Professor Sweet Obession in Hindi Love Stories by Marivelle books and stories PDF | Professor Sweet Obession

Featured Books
Categories
Share

Professor Sweet Obession

देहरादून। 
सुबह का समय 10.30 बजे....

एक्सेल कॉलेज में कैंटिन में एक लड़की चेयर पर बैठे बुक पद रही थी । और साथ में किताब पढ़ रही थी। उसकी उम्र करीब 20 21 साल की होगी। उसके पास एक लड़की भागते हुए आती है । और उसको हांफते हुए कुछ बोलती है। 
"चल.... चलो ... दृष्टि"। 

दृष्टि उसको ना समझी में देखने लगती है। और उसको देखकर बोली।
"क्या बोल रही हो माही? और इतना हाफ़ क्यों रही हो ? पानी पियो फिर बताना आराम से में कही नहीं जा रही यही हु"। 

माही टेबल पर रखी पानी की बोतल लेती है और उसको एक ही सांस में पी लेती है पीने के बाद फिर एक्साइटेड होते हुए दृष्टि को देखकर कहा। 
"अरे तुम्हे पता है न आज न्यू स्टूडेंट्स आने वाले है कॉलेज में? 

दृष्टि ने उसको बिना कोई भाव से ,
"हा पता है फिर उसका क्या हुआ ? हमेशा ही तो आते है उस में कौनसी बड़ी बात है ?" 

माही ने फिर अपनी आंखे घूमा ली और उसको मुंह बनाते हुए कहती है । 
"अरे बहन तो जूनियर भी तो होंगे और हैंडसम लड़के भी होंगे तो उनके मजे लेने का अच्छा मौका है न तुम्हारे पास "। 

दृष्टि ने अपने कॉफी की सिप लेते हुए बोली। 
"ओह बट आज मूड नहीं है बाकी लोगों को लेने दो मजे अपन चिल कर रहे है अभी फिलहाल तो "। 

माही ने अपनी आंखे छोटी करी। और फिर दृष्टि को मस्का लगाते हुए कहती है । 
"अरे चलो भी .... अतीक्ष और बाकी के सब भी वहां है तुम कुछ मत करना बस देखो तो "। 

माही इतना कहकर उसको बहुत जिद्द करने लगी। दृष्टि आखिर में उसके साथ चलने केलिए तैयार होती है और उसको देखते हुए बोली। 
"चलो चलते है फिर.... आज किसी के साथ गंदी रैगिंग हो सकती है "। 

दृष्टि इतना बोलकर आगे बढ़ गए उसका ये सुनने के बाद माही मन ही मन में खुद से कहती है । 
"अभी तो कह रही थी कि में नहीं आऊंगी और न करूंगी अब देखो झट से मान गए इसको भी मस्का लगाना पड़ता है हमेशा फिर ये आती है हद्द है चलो अच्छा है आज तो बहुत मजा आएगा "। 

दृष्टि ने पीछे मुड़कर देखा तो माही अपने खयालों में गुम थी उसे वह चिल्लाते।
"अबे ओह अपनी खयालों की मलिका चलो अब की यही रहना है ? बाद में अपनी सपनो की दुनिया में बिजी रहना "। 

माही दृष्टि की आवाज से हड़बड़ा कर अपने ख़यालो से बाहर आती है। और उसके पिता पीछे जल्दी भागकर जाती है। दृष्टि और माही पार्किंग एरिया में जाते है जहां पे उनके दोस्त ठहरे हुए थे । पर जाते जाते दृष्टि की नजर अपनी बुलेट बाइक पर पड़ी और उसको देखकर वह जोर से चीख पड़ी। 

दृष्टि को ऐसा चीखते हुए देखकर माही भी उसी डायरेक्शन में देखने लगी तो उसके चेहरे के होश उड़ गए। और उसकी आंखे बड़ी हो गई । 

दृष्टि का चेहरा तो गुस्से से लाल हो रखा था। वह अपनी बुलेट बाइक के पास जाती है। उसकी बुलेट बाइक की हालत किसी ने बहुत खराब करके रखी थी । एक साइड का मिरर गायब हो गया था और साथ ही में दृष्टि ने जहां पे लगाई थी वहां वह बाइक थी नहीं कही और लगा के रखी थी। 

दृष्टि ने अपनी बाइक को देखा तो उसने अपनी हाथ की मुठिया कस ली और इधर उधर देखने लगी और बौखलाते हुए कहती है। 
"किसने मेरे बाइक की ये हालत की सामने आओ हिम्मत है तो .... जानते नहीं हो किसे पंगा लिया है तुमने "। 

दृष्टि पार्किंग एरिया को स्कैन कर रही थी। तो वहां उसको थोड़ी दूरी पर जहां पे उसने अपनी बाइक लगा के रखी थी । वहां एक शख्स दिखता है। दृष्टि उसके पास जाती है और उसको आवाज देने लगी। 
"हेलो excuse me.... 

पर वह शख्स दृष्टि को कोई रिस्पॉन्स नहीं देता वह अपने में ही खोया हुआ था कुछ मोबाइल पे कर रहा था । दृष्टि ने कुछ टाइम तक वेट किया और उसको पुकारने लगी पर उस शख्स का तो मानो ध्यान नहीं था। 

दृष्टि ने ध्यान से उस शख्स को देखा था । उसकी हाइट करीब 6.1 की होगी । और उसके बाल तो बड़े घने लंबे तेरे नाम मूवी में सलमान खान ने अपने बाल जैसे रखे हुए थे वैसे उसके बाल कंधों तक थोड़े बड़े हुए थे। और चेहरे पर बड़ी दाढ़ी बढ़ाई हुई थी। उसको ऐसे देखकर तो ऐसा लग रहा था कि मानो ये कोई देवदास टाइप का लड़का है । 

दृष्टि ने उस लड़के का ऐसा हुलिया देखकर मन ही मन में बोली। 
"इसका ब्रेकअप हुआ है क्या ? जो कबीर सिंग जैसे हुलिया बना के रखा है। न कोई रहने सेंस है न कुछ क्या जमाना आगया है लोग ब्रेकअप होने के बाद पूरे देवदास बन जाते है "। 

दृष्टि फिर से एक बार और एक ट्राई करती है । क्योंकि उसे अभी तो बहुत गुस्सा आ रहा था । उसने जोर से चिल्लाते हुए और उस लड़के थोड़ा करीब जाकर बोली। 
"ओह अंकल.... हेलो में आपसे बात कर रही हु ध्यान कहा है आपका ? "

दृष्टि की आवाज इतनी बड़ी थी कि उस लड़के के कानो तक अब उसकी आवाज चली गई थी। उसने झट से पीछे मुड़कर देखा। तो उसके सामने दृष्टि खड़ी हुई थी। दृष्टि को इतना पास खड़ा देखकर वह लड़का थोड़ा पीछे हटकर खड़ा होता है। 

उस लड़के ने बिना भाव से उसको सवाल किया। 
"बोलो क्या हुआ ? क्या काम है ?" 

दृष्टि ने उसको घूरते हुए देखा । तो उसकी आँखें नीली थी। और गोरा चेहरा। दाढ़ी बढ़ाई हुई । चेक्स का टीशर्ट पहने हुआ। उपरी हिस्से के 3 बटन खुले हुए थे। जिसे उसकी चेस्ट बॉडी थोड़ी सी उभर रही थी। 

उस लड़के ने स्लीव्स फोल्ड किए हुए थे। और ब्लैक पेंट पहने हुई थी। दृष्टि ने उससे अपनी नजरें हटाई। और साइड में इशारा करते हुए कहा। 
"यहां मेरी बुलेट थी तुमने देखा किसी को उसके साथ छेड़खानी करते हुए ? और तुम्हारी है क्या ये बाइक ? 

उस लड़के ने देखा जहां दृष्टि ने इशारा किया था । और हामी भरते हुए कहता है। 
"हा ये मेरी बाइक है पर जब में यहाँ आया था तब मुझे कोई बाइक नहीं दिखी..... 

"What कोई बाइक नहीं दिखी ? मेरी बाइक यही थी फिर वहां कैसे चली गई और इतना बुरा हाल किसने किया उसका ? दृष्टि थोड़ा गुस्से से और विफरते हुए कहती है। 

वह लड़का दृष्टि के पीछे देखता है तो उसके बुलेट का क्या हाल हो गया था । ये देखकर उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं आए । और बस कंधे उचका दिए ।