Puzzle (A Search) - 13 - Mayhem in Hindi Thriller by Devaki Singh books and stories PDF | प्रहेलिका (एक तलाश ) - 13 - हाथापाई

Featured Books
Categories
Share

प्रहेलिका (एक तलाश ) - 13 - हाथापाई

💖💖13 चार्ली और रॉबिन के बीच हाथापाई 

वह वहाँ से जा रहा था तभी देखता है कि जेनिफर के कमरे की ओर कोई आदमी जा रहा है तो वह आगे की प्रतिक्रिया देखने के लिए वहीं रुक जाता हैं......

वह आदमी जेनिफर के रूम के पास पहुंचता है और कॉल बेल बजाता हैं l कॉल बेल की आवाज सुनकर जूली दरवाजा खोलती है और उस आदमी को देखकर चिल्लाते हुए बोलती है , " तुम क्यों आए हो यहां ?? ना तो मैं तुमसे मिलना चाहती हूं , न बात करना चाहती हूं और न ही तुम्हारी शक्ल देखना चाहती हूं , चले जाओ यहाँ से l"

आदमी , " देखो मैं तुमसे मिले बगैर कहीं नहीं जाऊँगा , और मेरा मन तुम्हें देखने के लिए बैचैन था इसलिए मैं यहाँ आया हूँ , अब हटो दरवाजे से मुझे अंदर आने दो l बोलकर वह जेनिफर को जोर से धक्का देते हुए अंदर अंदर चला आता है l

जेनिफर उसका बर्ताव देखकर गुस्से मे, "देखो रॉबिन ये तुम बिल्कुल ठीक नहीं कर रहे हो l "

रॉबिन गुस्से में, "साली तु मुझे आंख दिखाएगी, तेरी इतनी हिम्मत , बोलकर जोर से उसे थप्पड़ मारता हैं " जिससे जेनिफर के मुह से खून निकलने लगता है ... लेकिन जैसे उसे कोई फर्क़ नहीं पड़ता ... वह उसके बालों को अपनी मुट्ठी में भरकर उसे मारते हुए , तुम्हारी इतनी हिम्मत की तुम मेरे मुह पर दरवाज़ा बंद कर दोगी और मुझसे मिलना बंद कर दोगी , तुमने सोचा भी कैसे l  

लगता हैं तुम मेरी मार भूल गयी हो या कोई नया आशिक मिल गया है जिसके बल पर तुममे इतनी हिम्मत आ गयी है जो मुझे ना कर रही हो l
बोलकर वह उसका गला पकड़ लेता है और जोर से उसका सिर दीवार पर मारता है और धमकाता हैं आज के बाद अगर तुमने मुझे ना करने की कोशिश की तो तुम्हें जिंदा जमीन में गाड़ दूँगा l

बाहर काॅरिडोर में खड़ा चार्ली उन दोनों के बीच लड़ाई झगड़े , मार पीट और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके रूम की कॉल बेल बजाता है l

कॉल बेल की आवाज सुनकर रॉबिन जेनिफर को मारते हुए, क्यों बे साली मुझे मारने के लिए तूने अपने नए यार को बुलाया है, चल आज इसे भी देख लेता हूँ जिसके दम पर तू इतना कूद रही हैं, बोलकर वह गुस्से में दरवाज़ा खोलता है l

रॉबिन अपने सामने एक शरीफ आदमी को देखकर, "क्या काम है ??"

चार्ली, " क्या कोई परेशानी हैं ?? मैंने कुछ चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी l"

रॉबिन , " तुमसे मतलब , तुम जाओ अपना काम करो , ये हमारा मामला है, तुम्हें बीच में पड़ने की ज़रूरत नहीं है l "

चार्ली , " जब दो लोगों के बीच की आवाज कमरे से बाहर सुनाई देने लगे तो वह मामला सिर्फ आपका नहीं होता है l
फिर रोबिली आवाज में, चलो हटो दरवाजे से मुझे जेनिफर से बात करने दो l

रॉबिन , " ओह कहीं तू ही तो नहीं है इसका नया यार जिसके दम पर ये मुझसे मिलने से मना कर रही थी l "

चार्ली गुस्से मे , " बंद करो अपनी घटिया बकवास, हटो रास्ते से .... बोलकर वह उसे धक्का देते हुए रूम के अंदर दाखिल होता है l देखता है, जेनिफर जमीन पर बेहोश पड़ी है और उसके सिर से खून निकल रहा है l

वह जेनिफर को जमीन से उठाकर सोफ़े पर बिठाता हैं l 

फिर रॉबिन की कालर पकड़ते हुए, क्या किया तुमने इसके साथ ?

रॉबिन, " दो टके की कॉल गर्ल के लिए तुम्हें बड़ा प्यार आ रहा हैं, कहीं तुम्हीं तो नहीं हो इसके नए आशिक जिसकी वज़ह से ये मुझसे मिलने से मना कर रही थी l"

उसकी ऐसी बातें सुनकर चार्ली को गुस्सा आता है और एक जोरदार घुसा उसके मुह पर मारता है जिससे रॉबिन के मुह से खून निकलने लगता है और वो जमीन पर गिर जाता है l उसे जमीन पर गिरा देख तुम जैसे घटिया सोच वाले आदमी जमीन पर गिरे हुए ज्यादा अच्छे लगते हैं l

उसकी ऐसी बातें सुनकर और मार खाकर रॉबिन गुस्से से बिलबिला जाता है और उठकर चार्ली पर वार करता हैं l चार्ली तो पहले से ही सतर्क था वो उसका वार रोक लेता है और एक किक मारते हुए उसका हाथ मरोड़ देता है l

मार खाकर रॉबिन और भी ज्यादा गुस्से में आ जाता है और वो चार्ली पर वार करता हैं इस बार चार्ली को भी जोरदार चोट लगती है l अब दोनों में बराबर हाथापाई शुरू हो जाती हैं l कभी चार्ली रॉबिन पर भारी पड़ता है तो कभी रॉबिन चार्ली पर भारी पड़ता है l 

रॉबिन ने सोचा भी नहीं था सूट बूट पहने शरीफ सा दिखने वाला आदमी उसे धूल चटा सकता है l

वह समझ गया था यह आदमी उसकी टक्कर का है इसलिए अब दोनों में बराबर की हाथापाई चलती है l उन दोनों की हाथापाई में कमरे का बहुत सारा सामान टूट जाता है l 

इसी बीच जेनिफर को होश आता है और वह दोनों को लड़ता देख जोर से चिल्लाती है , "रुक जाओ तुम दोनों , बंद करो ये लड़ाई l"

जानने के लिए पढ़ते रहिए ...
" प्रहेलिका (एक तलाश) "