Self love is very important
मुझे पता है कि हर किसी को खुद से प्यार तो होता ही है पर क्या अपने शरीर, अपनी आत्मा से प्यार है । हर इंसान भले हि मरने से डरता हो ।पर कही न कही सबको यह भी लगता है कि दुसरे लोग हमसे ज्यादा सुन्दर है या हमसे ज्यादा काबिल है।हम जब भी अपने-आप को आईने में देखते हैं तब हमें भगवान से ये शिकायत जरूर होती है कि हमें सबसे ज्यादा सुन्दर क्यो नही बनाया, हम ज्यादा पैसे वाले क्यो नही है अगर हम पैसे वाले होते तो अपनी जिंदगी सुख से बिताते। यहां हर एक इंसान को एक दुसरे जेसा बनना है । किसी को किसी के जेसा सुंदर दिखना है, किसी को किसी के जेसे अमीर बनना है। इस दुनिया में हर इंसान को किसी न किसी जेसा हि बनना है । हर किसी के मन में अपने शरीर को लेकर कभी न कभी तो विचार आता हि है पतलो को मोटा होना है, मोटो को पतला होना है, सांवलो को गोरा होना है, गोरों को और गोरा होना है,गरीब को अमीर होना है और अमीर इंसान को सुकुन चाहिए जो गरीब इंसान पैसे कमाने के चक्कर में खो देता है।हमें जीवन में सुकुन तभी मिलता है जब किसी की तरह नहीं हम खुद के साथ रहते हैं।
अच्छा जरा एक बात बताओ कि क्या तुम कभी एक दिन के लिए अकेले सिर्फ अपने आप के साथ रह सकते हो। आज कल कोई इंसान खुद ही खुद के साथ नहीं रह सकता।
जेसे की खुद से ही अंजान हो । इस दुनिया में कोई तुम्हारा नहीं है और जिसे तुम खुद का कह सकते हो अपना शरीर उसे तुम जानते ही नहीं ।लोग कब तुम्हें छोड़ चले जाएंगे तुम्हें पता भी नहीं चलेगा। इस दुनिया में हर इंसान अपने मतलब के लिए ही आपके साथ रहता है इसलिए अपने आप के साथ रहने की आदत डाल लो यही है जो कि अंत तक तुम्हारे साथ रहनेवाला है।
खुद के साथ समय बिताये खुद को जानें खुद से प्यार करें यही आपको जिंदगी में शांति और सुकून देता है।
कहते हैं ना कि जब इंसान संतोष रखता है तो वह हर दिन खुश रहता है। जीवन में खुश होने के लिए संतोष का होना बहुत जरूरी है। अमीर आदमी के पास भले ही पैसा अपार हो पर वो रातों को सो नहीं पाता क्योंकि उसे डर होता है कि कहीं उसके पैसे कोई चोरी न करले ।
गरीब इंसान के पास पैसे भले ही कम हो पर सुकुन होता है कि कोई क्या ही कुछ ले जायेंगा ।
इसलिए किसी की तरह बनने की बजाय आप खुद जो है वो बनिए खुशी भी होगी और शांति भी मिलेगी ।
किसी ने क्या खुब कहा है कि अगर आप खुद से ही प्यार नहीं कर सकते तो कोई दूसरा क्या खाक आपसे प्यार करेगा । अगर आपको ही अपने आप में कोई खुबी नहीं दिखाई देती तो आप दुसरो से केसे आशा कर सकते हो कि उन्हें आप में कोई खुबी दिखे । जब तक हम अपने आप को दुसरे से छोटा देखते रहेंगे तब तक कभी कुछ नया कुछ बड़ा नहीं कर पाएंगे।
"अपने अंदर खुबीया ढुंढो कमियां नहीं क्योंकि कमियां तो दुनिया वाले ऐसे हि गीना देंगे । "
खुद से प्यार करो दुनिया अपने आप आपसे प्यार करेगी ।
I hope you guys are agree with me.
Thank you 😊