए कुछ भी करें उसका कोई मतलब ही नहीं है। 
ताजमहल को मुमताज के लिए शाहजहां के प्यार का प्रतीक है पर क्या फायदा ऐसे प्यार का जो वो इंसान ही न देख पाए जिससे आप प्यार करते हैं। 
ताजमहल भले ही प्यार का प्रतीक हो पर ये सब दुनिया ने देखा है मुमताज ने नहीं। अगर हम अपने प्यार का एहसास हमारे करीबी या जिससे हम प्यार करते हैं उसे न बता पाए तो ऐसे प्यार का कोई मतलब नहीं है। मेरे लिए तो मेरा पहला और आखिरी प्यार मेंरे माता-पिता ही हैं और हमेशा वही रहेंगे। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि में यहां आपको सीख देकर खुद उस पर पालन ना करूं । में भी एक बार कोशिश जरूर करूंगा अपने माता-पिता के लिए अपने को जताने
का ।
में सची में कह रहा हुं ये सुनकर आपके माता-पिता जरूर खुश होंगे । अक्सर हम हिचकिचाहट में अपनी भावनाएं छुपा लेते हैं ये सोच के कि उन्हें केसा लगेगा। हर बच्चा अपने माता-पिता से प्यार करता मगर हर उस प्यार को जता नहीं सकता।
में भी प्यार तो करता हु बहुत पर कभी जाहिर नहीं कर पाता। कभी उनके दुखी होने पर खुद अकेले बेठ कर रो लेता पर उन्हें यह कह पाता में आपके साथ हुं ।
में तो नहीं कर पा रहा पर ये जरूर कहूंगा कि कोशिश करता रहुगा ।
में एक दिन अपने माता-पिता को जरूर बताऊंगा कि वो मेरे लिए क्या हैं और उनके बिना मेने मेरे जीवन की कल्पना भी नहीं की है ।
दोस्तों आज यही तक फिर मिलेंगे कुछ नये सवाल और बातो के साथ और मुझे comments में बताना ना भूलें कि आपने अपने माता-पिता को "I love you "कहा है कि नहीं।
I hope you guys enjoy the story 
Thank you very much for reading the story