chandh jalane laga!!! in Hindi Love Stories by ujala pandey books and stories PDF | चाँद जलने लगा!!!

Featured Books
Categories
Share

चाँद जलने लगा!!!

एक लड़की जो रात के अंधेरे में सड़क पर भाग रही थी। उसका रेड कलर का दुपट्टा चांद के रोशनी में जगमगा रहा था। उस लड़की का सिर्फ दुपट्टा और बाल ही नजर आ रहा था। बाल जो हल्का करली और उसमें प्यारी सी बटरफ्लाई हेयर क्लिफ जो हल्के बालों को समेटने के लिए लगी हुई थी।

वह लड़की भागते हुए बार - बार पलट कर पीछे देखती और होठों पर खूबसूरत मुस्कान लिए आगे मुड़ती। तभी एक bmw आकर उससे टकराने से पहले ही ब्रेक मारी। तेज़ ब्रेक लगते ही BMW सड़क पर चीखती हुई तिरछी फिसली और लड़की के सामने आकर रुक गई। लड़की कानों पर हाथ रख कांपती हुई डर से खड़ी थी।

गाड़ी सामने रुकी तो उसमें से एक लंबा चौड़ा आदमी ब्लू रंग का थ्री पीस पहने गहरी स्याह सी आँखों से उस लड़की को देखते हुए उतरा और चल कर उसके पास आने लगा। लड़की उसकी तरफ बिना पलकें झपकाए देख रही थी।

वह लड़का करीब आकर अपने हाथों से उसके तुड़ी को उठा कर बोला "गलती तुम्हारी नहीं है कि तुमने मुझे धोखा दिया, गलती मेरी है कि मैंने तुम्हें मौका दिया। दिव्यांश सिंघानिया की दुनिया में जो आता है सिर्फ वही नहीं उसकी पूरी दुनिया बदल जाती है और धोखा, धोखा दिव्यांश सिंघानिया को कतई मंजूर नहीं!!"

वह लड़का उसका तुड़ी छोड़ वापस पलटा और कार में जाकर बैठ कर कार का क्लच लगाते हुए इसलेटर दबा दिया। वह कार फुल स्पीड में लड़की की तरफ बढ़ने लगीं। लड़की अपना हाथ लाइट की रोशनी से बचने के लिए आंखों पर रख ली। तब तक कार उसके करीब आकर  एक जोरदार टक्कर पैरों में मारी। लड़की उछल कर गाड़ी से ऊपर होते हुए दूसरे तरफ जाकर गिरी उसके मुंह से एक जोरदार आवाज गूंजी "आह्ह्ह...!!"


---

एक सफेद घोड़े पर पर एक लड़का बैठा राइडिंग कर रहा था। अचानक वह सामने से आती लड़की को देख घोड़े का लगाम कसा और घोड़ा रोका। वह लड़का उस लड़की का हाथ पकड़ ऊपर खींचा। वह लड़की सफेद रंग की साड़ी पहन रखी थी उसकी भौहों के बीच एक छोटी बिंदी खूबसूरती से चिपकी थी।

लड़का घोड़ा का लगाम पकड़ जोर से पीछे खींचा और एक चाबुख मारा। घोड़ा दुबारा हवा के स्पीड में चलने लगा। वह लड़का लड़की को देखते हुए एक खतरनाक मुस्कान बिखेरते हुए बोला "दिव्यांश सिंघानिया कभी अपनी चीज किसी से नहीं बांटता। दिव्यांश सिंघानिया से भिड़ना मतलब जान गवाना बेबी!!"


---

एक बड़ी सी ऑफिस जिसमें एक लड़का पैरों पर पैर रख कर बैठा हुआ था। सामने खड़े नौकरों की तरफ फाइल फेंक कर मारते हुए बोला "वाट इज दिस!! मेरे पूछे बिना यह कैसे हुआ?"

सामने खड़े लोग कांप रहे थे। उनमें से एक आदमी आगे आकर नजरों को झुकाए हुए कहा "स…सर वो हमारी गलती नहीं थी।"

चेयर पर बैठा आदमी एक चाकू उस आदमी की तरफ मारा। जो उसके बाहों पर जाकर लगी और एक छोटी कट हो गई।

आदमी कंप्यूटर में उंगलियां चलाते हुए बोला "दिव्यांश सिंघानिया को सिर्फ रिज़ल्ट से मतलब है उसके पीछे की वजह को नहीं।

राधे राधे
ये बस ट्रेलर था अच्छा लगा हो तो comment कीजिए। और कहानी को प्यार दीजिएगा।