Dimension of Dark Entities - 1 in Hindi Horror Stories by dark arpit books and stories PDF | शैतान गढ़ अंधेरे की दुनिया - 1

Featured Books
Categories
Share

शैतान गढ़ अंधेरे की दुनिया - 1

इंट्रोडक्शन

शैतान गढ़ यह एक ऐसा शहर है जहां सारे छोटे बड़े भूत प्रेत और शैतान राक्षस रहते है और वो वहां से निकलना चाहते है पर निकल नहीं पा रहे तो वो अपनी पूरी कोशिश करते है कि वो बाहर के लोगों को अंदर ला सके और उन्हें मारकर अपनी शक्ति बढ़ा सके इस सच्ची कहानी में जैसे जैसे हम आगे बढ़ेंगे आप जान पायेगें शैतानगढ़ का पूरा सच 

चैप्टर 1

एक गांव मै आर्यन और अनुपम बाइक से जा रहे होते है तभी अचानक उन्हें रोड पर कुछ अजीब काला जादू जैसी चीज़ दिखती है अनुपम आर्यन से बोलता है भाई जल्दी रुको कुछ सही नहीं लग रहा पर आर्यन बोलता है कि साइंस के स्टूडेंट होते हुए ऐसी बात बोलकर तुम्हे शर्म नहीं आती और अनुपम को चुप कराता है और तेजी से निकलने लगता है और जैसे ही चौराहा पार होता है एक ऐसा अंधेरा उन्हें घेर लेता है कि न वो देख पाते है ना ही सांस ले पाते है और वो उसी अन्धकार में बेहोश हो जाते है और जब उनकी आंखे खुलती है तो वो एक अलग ही दुनिया में खुद को पाते है | 
अब आप सोच रहे होगे ?कि आखिर क्यों चौराहों पे ही पुराने समय से लेकर अब तक काला जादू किया जाता है तो दरअसल चौराहा ऐसी जगह होती है जहां जगह ऊर्जा इतनी अधिक होती है कि वो कई दुनियाओं को आपस में जोड़ सकती हैं इस बारे में आगे और बात करेंगे कहानी पर वापस चलते हैं
 तो फिर जब अनुपम और आर्यन की आंखें खुलती है तो वह अपने सामने देखते हैं एक ऐसी दुनिया जहां का सूरज लाल रंग से चमक रहा होता है जहां का हर एक जानवर हर एक जीव कोई भी इंसान नहीं होता उसे शहर में अनेक बिल्डिंग होती है पर वह बिल्कुल खंडहर और तभी अनुपम और आर्यन को एक स्टेटस विंडो दिखाई देता है

 जिसमें लिखा होता है उनकी ताकत उनकी क्षमता और यह कि उसे दुनिया के शैतान कब शुरू करेंगे उन लोगों के साथ खेल खेलना अनुपम यह सब देखकर बहुत डर जाता है और आर्यन को मारने लगता है कहता है मैंने मना किया था तुमने क्यों मेरी बात नहीं मानी आर्यन भी घबरा जाता है लेकिन फिर वह दोनों लोग हिम्मत करते हैं क्योंकि आप उनके पास सिर्फ 2 घंटे बचे हैं आगे बढ़ाने के लिए क्योंकि उनका सुरक्षा दे रहा वह सुरक्षा कवच 2 घंटे में बंद हो जाएगा जिसके बाहर से कॉकरोच और इंसान के हाइब्रिड जैसे दिखने वाले शैतान उन्हें खाने के लिए उस सुरक्षा कवच को तोड़ने की पूरी कोशिश में लगे हैं अनुपम को जहां स्पीड से जुड़ी शक्ति मिलती है वही आर्यन को एक तलवार और तलवार से जुड़ी स्किल मिलती है तो अनुपम और आर्यन या सोचते हैं कि भाग कर हम कहां जाएं और कैसे इस दुनिया के बारे में और चीज पता करें किंतु समय बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा होता है अब वक्त सिर्फ बस 5 मिनट होते हैं उनके पास उन्हें पास मैं एक ऐसी बिल्डिंग दिखाई देती है जिसमें लाइट जल रही होती है तो वह सोचते हैं कि अनुपम की पीठ पर आर्यन चढ़ जाएगा और अनुपम तेजी से भागेगा और आर्यन अपने तलवार से रास्ता साफ करेगा अगर कोई सामने आया तो आर्यन उसे काट देगा और तभी सुरक्षा कवच है जाता है और अनुपम बड़ी तेजी से भागता है उसे बिल्डिंग की ओर और रास्ते में तभी एक कॉकरोच जंप करके आ जाता है और उसके पीछे बाकी सब भी रास्ते में आने लगते हैं अनुपम की स्पीड इतनी ज्यादा होती है कि वह कॉकरोच इंसान के हाइब्रिड उस से टकराकर मरने लगते है जिस से अनुपम को और पॉइंट और ताकत मिलने लगती है जब वह बस बिल्डिंग के पास पहुंचने ही वाले होते हैं तभी अचानक से अनुपम अपने पैरों को नहीं संभल पता है और वह बड़ी तेजी से गिरता है जिससे अनुपम घायल हो जाता है तब आयन अपनी दोस्ती निभाना अपने दोस्त का साथ देने की जगह उसे वहीं छोड़कर भाग जाता है जिससे एक कॉकरोच हाइब्रिड तेजी से आकर अनुपम की जान ले लेता है और जैसे ही वह अनुपम को मारता है उसे कॉकरोच हाइब्रिड का लेवल अप हो जाता है वो और तकतवर और इंसान जैसा लगने लगता है और आर्यन उस बिल्डिंग में जाकर पहुंच जाता है आर्यन को उसे बिल्डिंग में पहुंचने के बाद बहुत पछतावा होता है उसे याद आता है कि कैसे उम्मीद भरी निगाहों से अनुपम उसे देख रहा था आर्यन खुद को तमाचे करने लगता है यहां पर दोस्ती के आगे डर की जीत हो जाती है उसे बिल्डिंग में पहले से रिया और आशीष मौजूद होते हैं जिनमें से रिया के पास पानी की शक्ति होती है और आशीष के पास वुल्फ में बदलने की शक्ति होती है दरअसल आशीष और रिया यहां पर इसी बिल्डिंग में लगभग 5 सालों से मौजूद आज से 5 साल पहले रिया और आशीष हिमालय में पिकनिक पर गए थे 3:00 बजे एक ऐसा तूफान आया जिसमें ना हवा थी ना बर्फ बस था तो अंधकार और उसे अंधकार ने रिया आशीष और उनके 6 और दोस्तों को निगल लिया जिसमें से रिया और आशीष अभी भी जिंदा है और उनके वह 6 दोस्त कॉकरोच हाइब्रिड के शिकार हो गए जरा सल जब वो आए तो उनके दोस्तों ने इसे सपना समझा और बिना कुछ सोचे सुरक्षा कवच के बाहर चले गए पर रिया ने आशीष को जाने नहीं दिया जिस वजह से आशीष की जान बच गई पर निकलते ही उनके वो 6 दोस्त खत्म हो गए और रिया आशीष की पीठ पर बैठ कर उस बिल्डिंग तक पोहचा गई चैप्टर 1 यहां खत्म होता है कल अगला चैप्टर आएगा
  💬