children's stories in Hindi Short Stories by DINESH KUMAR KEER books and stories PDF | बाल कहानियाँ

Featured Books
  • બ્રહ્માંડ ભ્રમ

                  પ્રકરણ ૧: શાંત સવારનું તોફાનઆકાશ હજી પૂરેપૂરું...

  • લવમાં લોચો

    અમદાવાદની ભાગોળે આવેલા એ ફાર્મહાઉસમાં શનિવારની રાત ફૂલ ઓન હા...

  • દેવદત્તથી વીરભદ્ર

    દેવદત્તથી વીરભદ્રમાત્ર નામ બદલાવાથી નસીબ નથી બદલાતું, પણ જ્ય...

  • આત્મવિશ્વાસ

    આત્મવિશ્વાસજીવન એક અદ્ભુત પર્વતારોહણ છે. ક્યારેક તે સરળ ઢાળવ...

  • પિતૃ દેવો ભવ

               મિત્રો આજે હું વાત કરવા જઈ રહી છું એવા સંબંધની જે...

Categories
Share

बाल कहानियाँ

बच्चों की मज़ेदार कहानियाँ
कहानी संख्या - 01
दो पड़ोसी - माता - पिता अत्यधिक सख्त होना बंद नहीं करते, तब तक कोई अपनी समझ के अनुरूप काम करना नहीं सीख पाता
दो पड़ोसियों की मज़ेदार कहानी

एक गांव में दो पड़ोसी थे। दोनों में गहरी दोस्ती भी थी। दोनों के पास अपने - अपने बागान थे और वे उनमें तरह - तरह के फलों के पौधे उगाते थे। यही बागान उनकी जीविका के साधन थे। उनमें से एक पड़ोसी बहुत सख्त था और अपने पौधों की जरूरत से ज्यादा देखभाल करता था। उसे लगता था कि पौधों की अगर ठीक से देखभाल नहीं की गयी तो वे नष्ट हो सकते हैं, लेकिन दूसरा पड़ोसी पौधों को प्राकृतिक रूप से विकसित होने देने पर विश्वास करता था। वह पौधों की उतनी ही देखभाल करता था, जितने कि उन्हें आवश्यकता थी, लेकिन वह अपने पौधे के तनों और टहनियों को कांट - छांट न करके अपनी मनमर्जी दिशा में बढ़ने देता था। इससे वे स्वाभाविक रूप से विकसित होते थे।
एक शाम, बहुत भीषण तूफान आया, जिसमें भारी बारिश हुई। तूफान ने कई पौधों को नष्ट कर दिया। अगली सुबह, जब सख्त पड़ोसी उठा, तो उसने पाया कि उसके सारे पौधे उखड़ गये और बर्बाद हो गये। वहीं, जब दूसरा पड़ोसी उठा, तो उसने पाया कि उसके पौधे अभी भी मिट्टी में मजबूती से लगे हुए हैं, इतने तूफान के बावजूद। सामान्य पड़ोसी के पौधे खुद ही चीजों का प्रबंधन करना सीख गये थे। इसलिए, इसने अपना काम किया, गहरी जड़ें उगायीं और मिट्टी में अपने लिए जगह बनायी। इस प्रकार, यह तूफान में भी मजबूती से खड़ा रहा। जबकि, उस सख्त पड़ोसी ने अपने पौधों का जरूरत से ज्यादा ख्याल रखा था, लेकिन शायद वह भूल गया सिखाना कि बुरे समय में खुद का ख्याल कैसे रखते हैं।

संदेश : अभी या बाद में, आपको खुद से ही सब कुछ करना होगा। जब तक माता - पिता अत्यधिक सख्त होना बंद नहीं करते, तब तक कोई अपनी समझ के अनुरूप काम करना नहीं सीख पाता।
- दिनेश कुमार कीर


कहानी संख्या - 02
प्यासा कौआ - कौए ने अपनी मेहनत और सहनशक्ति से अपनी प्यास बुझायी और अपनी जान बचाई

प्यासा कौआ की मज़ेदार कहानी

एक बार की बात है किसी जंगल में एक कौआ रहता था। एक दिन उसे बड़ी जोर से प्यास लगी । वह पानी की तलाश में वह बहुत दूर तक उड़ता रहा, परन्तु कहीं भी उसे पानी नहीं मिला। जब वह बहुत थक गया तो उसे आखिर में एक घड़ा दिखाई दिया जिसमे बहुत थोड़ा-सा पानी था ।

जब कौए ने पानी पीना चाहा तो उसकी चोंच पानी तक नहीं जा सकी। उसने हर तरह से पानी पीने की कोशिश की, पर सब बेकार गई। कौआ बेचैन हो उठा, तभी उसे एक उपाय सूझा। उसने आस- पास से कंकड़ एकत्रित करे और एक-एक करके अपनी चोंच से घड़े में तब तक डाले जब तक पानी ऊपर नही आ गया। फिर कौए ने जी भरकर पानी पिया ।

इस तरह कौए ने अपनी मेहनत और सहनशक्ति से अपनी प्यास बुझायी और अपनी जान बचाई ।
- दिनेश कुमार कीर