Arrange Marriage - 3 in Hindi Adventure Stories by Miss Chhoti books and stories PDF | अरेंज मैरेज - 1

Featured Books
  • अधूरा सफ़र

    वो आखिरी मुलाकातट्रेन को प्लेटफॉर्म पर आने में अभी थोड़ा समय...

  • कर्म फल

    कर्म फलआसमान में रूई जैसे बादल जगह-जगह बिखरे हुए थे। सूरज ढल...

  • जंगल का खजाना - 1

    *अध्याय 1: पुराना नक्शा*गर्मियों की छुट्टियां थीं। *विक्रम*...

  • अन्तर्निहित - 54

    [54]“सारी तैयारियां हो चुकी है। आप दोनों कल भोर होते ही अपने...

  • फ़ेक फ़िऑन्से चैलेंज - 3

    अगली सुबह पूरा शहर एक ही खबर से गूंज रहा था—"बिज़नेस टायकून...

Categories
Share

अरेंज मैरेज - 1

शादी को जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला माना जाता है, क्योंकि इस रिश्ते को निभाने के लिए सब्र, त्याग, प्यार और विश्वास की जरूरत होती है। अगर किसी का हाथ थामते हैं, तो एक-दुसरे का आदर करना और एक-दूसरे को खुश रखना यह जिम्मेदारी होती है। अरेंज मैरेज में लड़का और लड़की एक दुसरे को देखते है। जब दोनों की रजामंदी होती है. तभी परिवार वाले मांगलिक कार्यक्रम के लिए सोचते है।
ये कहानी मानव और सीमा की है। मानव सुरत मे रहता था और सीमा एक गाँव मे रहती थी। दोनों की अरेंज मैरेज होने वाली थी। इनकी जोड़ी एक रिश्तेदार ने बनाई थी। उम्मींद है आपको स्टोरी पसंद आयेगी.....

सीमा की पढाई का अंतिम वर्ष चल रहा था। पढाई पुरी होने को थी, अब उसकी किसी अच्छे परिवार मे शादी करवानी थी। रिश्तेदार ने एक लड़के के बारे मे बताया, जिसका नाम मानव था। वो सुरत अपने परिवार के साथ रहता था। अच्छी जॉब करता, और परिवार का बड़ा बेटा था। वो पहले कहीं लड़कीयो को मिल चुका था। पर सभी मे कुछ न कुछ बुरा लगता, पता नहीं उसे कैसी लड़की पसंद थी?

मानव सीमा को देखने आने वाला था। सीमा थोड़ी परेशान थी क्युकी मानव पहला लड़का था जो उसे देखने आने वाला था। मानव सुभह सुभह तैयार होके अपने दादाजी के साथ सीमा को देखने उसके गाँव के लिए निकले। ब्लैक शर्ट और ब्लु जीन्स मे वो किसी हीरो से कम नहीं लग रहा था। दुसरी तरफ सीमा पीला और मरून ड्रेस पहनकर तैयार हो गई थी। ठीक दश बजे एक गाड़ी सीमा के घर के पास आके रुकी, उस गाड़ी मे मानव और उसके दादाजी थे। गाड़ी की आवाज से सीमा के पापा बहार निकले और मानव को अंदर आने को बोला। अंदर आते ही मानव की नजरे सीमा को ढूढ़ने लगी। सीमा की बहन ने मानव और उनके दादाजी को पानी दिया। फिर सभी बातों मे लग गए, और मानव सब बाते चुप चाप सुन रहा था। वो सिर्फ सीमा को देखने के लिए आतुर था।

थोड़ी देर बाद आखिर मानव का इंतजार खत्म हुआ, सीमा सबके लिए हाथ मे चाय लेके बहार आई। दोनों ने एक दुसरे को देखा, पर दोनों की एक दुसरे से ज्यादा बात हुई नहीं थी। क्युकी सीमा का परिवार पुराने ख्याल का था। जिसमे सिर्फ देखना काफी था। फिर मानव और उनके दादाजी खाना खाके उनके घर लौट गए।

सीमा के परिवार को मानव अच्छा लगा, उनकी तरफ से हा पक्की थी। और मानव की तरफ से उनके मम्मी पापा को पहले ही सीमा पसंद थी। इसलिए दादाजी और मानव को देखने भेजा था। सबकी हा थी, सिर्फ मानव का जवाब बाकी था। सब बार बार मानव से पुछ रहे थे पर वो सोचने मे लगा था। आखिर उसने हा बोल दी।

मानव और सीमा के परिवार वालो ने मिलकर दोनों का रिश्ता पक्का कर दिया। बिना सगाई के सीधे तीन महीने के बाद शादी पक्की कर दी। इसबात से सब खुश थे। पर मानव और सीमा दोनों एक दुसरे से अंजान थे। मानव सीमा को जानना चाहता था पर दोनों एक दुसरे से कम बात होती। सीमा कभी कभी अपने बहन के फोन से मानव से बात किया करती।


मानव और सीमा दोनों ही एक दुसरे को शादी से पहले मिलना चाहते थे। एक दुसरे को समझना चाहते थे। उन दोनों की यह मुलाकात कैसी होगी और मानव को क्या परेशानी होनेवाली है। इसके लिए थोड़ा इंतजार कीजिये।

आगे की स्टोरी जल्द ही आपको बतायेगे।

स्टोरी पसंद आये तो रेटिंग जरूर दीजिये। 🙏

_Miss Chhotti