Dangerous Love - 12 in Hindi Love Stories by muskan books and stories PDF | Dangerous Love - 12

The Author
Featured Books
Categories
Share

Dangerous Love - 12




Riya घर के अंदर जाती है। तभी उसकी माँ kitchen से बाहर आती है। वह Riya के साथ उसके Boss को नहीं देखती, तो Riya से कहती है—
Riya की माँ: तुम्हारे Boss कहाँ गए? अभी तो यहीं थे।
Riya: उनकी जरूरी meeting आ गई थी, इसलिए वह चले गए।
इतना कहकर Riya तुरंत अपने कमरे में चली जाती है और अपने कमरे को अंदर से lock कर लेती है।
Riya: यह मैं कहाँ फँस गई? कल जाकर अपना resignation दे दूँगी। उसके बाद उस इंसान की शक्ल नहीं देखनी पड़ेगी।
Next Day
Riya office जाती है और सीधा David के office में चली जाती है। वह उसके desk पर अपना resignation रख देती है।
David resignation उठाता है।
David: यह सब क्या है?
Riya: मेरा resignation है।
David chair से खड़ा होता है।
David: तुम यह नौकरी नहीं छोड़ सकती।
Riya: क्यों नहीं छोड़ सकती?
David: बस, मैंने कह दिया इसलिए।
David धीरे-धीरे अपने कदम Riya की तरफ बढ़ाता है और Riya अपने कदम पीछे करती है।
Riya: यह आप क्या कर रहे हैं? पीछे रहिए।
David: (हल्की-सी मुस्कुराहट के साथ) तुमने decide कर लिया मुझे छोड़कर जाना?
और मैं तुम्हें न जाने दूँ तो?
Riya अपने कदम पीछे करती जाती है और David उसकी तरफ अपने कदम बढ़ाता जाता है।
David अचानक Riya को अपनी तरफ खींचता है।
Riya: यह क्या कर रहे हैं? छोड़िए मुझे!
David: तुम्हें इतनी जल्दी हो रही है मुझे छोड़कर जाने की?
Riya: हाँ! मुझे आप जैसे इंसान का चेहरा तक नहीं देखना है।
Riya David को पीछे की तरफ धक्का देती है।
Riya: आइंदा अपनी line cross की तो मैं police में complaint कर दूँगी।
इतना कहकर Riya David के office से चली जाती है।
तभी David तुरंत अपने phone से किसी को message करता है।
वहीं Riya lift की तरफ जाती है। वह देखती है कि lift के पास एक sign board लगा है, जिस पर लिखा है—Lift खराब है।
Riya sign board को देखकर थोड़ा चौंक जाती है, क्योंकि जब वह office आई थी, तब ऐसा कोई sign board नहीं लगा था।
Riya: जब मैं आई थी, तब तो ऐसा कोई board नहीं था। अब मुझे सीढ़ियों से जाना पड़ेगा।
Riya सीढ़ियों से जाने का तय करती है। वह सीढ़ियों से नीचे उतरती है। तभी उसे लगता है कि कोई उसके पीछे है।
जैसे ही वह पीछे मुड़ती है, कोई उसके मुँह पर कपड़ा रखकर उसे बेहोश कर देता है।
वहीं दूसरी जगह
Vicky Riya को message करता है।
Vicky: अभी तुम कहाँ हो?
तभी थोड़ी देर बाद उसे reply मिलता है—
Riya: मैं office के काम से कुछ दिनों के लिए business trip पर जा रही हूँ, तो मेरा phone भी switch off हो सकता है। माँ को बता देना।
Vicky तुरंत Riya को reply करता है। उसके message में लिखा होता है—
Vicky: एकदम से business trip कैसे? तुम तो नौकरी छोड़ रही थी।
Vicky के phone पर reply आता है—
Riya: वह सब मैं तुझे आने के बाद बताऊँगी।
यह message पढ़कर Vicky थोड़ा हैरान हो जाता है, मगर वह इस चीज़ को अनदेखा कर देता है।
वहीं दूसरी जगह
Riya अपनी आँखें खोलती है। जैसे ही वह अपनी आँखें खोलती है, वह देखती है कि वह एक कमरे में bed पर लेटी हुई है।
उसे समझ नहीं आ रहा होता कि वह उस कमरे में कैसे पहुँची और इस समय वह कहाँ है।
Riya bed से नीचे उतरती है और कमरे के दरवाजे की तरफ जाती है। मगर जैसे ही वह दरवाजा खोलने की कोशिश करती है, उसे पता चलता है कि दरवाजा बाहर से lock है।
Riya उस दरवाजे को बार-बार खोलने की कोशिश करती है, मगर वह दरवाजा नहीं खुलता।
फिर Riya मदद के लिए आवाजें देती है, मगर उसकी मदद के लिए कोई नहीं आता।
बहुत देर तक कोशिश करने के बाद भी Riya बाहर नहीं निकल पाती है। Riya फिर बाहर जाने का रास्ता ढूँढने लगती है कि कैसे वह इस कमरे से बाहर निकल सकती है।
फिर निराश होकर वह दरवाजे के किनारे पर बैठ जाती है।
काफी देर बाद कमरे का दरवाजा खुलता है।
Riya अपनी गर्दन उठाकर ऊपर की तरफ देखती है। वह एकदम से हैरान हो जाती है। उसके सामने David खड़ा होता है और David के हाथ में खाने की plate होती है।
David Riya को देखता है और तुरंत उसे उठाकर bed पर बैठा देता है।
David: क्या हाल बना रखा है तुमने अपना? तुम्हें कहीं चोट तो नहीं लगी?
Riya: (घबराई हुई आवाज़ में) यह कौन-सी जगह है? मैं यहाँ कैसे आई? तुम यहाँ कैसे हो?
David: यह सवाल-जवाब बाद में। तुमने सुबह से कुछ खाया नहीं है ना? मैं तुम्हारे लिए खाना लाया हूँ।
David spoon में थोड़ा-सा खाना लेता है और उसे Riya के मुँह के सामने करते हुए उसे खाने का इशारा करता है।
Riya: पहले मेरे सवाल का जवाब दो। मैं कहाँ हूँ? यह कौन-सी जगह है?
David spoon को plate में रखता है और खाने की plate को side में रखकर Riya का हाथ पकड़ता है।
David: यह हमारा घर है, Riya।
Riya: हमारा घर? मैं कुछ समझी नहीं।
David: हमारा घर। तुम्हारा और मेरा। हम दोनों का घर है।
Riya: मतलब यह तुम्हारा घर है? तुम मुझे यहाँ लेकर आए हो?
David: यह सब बातें छोड़ो। पहले तुम कुछ खा लो। तुम सुबह से कुछ नहीं खाया।
David plate उठाता है और Riya को खिलाने के लिए आगे करता है। तभी Riya उसके हाथ को पीछे हटा देती है। इस दौरान plate जमीन पर गिरकर टूट जाती है।
Riya David को धक्का देकर वहाँ से भागती है। तभी उसके पैर में टूटी हुई plate का एक टुकड़ा लग जाता है। फिर भी Riya बाहर की तरफ भागने की कोशिश करती है।
मगर David उसका हाथ पकड़ लेता है और उसे अपनी गोद में उठा लेता है।
जैसे ही David Riya को उठाता है, वह छटपटाने लगती है।
Riya: यह क्या कर रहे हो? छोड़ो मुझे! जाने दो!
Riya उसे कहती रहती है कि उसे जाने दे, मगर David उसकी एक भी बात नहीं सुनता। वह सीधा उसे bed पर बिठा देता है।
David उसके पास बैठता है और side का एक drawer खोलता है। उसमें से first-aid kit box निकालता है। फिर वह उसमें से दवाई निकालकर Riya के पैर पर लगाता है, जहाँ उसे चोट लगी होती है।
David: तुम मुझे गुस्सा क्यों दिला रही हो? तुम क्या चाहती हो, मैं तुम्हें यहाँ जंजीरों से बाँधकर रखूँ? तुम मुझे मजबूर मत करो यह सब करने के लिए।
Riya: Please, तुम मुझे यहाँ से जाने दो। मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है?
David: यह सब करने के लिए तुमने ही मुझे मजबूर किया है। अगर तुम resignation नहीं देती, तो शायद मैं यह सब नहीं करता।
डेविड रिया के पैरों पर ध्यान से दवाई लगाता हुआ।
David: मैंने तुम्हारे पैर पर दवाई लगा दी है। Bed से हिलना भी मत। मैं तुम्हारे लिए खाना लेकर आता हूँ और मैं किसी को भेजता हूँ यह सब साफ करने के लिए।
David room से बाहर चला जाता है।
थोड़ी देर बाद एक औरत आती है। यह वही औरत होती है जो David के घर पर काम करती है और जिससे Riya पहले मिल चुकी होती है, जब वह David के घर गई थी।
वह नौकरानी आती है और नीचे बिखरे हुए खाने और plate को समेटना शुरू करती है।
Riya तुरंत bed से उतरकर उसके पास जाती है।
Riya: Aunty, please मेरी help कीजिए। मुझे यहाँ से जाना है। मेरी माँ परेशान हो रही होगी। Please मेरी मदद कीजिए यहाँ से निकलने में। इस आदमी ने जबरदस्ती मुझे यहाँ रख रखा है।
मगर वह नौकरानी Riya को कोई जवाब नहीं देती।
Riya: कम से कम आप मुझे अपना phone दे दीजिए। मेरे पास मेरा phone नहीं है। बस आप इतनी-सी मदद कर दीजिए। मैं आपकी शुक्रगुजार रहूँगी। अगर आपको पैसे चाहिए तो मैं यहाँ से निकलने के बाद आपको जरूर पैसे दे दूँगी। Please मेरी help कर दीजिए।
नौकरानी Riya को देखती है। जैसे ही वह कुछ कहने वाली होती है, तभी David room में खाने के साथ अंदर आता है।
वह देखता है कि Riya उसके घर में काम करने वाली नौकरानी के साथ बातें कर रही है।
David: क्या बातें चल रही हैं? और तुम bed से नीचे कैसे उतरी?
नौकरानी तुरंत खड़ी हो जाती है।
David: मैंने पूछा, क्या बात चल रही थी यहाँ?
नौकरानी: कुछ नहीं, Sir। मैं तो सिर्फ सफाई कर रही थी।
David: सफाई हो गई? आप अब जा सकती हैं।
वह नौकरानी room से बाहर चली जाती है।
David Riya के पास खाना लेकर आता है और उसे खिलाने की कोशिश करता है, मगर Riya खाना खाने से साफ इनकार कर देती है।
David: तो तुम खाना नहीं खाओगी?