Hero - 3 in Hindi Drama by Ram Make books and stories PDF | Hero - 3

Featured Books
Categories
Share

Hero - 3



विस्फोट के कारण वहा पर एक 10 मीटर गहरा गड्ढा बन गया। उस गड्ढे के बीचो बीच जतिन पीठ के बल जमीन पर पड़ा हुआ होता है। तभी वे तीनों गुंडे गड्ढे में पास आ जाते हैं और जतिन को वहां पर पड़ा हुआ देखते हैं फिर उनमें से green flame वाला गुंडा अपनी आवाज में गम लाके जतिन को देखते हुए कहता है 
"राजा जी हमें माफ करना आपके मौत के जिम्मेदार हम है। "
इतना कहने के तुरंत बाद वे तीनों गुंडे जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं फिर वह जाने के लिए पीछे मुड़ते है और फिर जानने लगते हैं तभी उन तीनों गुंडों में से एक गुंडा रुकता है और दोनों गुंडों को रोक लेता है। 

उसके ऐसा करता ही दोनों गुंडे उस गुंडे से पूछते हैं "क्या हुआ"। तभी वह गुंडा कहता है कि 
"अरे हमने जिसे मारा है कम से कम उसका चेहरा तो देख ले क्यों क्या कहते हो"। 
उस गुंडे की बात सुनकर दोनों गुंडे हंसते हुए उसे कहते हैं "चल देखते हैं"
फिर वह गड्ढे के पास जाकर उस गड्ढे में उतरते हैं फिर वे तीनों जमीन पर पड़े हुए जतिन के पास जाते हैं और झुक कर जतिन का हेलमेट उतारने की कोशिश करते हैं। तभी उन्हें किसी के सास लेने की आवाज आती है तभी तो पीछे मुड़कर देखते हैं कि उन्हें तीनों के अलावा उन्हें वहा और कोई नजर नहीं आ रहा था। 
लेकिन जब उन्होंने उस सास को ध्यान से सुना तो वैसा से जतिन की थी जिससे उन तीनों को झटका लग गया वे तीनों एक साथ बोलते हैं कि 
"ये अब तक जिंदा कैसे है" 
तभी green flame वाला गुंडा कहता है
"भले ही अभी यह जिंदा हो लेकिन अभी भी यह बेहोश है इस को मारने का हमारे पास सबसे अच्छा मौका है इसके होश में आने से पहले ही हमें इसे मारना होगा" 
फिर green flame वाला गुंडा जतिन को मारने के लिए आगे बढ़ता तभी white flame वाला गुंडा green flame वाले गुंडे से कहता है "रुको तभी green flame वाला गुंडा रूक के पूछता है 
"अब क्या हुआ" 
यह सुनकर वह कहता है की 
"क्या मैं इसे मार सकता हूं क्योंकि इसने मेरी white flame को भाप बनाकर हवा मे उड़ा दिया था। जिससे वहां पर खड़ा हुआ हर इंसान मुझ पर हंस रहा था मुझे अपनी बेज्जती का बदला इसके सिर को इसके शरीर से अलग करने के बाद ही मिलेगा"

उसकी यह बात सुनकर green flame वाला गुंडा कहता 
"जरूर तुम्हें तुम्हारी बेइज्जती का बदला इसकी मौत से लेना होगा। " 
इतना कहने के बाद वो गुंडा अपना कदम पीछे करते हुए दूसरे गुंडे को आगे बढ़ने का इशारा करता है उसका इशारा देख कर वह white flame वाला गुंडा आगे आता है।  और फिर वह अपनी मुट्ठी बीचते हुए अपनी आंखें बंद कर लेता जिससे उसका पूरा शरीर white flame से जलने लग जाता है फिर वह अपनी आंखें खोलता और अपने हाथ को आगे करते हुए कहता orange sword जिससे उसके हाथ में एक तलवार आ जाती है जो कि संतरी रोशनी में चमक रही थी फिर वह अपनी तलवार को आगे बढ़ाते हुए जतिन की गर्दन पर मार देता है जिससे दो धातुओं के टकराने की आवाज गड्ढे में  गूंज उठी वह दोबारा से जतिन की गर्दन पर वार करता है उसके दुबारा वार करने के बाद भी उन्हें वही अंजाम मिलता है। फिर वह गुंडा अपने दोनों हाथों से तलवार पकड़ते हुए जतिन पर फ़िर से वार करता है जिससे जतिन के कवच पर एक हल्का पर सफेद निशान पड़ जाता। जिसे देखकर तीनों हैरान रह जाता है फिर green flame वाला गुंडा कहता है 
"इसका कवच बहुत मजबूत है इसी कवच के कारण यह हमारे हमले से अभी तक जीवित है। "
अब green flame वाले गुंडे ने अपना तत्व कवच wind armor पहन लिया और अपनी orange sword को बुला लिया था green flame वाले गुंडे को ऐसा करते देख blue flame वाले गुंडा भी अपनी blue flame से चमकने लगता है और अपनी orange sword को बुला लेता है। 

जिसकी वजह से तीनों गुंडे अपनी - अपनी flame में बहुत तेज चमक रहते फिर green flame वाला गुंडा चिल्लाता है
"हमला" 
इतना कहते ही तीनो की तलवार जतिन की गर्दन की तरफ चल पड़ती है तीनों की तलवार जतिन की गर्दन से जब सिर्फ 24 इंच दूर थी white flame वाले गुंडे के हमले के कारण जतिन होश मे आ जाता है तभी जतिन की आंखें खुलती है और जिससे उसके कवच की आँखे lime कलर की रोशनी के साथ चमकने लग जाती है तीनों तलवारों को अपनी तरफ बढ़ते देख जतिन जल्दी से अपनी shield को आगे बढ़ा देता है। जो की तीनों की तलवार से टकराती है और शील्ड को काट देती है। 
shield को काटने के कारण तीनों तलवारों की शक्ति व गति दोनों कम हो जाती है और फिर जब मैं तीनों की तलवारें जतिन के कवच से टकराती है तो जतिन के कवच पर फिर से एक हल्का सा सफेद निशान छोड़ देती है। फिर जतिन अपनी shield को फेक देता है। और तभी जतिन का कवच lime और red colour की रोशनी के साथ चमकने लगता है फिर जतिन के कवच पर lime flame और fire flame दोनों एक साथ जलती हैं जिसे देखकर तीनों गुंडे डर जाते हैं फिर पीछे गिर जाते हैं तभी जतिन जमीन से उठता है और तीनों की तरफ चलने लगता है और हंसते हुए तीनों से कहते हैं 
"मैंने कहा था मुझे मारना इतना आसान नहीं है। " 
जतिन की ठंडी आवाज सुनकर तीनों की रीड की हड्डी के नीचे ठंडक फैल गई तभी जतिन कहता है 
"तुम मुझे से मेरे शक्ति तत्व के बारे में पूछ रहे थे है ना लो तुम्हारी यह इच्छा पूरी कर ही देता हूं क्योंकि वो कहते है ना मरने वाले की आखरी इच्छा जरूर पूरी करनी चाइये।"
इतना कहते ही जतिन हँसने लग जाता है। और कहता है
"चलो मे तुम्हे मेरे power status के बारे में पूरी जानकारी देता हूँ। "
इतना कहते ही जतिन अपने power status को show करता है और अपने power status के बारे में उन्हे बताता है। 

Power Status - Immortal King (0%) 
Element Power - Fire, Wind, Sky, Water, and Earth
Fire Element - 30%
Wind Element - Active
Sky Element - Active
Water Element - Active
Gene - 1.3% Developing
Physical Power Status - Killer Eagle 
Mental Power Level - Ultra Human 76% ( High ) 
Stage 1 - Lime Wolf Flame
Level 1 - Human
( Human to Super Human 61% ) 

वे तीनों जतिन का power status देख कर हैरान थे क्योंकि उन्होंने आज तक कभी भी immortal king के बारे में नहीं सुना था। फिर वे जतिन को अपनी तरफ बढ़ते हुए देखकर डर गए। तभी जतिन अपने मुंह से सिर्फ दो शब्द कहता है 
"lime sword"
तभी जतिन के हाथ में काले कलर की तलवार नजर आती जिसके आधे इंच ऊपर तक सफेद रोशनी फैली होती है और उस सफेद रोशनी के ऊपर lime flame से उस तलवार पर आग लगी हुई है। उस lime flame और सफेद रोशनी के बीच में काला रंग साफ दिख रहा था। 
जिससे तलवार और भी सुंदर लग रही थी। लेकिन जितना व तलवार देखने में सुंदर थी। उससे कई गुना ज्यादा व खतरनाक थी। 
तलवार को पकड़े हुए जतिन एक हैवान की तरह लग रहा था। 
तभी जतिन white flame वाले गुंडे की तरफ जाता है और उसे देखते हुए उससे कहता है 
"तुम ने मुझे और मेरे कवच को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की इसकी भरपाई तुम्हें अपनी जान देकर करनी होगी" 
यह कहकर white flame वाला गुंडा कुछ कहना चाहता है। 
लेकिन उससे पहले जतिन अपनी तलवार लहरा देता है और उसके सीने में डाल देता है तलवार को सीने में डालने के बाद उसकी white flame तलवार में जाने लग गई। उसकी सारी फाइट फिल्म तलवार में जाने के बाद उसका शरीर पानी में बदल गया। और वहीं पर फट गया। 
यह नजारा देखते हुए दोनों गुंडों का दिल जोर - जोर से धड़कने लग गया। और उनका पुरा शरीर सफेद पड़ने लग गया। 
जतिन को उनकी तरफ़ मुड़ता देखकर वे जतिन से बचने के लिए भागने लग जाते हैं। 
लेकिन तभी जतिन blue flame वाले गुंडे को पकड़ लेता है। 
तभी जतिन उस गुंडे को कहता है 
"कहां भागने की कोशिश कर रहा है" 
इतना कहते ही जतिन अपनी तलवार को हवा मे लेहरता है। 
और उस गुंडे के सिर को धड़ से अलग कर देता है। जिससे उसकी blue flame जतिन की तलवार मे जाने लगती है। 
जिससे उसकी पूरी blue flame जतिन की तलवार में समा जाती है। 
फिर उस गुंडे का शरीर बादल बन कर हवा में उड़ने लगता है और फिर वह बादल फट जाता है। 
दोनों गुंडों के मरने के बाद जतिन green flame वाले गुंडे की तरफ मुड़ कर देखता है कि वह गुंडा उससे कहीं भी नजर नहीं आता। 
तभी जतिन गुस्से में आकर कहता है बेटा कब तक बचेगा तुझे तो पाताल से ढूंढ कर मारूंगा तुझे तो ऐसी मौत दूँगा की मौत की भी रूह कांप उठेगी।





"Helix - scan the area "
इतना कहते ही जतिन का चश्मा पूरे इलाके को स्कैन करने लग जाता है तभी उसके हेलमेट में AI की आवाज आती है।"scan completed" तभी जतिन कहता है "green flame वाला कोई इंसान दिखा। "
तो हेलमेट की AI की फिर से आवाज आती है "हां " तभी जतिन कहता कि
"उसकी और मेरे बीच की दूरी बताओ" फिर जतिन की AI उसको जवाब देती है"3 पॉइंट 6 किलोमीटर " इतना सुनते जतिन कहता है
"pied raven wings"इतना कहते ही जतिन की कमर पर से पंखों की 1 जोड़ी निकलती है जो कि black और lime colour  की होती है जो देखने में बहुत सुंदर लग रहे थे। लेकिन जतिन को इस रूप के साथ में वे पंख हैवान की कमर पर एक फरिश्ते के पंख लग रहे थे। फिर जतिन उन पंखों के साथ हवा में उड़ान भरता और उस दिशा में उड़ना शुरू कर देता जिस दिशा में वो गुंडा भाग रहा था। 
जतिन का AI जतिन को उसकी और उसके गुंडे की बीच की दूरी को बताता है। 
अपने AI की आवाज सुनते ही जतिन अपनी रफ़्तार बढ़ा देता है। 
जतिन के इन पंखों की रफ्तार बहुत तेज इस रफ्तार के साथ जतिन को उस गुंडे के पास पहुँचने मे 3 मिनट 8 सेकंड का समय लगा। 
तभी इस गुंडे के ऊपर एक काली परछाई नजर आती है जैसे ही वह ऊपर देखता है। जतिन को अपने ऊपर उड़ता देखकर उसके होश उड़ जाते हैं। 
वह जतिन से बचने के लिए अपनी रफ्तार और तेज करता लेकिन वह जतिन से नहीं बच पाता। 


फिर जतिन नीचे आता है और उसे अपने हाथों से पकड़ते हुए अपने साथ उड़ा ले जाता है। हवा में होने के कारण वह गुंडा बार-बार हिल रहा था। जिसने जतिन को उड़ने में दिक्कत आ रही थी । फिर जतिन अपने आप को हवा में और ऊंचा उठाता है फिर जतिन जमीन से  तकरीबन डेढ़ सौ मीटर ऊपर था। तभी वह उस गुंडे को ऊपर से छोड़ देता है।उसे इतनी ऊपर से छोड़ने के बाद वो गुंडा तेजी से जमीन की तरफ जा रहा होता है। 

इस तरह उस गुंडे को हवा मैं छोड़ने के कारण जमीन पर गिरने से पहले ही वह बेहोश हो जाता है। उसके बेहोश हो जाने के बाद जमीन पर गिरने से पहले ही जतिन उसे फिर से पकड़ लेता और फिर मैं उसे अपने साथ उड़ा ले जाता है जिस कारण आप उसे उड़ने में कोई परेशानी नहीं हो रही थी। उड़ते उड़ते जतिन जब उस गढ़े के पास आता जहां वह पड़ा था। तो जतिन वहां पर उतर जाता है। वहां पर उतरने के बाद जतिन जाकर अपनी शील्ड को उठाता और उस गुंडे को अपने साथ लेकर दोबारा से हवा में उड़ान भरता है। और उड़न भरने के पल भर में जतिन आंखों से ओझल हो जाता है। 

जब उस गुंडे को होश आता है तो वह अपने आप को एक कुर्सी से बंधा एक साइंस लैब में पाता है उसकी आंखों के सामने एक 19 साल का लड़का उस लैब में काम कर रहा था। तभी वह गुंडा उस लड़के को देखते हुए पूछता है "कौन हो तुम मुझे यहां क्यों बाँध कर रखा गया है।तभी जतिन पीछे मुड़कर उसे गुंडे को देखते हुए कहता है "मेरा नाम जतिन है और जो सामान तुम ने मेरा तोड़ा है मैं उसे ठीक कर रहा हूं" इतना कहकर जतिन दोबारा मुड़ जाता हैं। और अपनी shield को ठीक करने लग जाता है। तभी वह गुंडा गुस्से में आकर जतिन से कहता है 
"कौन जतिन मैं नहीं जानता तुम्हें और मैंने तुम्हारा क्या सामान तोड़ दिया जो तुम ठीक कर रहे हो" जतिन की तरफ से किसी भी तरह की प्रक्रिया ना पाकर वह गुस्से में आग बबूला हो जाता और कहता है "बच्चे जो भी हो मुझे छोड़ दो वरना तेरी सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा" 


जतिन उस गुंडे की बात सुनकर हँसने लग जाता हैं। और अपनी shield को अपने हाथ में लेते हुए पलटता है। 

और उस गुंडे के पास जाकर उस shield को दिखाते हुए कहता है 
"यह याद है या अब भी बताओ कौन हूं मैं"
जतिन की बात सुनकर वह गुंडा उस shield को देखते हुए कांपती आवाज में कहता है E - E - Emperor जतिन ये सुनकर हँसता और उससे कहता है यादाश्त कमजोर नहीं है तेरी" यह सुनकर उस गुंडे का मुंह पीला पड़ने लग गया जब उसे पता चला कि यह 19 साल का ही लड़का बहुत खतरनाक emperor था जिसने उसके साथियों को इतनी बेरहमी से मार दीया था। वे गुंडा घबराया हुआ जतिन से पूछता है।"तुम बाजार में क्या करने गए थे" गुंडे की इस बात को सुनकर जतिन कहता "लगता है मुझे बदाम खाने शुरू करने पड़ेंगे मेरी याददाश्त कमजोर हो रही है"

फिर जतिन बाहर जाने के लिए कदम बढ़ाते लेकिन फिर पीछे मुड़ते हुए जतिन ने उस गुंडे को देखता है और कहता है "कोई भी चालकी करने की कोशिश मत करना वरना इसका अंजाम मौत से भी बदतर होगा" 
जतिन की बात सुनकर उस गुंडे की कमर में ठंडक फैल गई और फिर वह हां मैं सिर हिलाते है। उसे डर लग रहा था कहीं जतिन उसकी भी flame ना लेले उसे मौत से डर नहीं लगता था। 



फिर जतिन एक दीवार के पास जाता है।और दीवार के बीचो बीच अपना हाथ रख देता है फिर वहां पर एक display show होती है। जिसमें जतिन एक code डालता है। code डालने के बाद जतिन की आंखों पर एक नीली लाइट पड़ती है जो कि जतिन की आंखों को scan करती है जतिन की आंखों को scan करने के बाद एआई की आवाज आती है। 
"main door open हो रहा है। "

जैसे ही जतिन दरवाजे से बाहर जाता है। वह अपने घर के पीछे खाली मैदान के एक  ईटों के ढेर के पीछे से निकलता है फिर वह जल्दी से बाजार में उस जगह पर जाता है। जहा उसने अपना सामान रख रखा था फिर जतिन जल्दी से बाकी सामान लेते हुए घर जाता है।घर पहुंचते उसकी मम्मी पूछती हैं। "इतनी देर कहां लग गई थी' फिर जतिन कहता है 
"पहले पानी पी लूं फिर बता दूं "उसकी मम्मी कहती है "जा पीले" फिर जतिन पानी पीने के बाद अपनी मम्मी से झूठ कहता है बाजार में आज बहुत भीड़ थी और बाजार में आज एक खेल दिखाने वाला आ रखा था फिर मैं खेल देखने लग गया और खेल देखते - देखते समय का पता ही नहीं चला कि कब निकल गया। "
फिर उसकी मम्मी बोली "यहां सामान रख दे और अपने कमरे में जाकर सो जा तुझे बहुत नींद आ रही होगी।"


फिर जतिन एक्टिंग करते हुए उबासी लेता है। और फ़िर कहता है। "मम्मी नींद तो बहुत आ रही है" फिर उसकी मम्मी हँसते हुए कहती है
"नौटंकीबाज" यह सुनकर जतिन हँसने लग जाता और अपने कमरे में की और चल पड़ता है। अपने कमरे में पहुंचने के बाद जतिन जल्दी से अपना दरवाजा बंद करता है दरवाजा बंद करने के बाद जतिन एक अलमारी के पास जाकर खड़ा हो जाता और फिर वह अलमारी के कोने पर अपना अंगूठा लगाता है। 
अँगूठा लगाने के बाद अलमारी पर भी एक display show होती है जिस पर जतिन एक कोड डालता है code डालने के तुरंत बाद  अलमारी खुल जाती हैं। और अलमारी के अंदर से एक लिफ्ट आती है वह लिफ्ट जतिन को पीछे के दरवाजे lab में ले जाती है। जतिन जैसे ही पीछे से लैब में जाता है तो वह देखता है कि वह गुंडा आराम से सो रहा था।


फिर जतिन कहता है इधर हमने 7 दिनों से आंखें नहीं छपकाई और यह भाई साहब इधर चैन से सो रहे हैं। फिर जतिन एक मशीन का बटन दबाता है।
बटन दबाते ही गुंडे को एक बिजली का झटका लगता है बिजली के झटके से वे गुंडा जाग जाता है और करंट के कारण जोर जोर से चिलाने लगता है।
तभी जतिन गुंडे के पास जाता है और कहता है। चिलाले खुल के चिलाले तेरी यहां कोई भी सुनने वाला नहीं है। क्योंकि यह लैब साउंड प्रूफ़ है। फिर जतिन अपनी shield को देखने के लिये जाता है। उसकी shield 98 परसेंट रिकवर हो चुकी थी। उसकी शील्ड के साइड में ही घड़ी और चश्मा दोनों चार्जिंग पर लगे हुए थे। 
फिर जतिन एक कुर्सी लेता है और उस गुंडे के पास जाकर बैठ जाता है और फिर उस गुंडे से पूछता है 


"तुम्हारा नाम क्या है? "
तभी वह गुंडा कहता है 
"मेरा नाम विनय शर्मा है। "


"विनय तो तुम मुझे यह बताओ कि तुम मुझे क्यों मारना चाहते थे?"
तो जतिन का सवाल सुनकर विनय कहता है। 
"कि हमें अपने से ज्यादा ताकतवर लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं है इसलिए हम तुम्हें मारना चाहते थे। ""मुझे मारने के चक्कर में तुम्हारे दोनों साथी मर गए और तुम मेरे कैद में हो" इतना सुनते ही विनय गुस्से में बोलता है 
"तो मुझे यहां कैद में क्यों रख रखा है मार दो मुझे भी" तभी जतिन विनय को प्यार भरी आवाज में कहता है "विनय मुझे पता है तुम्हें मौत से डर नहीं लगता जिनको मौत से डर लगता था। उनको मैंने पहले ही यमराज से मिला दिया है। और तुम्हें यहां कैद रखने की मेरे पास 2 वजह है। अगर वे 2 वजह मेरे पास नहीं होते तो मैं तुम्हें कब का मार देता" 

जतिन की ये बात सुनकर विनय चौक गया और जतिन से पूछा 
"ऐसी कौन सी वजह है जिस कारण तुम मुझे जीवित रख रहे हो"

विनय का सवाल सुनकर जतिन के मुंह पर एक डरावनी मुस्कान आ जाती है जिसे देखकर विनय डर जाता है फिर जतिन कहता है "पहली वजह - मुझे अभी-अभी यह शक्तियां मिली है और मुझे इन शक्तियों के बारे में कुछ भी नहीं पता और वे इन शक्तियों को लेकर मेरे मन में बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब तुम्हें देने है ये थी पहली वजह" 

विनय फिर पूछता है "दूसरी वजह" जतिन भी विनय की बात को दोहराता है और कहता है "दूसरी तो दूसरी वजह यह है मैंने अपने आप से वादा किया" तभी जतिन की आवाज में अजीब सी ठंडक आ जाती है और कहता है "तुम्हे मैं ऐसी मौत मारूंगा की मौत की भी रूह कांप उठेगी" 

यह सुनकर विनय की रीढ़ की हड्डी में ठंडक पहुंचने लग गई। 

तभी विनय मन ही मन सोच रहा था मैंने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से मुझे ऐसा दुश्मन मिला तभी जतिन कहता है।

"कुछ तो बुरा किया होगा"

लेकिन तभी विनय कहता है। 
"तुम्हें मुझे मारना है तो मार दो लेकिन मैं तुम्हें कुछ भी नहीं बताऊंगा।"
जतिन उसकी बात सुनकर हँसता है और कहता है 


"मेरा पहला सवाल यह है कि मुझे element armor के बारे में सब बताओ"
फिर विनय कहता है "तुम चाहे कुछ भी कर लो मैं तुम्हें कुछ भी नहीं बताऊंगा" उसकी यह बात सुनकर जतिन हँसते हुए अपनी कुर्सी से उठता है। और चलते हुए उससे पूछता है "सच में" तभी विनय गुस्से में जवाब देता है "हाँ" फिर जतिन पास में रखी मेज के पास जा कर रुक जाता हैं। फिर मेज पर रखी एक कांच की बोतल को उठाता है जिसमें लाल कलर का chemical था। 
उस बोतल को लेकर जतिन विनय के पास आता है उसके बंदे हुए बाए हाथ पर वो chemical गेर देता है।


वह chemical धीरे-धीरे विनय की त्वचा में जाने लग जाता है फिर विनय को थोड़ी सी जलन महसूस होती है। विनय जतिन को देखते हुए हँसता है और कहता है। "बस इतना ही" तभी जतिन कहता है "5 4 3 2 1 0 अब बताओ" 
जतिन के इतना कहते ही विनय का चेहरा बदल गया उस दर्द से चिल्लाने लग जाता है कि मैं कल चीलाने की वजह वह chemical था। क्योंकि वह chemical विनय के जितने हिस्से पर गिरा था जिससे वहा की तव्चा जल रही थी।  जिससे विनय का मास दिखने लग गया था। विनय को जोर - जोर से चिल्लाते हुए देखकर जतिन उसके मुंह मे रुमाल डाल देता है जिससे विनय चिल्ला ना पाए।


तभी जतिन विनय से कहता है " विनय चिल्लाओ क्योंकि चिल्लाने से दर्द कम होता है। ohh sorry तुम तो चिल्ला ही रहे थे मैं ने हीं तुम्हारा मुंह बंद कर दिया पता है क्यों क्योंकि तुम्हारे चिल्लाने से मैं इरिटेट हो रहा था। "

जतिन फिर से उस chemical को अपने हाथ में लेते हुए कहते हैं। "विनय क्या तुम अब भी मेरे सवालों का जवाब नहीं दोगे अगर तुम्हारा जवाब ना है तो मैं इस chemical को तुम्हारे पूरे शरीर पर गिरा दूंगा और अगर तुम्हारा जवाब हां है तो मैं तुम्हारे दर्द को कम कर दूंगा तुम्हें इन दोनों में से किसी एक को चुनना है। और तुम्हें चुनने की पूरी आजादी है। तो अब मुझे बताओ हां या ना। "

विनय उस chemical को देखकर अपनी गर्दन "हां" में हिला देता है। 

जतिन अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ कहता है correct choice फिर जतिन उस लाल शीशी को मैच पर रखकर नीली chemical की शीशी उठा लेता है। और विनय के घाव पर गिर देता है। जिससे विनय की तव्चा दोबारा बनना शुरू हो जाती हैं। और कुछ ही देर में विनय की त्वचा पहले के जैसी हो जाती है। फिर जतिन विनय के मुंह से रुमाल निकालता है और उसके पास बैठकर उसके सवाल पूछने लग जाता है। 

"मेरा पहला सवाल एलिमेंटर पावर कैसे बढ़ाएं" फिर विनय कहता है 
"हमारे पास जिस तत्व की शक्ति है हमें उस तत्व के जादुई जानवरों को ढूंढना होगा फिर उन्हें मारना होगा उन्हें मारने के बाद हमें उनके शरीर में एक element ball मिलती है। जो कि सिर्फ 2 इंच की होती है। चाहे वह जानवर कितना भी बड़ा क्यों ना हो फिर उस element ball को हमें अपनी element flame के संपर्क में लाना होता है। जिससे वह element ball element flame में मिल जाएगी।" 

जिससे हमारी एलिमेंट पावर बढ़ेगी। फिर जतिन कहता है "ठीक है" "लेकिन जो हमारे पावर स्टेटस है उसके परसेंटेज को कैसे बढ़ाएं" फिर वह कहता है। ये हमारे gene developing पर डिपेंड करता है। 

फिर जतिन बोलता है "हम अपने gene developing को कैसे बढ़ाएं" तभी विनय कहता है। "जो भी जानवर हम ने मारा वह हमें कुछ genes देगा जिससे हमारी gene developing बढ़ेगी और वे जानवर मरने के बाद हमें कुछ ना कुछ जरूर देते है। "

जतिन यह बात सुनकर विनय से कहता है "मतलब" तभी विनय कहता है "वह जानवर या तो हमें किसी तरह का हथयार देता है या कोई शक्ति देता हैं। जैसे - तुमने एक उड़ने वाले जानवर को मार दिया शायद वह तुम्हें एक उड़ने वाली शक्ति दे दे जिससे तुम उड़ पाओ। अगर तुम उस जानवर के सारे जींस absorb कर लेते हो तो तुम उस जानवर में बदल सकते हो लेकिन ऐसा बहुत कम होता है।"




फिर जतिन कहता है "ठीक है तुम मुझे यह बताओ कि हमारा फिजिकल पावर स्टेटस किस काम का होता है" फिर विनय कहता है "ये हमारे क्लोज कॉम्बैट में बहुत काम आता है अगर हम फिजिकल पावर स्टेटस को एक्टिव कर लेते हैं तो हमारे पास एक armor आ जाता है जिससे हमारी शक्ति और क्षमता बहुत हद तक बढ़ जाती है। और यही नहीं हम उस पावर स्टेटस एनिमल को बुला सकते हैं और वह हमारे एक पालतू जानवर की तरह होगा।" 
फिर जतिन पूछता है "मेंटल पावर लेवल क्या होता है" फिर विनय कहता है 

"यह हमारे दिमाग को दर्शाता है कि हमारा दिमाग अभी किस लेवल पर है और उस लेवल के कितने प्रतिशत हमारा दिमाग काम कर रहा है अब बात आती है Stage कि हमारे पास किस जानवर की flame है और हमें अपनी stage animal flame को active करना होता है। इसे active करने के बाद हमारे पास एक और armor आ जाता है। और हम एक और पेट मिल जाता है।" इतना कहने के बाद विनय कहता है "और कोई सवाल है" 
फिर जतिन कहता है "हां" हम इन्हे एक्टिव कैसे करें" फिर विनय कहता है "हमें काल मंदिर में जाकर एक परीक्षा में पास होना पड़ता है जिससे हम इन सब को एक्टिव कर सकते हैं और इस मंदिर में एक और रहस्य है"

तभी जतिन विनय से पूछता है "ऐसा क्या रहस्य है।" फिर विनय कहता है "जिस भी व्यक्ति के पास जादुई शक्तियाँ नहीं है वह भी वहां शक्तियाँ प्राप्त कर सकता है। लेकिन इसके लिए उन्हें एक परीक्षा से गुजरना होता है। अगर उस परीक्षा में पास हो जाते है तो वह व्यक्ति शक्तियां प्राप्त कर सकता हैं।" फिर जतिन विनय को देखते हुए कहता है "विनय शुक्रिया" तभी विनय बोलता है "emperor क्या अब तुम मुझे जाने दोगे"


फिर जतिन कहता है "देखो विनय हमारे बीच ऐसी कोई भी बात नहीं हुई थी।" जतिन की बात सुनकर विनय निराश हो जाता और कहता है। Emperor मुझे माफ कर दो प्लीज मुझे जाने दो। विनय की बात सुनकर जतिन कहता है "देखो विनय मैंने आज तक अपना वादा नहीं तोड़ा और ना ही आज तोडु गा।" तभी विनय कहता है "तुम्हें मुझे मारना है ना तो तुम मुझे मार लेना लेकिन एक बार मुझे अपने परिवार वालो से मिलने दोतभी जतिन कहता है "विनय तुम अपने परिवार वालो से मिलने की इतनी जिद क्यों कर रहे हो।"

फिर विनय कहता है 
"मैं किसी के लिए काम करता हूं लेकिन उसके लिए काम करना मेरी मजबूरी है" जतिन विनय से पूछता है "कैसी मजबूरी" विनय उसको जवाब देते हुए कहता है "जिसके लिए मैं काम करता हूं उसने मेरे परिवार को बंदी बना रखा है। सिर्फ मेरे परिवार को ही नहीं जो जो उसके लिए काम करते हैं। सभी के परिवार वालों को उसने बंदी बना रखा है। और जो उसकी बात नहीं मानते उसको बदला व उसके परिवार वालों से लेता है। जिससे हमें उसकी बात माननी पड़ती है। और उसने मुझे एक काम दिया था।"


फिर जतिन विनय से पूछता है "क्या काम दिया था" तभी विनय कहता है 
"उसने हमें अर्थस्टोन लाने को कहा था और हम तीनों earth stone लेने के लिए निकले थे 4 दिन लगातार ढूंढने के बाद हमें वह earth stone मिला। लेकिन उस अर्थस्टोन की रक्षा एक मैजिकल लीफ डियर कर रहा था। उसकी यह बात सुनकर जतिन कहता है "अगर तुम earth stone ढूंढ रहे तो तुम बाजार में उस लड़की को क्यो छेड़ रहे थे। "


फिर विनय कहता है "हम उससे छेड़ नहीं रहे थे। हम उससे अर्थस्टोन ले रहे थे।" फिर जतिन कहता है "earth stone उस लड़की के पास कैसे आया" 
तभी  विनय कहता है "वह लड़की magical leaf deer थी magical leaf deer एक इंसानी लड़की में बदल सकता है। "


फिर से जतिन बोला "तुम पूरे विश्वास से कैसे कह सकते हो कि वह लड़की magical leaf deer थी।" फिर विनय कहता है "magical leaf deer को पहचानने के लिए हमें अपनी flame में से देखना पड़ता है। हम तीनों उस डियर का पूरे 2 दिन से पीछा कर रहे थे। जब हमें पता चला कि वह बाजार में इंसानी लड़की बनकर घूम रही हैं। तो हमने 8 गुंडों को भाड़े पर लिया था। ताकि वे गुंडे उसको छेड़े  और हम पीछे से अर्थस्टोन लेकर चले जाएंगे लेकिन इसी बीच तुम आ गए। और आगे का तो तुम्हें पता है।" 


विनय की बात सुनकर जतिन कहता है "ठीक है यह कहानी तो मुझे समझ में आ गई लेकिन यह earth stone क्या है।" जतिन का सवाल सुनकर विनय कहता है "अर्थस्टोन पृथ्वी तत्व है ऐसे ही सभी प्रकार के तत्व के element stone होते है। और हां हर तत्व के 7 stone होते हैं।और हर एलिमेंट स्टोन अपने धारक की शक्तियों को बढ़ा देता है। लेकिन इन एलिमेंट स्टोन की रक्षा मैजिकल बिष्ट करते हैं। लेकिन उनको हम तभी प्राप्त कर सकते हैं जब उनका पवित्र स्थान खुला हो इन स्टोंस को लेने के एक समय होता है। 


अभी 7 के 7 earth stone का पवित्र स्थान खुला हुआ है। और पवित्र स्थान के बंद होने में सिर्फ 5 दिन बचे हैं अगर इन 5 दिनों के अंदर में स्टोन लेकर मैं वहां नहीं पूछा तो वह मेरे परिवार वालों को मार देगा। "
विनय की बात सुनकर जतिन भी भावुक होकर कहता है। "विनय तूने जो किया वो अपने परिवार वालों को बचाने के लिए किया इसमें तेरा कोई दोष नहीं है। वैसे तुम्हारे बॉस का क्या नाम है।" फिर विनय कहता है "समर मेहता" विनय के मुंह से उसका नाम सुनकर जतिन कहता है"समर मेहता आज से अपनी उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दे तुने बहुत जूर्म कर लिये तेरी जुर्मो का हिसाब करने आ रहा हूँ। "
जतिन की ऐसी बातें सुनकर विनय कहता है "क्या तुम समर से लड़ना चाहते हो मानता हूं कि तुम ताकतवर हो लेकिन वह तुमसे भी ज्यादा ताकतवर है" 
विनय की बात सुनकर जतिन विनय की तरफ चल पड़ता और फिर अपने दाएं हाथ पर फायर फ्लेम लाते हुए जतिन विनय की   रस्सीयो को जला देता जिससे वह बंदा हुआ होता है और फिर जतिन कहता है। 
"हर लड़ाई जीतने के लिए ताकत के साथ साथ दिमाग की भी जरूरत होती है मेरे पास एक plan है जिसे समर भी मरेगा और तुम्हारा परिवार भी बचेगा। " 
तभी विनय जतिन से पूछता है "कैसा plan है।" तभी जतिन कहता है "विनय तुम्हें यह पता है कि earth stone कहां है?


" इसका उत्तर देते हुए विनय कहता है "हाँ" तभी जतिन कहता है "हम वहां कब तक पहुंच जाएंगे" जतिन का सवाल सुनकर विनय कहता है। "तकरीबन 3 दिन लगेंगे" फिर जतिन कहता है "ठीक है" "और वहा से काल मंदिर जाने में कितना समय लगेगा" इससे उत्तर देते हुए विनय कहता है "डेढ़ दिन" तभी विनय जतिन के पास जाकर पूछता है। "जतिन तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा है" इसके उत्तर में जतिन कहता है। 
"मेरे दिमाग में क्या चल रहा है। यह तुम्हें शाम को बताऊंगा तो चलेगा" इस पर विनय कहता है "क्यों"  तभी जतिन बोलता है। "अभी मुझे बहुत तेज नींद आ रही है और  तुम्हें भी अब आराम करना चाहिए अब हम शाम को मिलते हैं" इस पर विनय हाँ मैं सिर हिलाता हैं। तभी lab AI की आवाज आती है। "BOSS आपके लिए अरुण की call है।" तभी जतिन कहता है। "रिसीव द कॉल" अरुण की कॉल रिसीव होती है और अरुण की आवाज आती है "हेलो जतिन" 

जतिन - अरुण बोल क्या हुआ 
अरुण - यार 10 मिनट के लिए मिल सकता है। 
जतिन  - नहीं यार अभी तो बिजी हूं थोड़ा। लेकिन कुछ सोचते हुए जतिन कहता है "कहां मिलना है।" 
अरुण - Rest house
जतिन - 5 मिनट में आया 
अरुण - मैं भी आ रहा हूं। 

दोनों की कॉल एंड हो जाती और तभी जतिन विनय की तरह मुस्कुराते हुए देखता और कहता है। "plan में थोड़ा चेंज है आज शाम को मिलते हैं।" 
इतना कहकर जतिन lab में से चला जाता है। 
तभी विनय कहता है 


"बुरा नहीं है लड़का नहीं emperor plan तो बताया नहीं और कहकर चला गया कि plan में चेंज है अजीब है लेकिन मन का सच्चा है। "
इतना कहकर विनय लैब में सो जाता है इसके दूसरी तरफ जतिन और अरुण दोनों एक साथ बैठे होते दोनों आपस में बातें कर रहे होते हैं। तभी अरुण कहता है "यार एक बात तो मैं तुझे बताना ही भूल गया" जतिन पूछता है "कौन सी बात" जिस पर अरुण कहता है। 



"कल दोपहर को मैं बाजार में गया था। वहां पर कुछ गुंडे एक लड़की को छेड़ रहे थे तभी वहां पर एक armor पहने हुए एक इंसान आता है जो देखने में बहुत खतरनाक लग रहा था और उसने गुंडों की कह कर ले ली और वहां पर ना तीन ऐसे इंसान थे जो सुपर पावर का इस्तेमाल कर रहे थे। फिर भी वह उनको हरा देता हैं। और उसका नाम emperor था। यार जतिन सच में मैंने आज तक सुपरपावर इस्तेमाल करने वाले इंसान सिर्फ फिल्मों में देखे" तभी जतिन अरुण को बताना चाहता है कि वही emperor है।


लेकिन जतिन अपने आप को रोक लेता है क्योंकि कहीं अरुण के मुंह से गलती से यह ना निकल जाए कि जतिन ही emperor है। जिससे अरुण की भी जान को खतरा हो सकता है लेकिन जतिन अरुण से पूछता है। "क्या तुम सुपर पावर इस्तेमाल करना चाहते हो" 
तभी अरुण करता है "हां" "लेकिन मेरे पास कोई पावर नहीं है।" लेकिन तभी जतिन अपने दाएं हाथ में फायर फ्लेम बुलाता है। और अरुण को दिखाते हुए कहता है। "मेरे पास भी सुपर पावर है। तुम भी लेना चाहते हो ऐसी पावर" अरुण कहता है "हां" तभी जतिन अरुण से कहता है "कल सुबह 9:00 बजे मुझे यही मिलना हम कहीं जा रहे हैं।" जतिन की बात सुनकर अरुण अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ कहता है "ठीक है।

" फिर दोनों आपस में byy बोल कर अपने - अपने घर चले जाते हैं। जतिन जैसे ही घर पहुंचता है तो अपने कमरे में जाकर सो जाता है इस समय दोपहर के 1:00 बजे हुए थे। जैसे ही 7:00 बजे जतिन उठकर  बाहर आता तो उसकी मम्मी कहती है। "हाथ मुंह धोले और खाना खा ले। जतिन खाना खाने के बाद अपने पापा और मम्मी के पास जाता और कहता है "मम्मी पापा कल सुबह मैं घूमने जा रहा हूं कहीं पर" इस पर उसकी मम्मी पापा कहते हैं ठीक है चले जाना लेकिन कहां जा रहा है। उनका यह सवाल सुनकर जतिन कहता है "काल मंदिर"

काल मंदिर का नाम सुनकर उसके मम्मी पापा आपस में अपने आप को देखने लग जाते है। फिर जतिन का पापा कहता है "काल मंदिर क्यों बेटा घूमने की तो और भी बहुत सी जगह है और वैसे भी तुम जैसे जवान लड़के को मंदिर जाने की क्या जरूरत है तुम्हें तो अपने दोस्तों के साथ जाकर कहीं पर chill करना चाहिए।" अपने पापा की बात सुनकर जतिन कहता है।


"पापा काल मंदिर में ऐसा क्या है जिसके लिए आप मुझे जाने से रोक रहे हो।" यह सुनकर जतिन के पापा का चहरा पीला पड़ने लगा जाता हैं। लेकिन फ़िर जतिन के पापा कहता है। "नहीं नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है।" फिर जतिन कहता है "मुझे पता है पापा आप मुझे क्यों रोक रहे हो और जिस बात से आप डर रहे हो वह चीज मेरे पास पहले से ही है।" जतिन की बात सुनकर उसका पापा पूछता है।


"कैसी कैसी चीज" जतिन इसके उत्तर में कुछ नहीं कहता है बस वो अपना दाया हाथ ऊपर उठाता है और अब उसके हाथ से एक फायर फ्लेम आ जाती है। इससे उसका पापा कहता है। "जिस चीज का डर था वही हुआ" तभी जतिन अपने पापा से पूछते हुए कहता है। "पापा आप इतना क्यों डर रहे हो" जतिन का सवाल सुनकर उसके पापा कहते हैं। "हमारे परिवार में तुम्हारे परदादा के पास भी जादुई शक्तियां थी।" तभी जतिन बीच में बोलते हुए कहता है। "इस बारे में तो मुझे पता है और उनकी मृत्यु कैसे हुई यह भी पता है।" जतिन के पापा ने जतिन के मुंह से यह बातें सुनी तो जतिन के पापा चौक गए और चोकते हुए पूछने लगे। "तुम्हें किसने बताया" अपने पापा की बात सुनकर जतिन कहता है। "मुझे किसने बताया यह तो मुझे भी मालूम नहीं है लेकिन कल सुबह मैं काल मंदिर जरूर जाऊंगा।"



जतिन का पापा है कहते है। "अब तुमने ठान ही लिया है तो चले जाओ लेकिन बेटा मेरी एक बात सुन ना तुम्हारे इस सफर में खतरे बहुत आएंगे लेकिन उनका डटकर सामना करना और गलतियां कम करना। " फिर अपने पापा की यह बात सुनकर जतिन कहता है ठीक है और मुस्कुराते हुए अपने कमरे में चला जाता है। फिर जतिन की मम्मी जतिन के पापा से पूछती हैं। "क्या इसका काल मंदिर जाना ठीक रहेगा।" इसके उत्तर में जतिन का पापा कहते है। "तुम चिंता मत करो इसके जाने से पहले इसको मैं वह चीज दे दूंगा" फिर जतिन की मम्मी एक राहत की सांस लेते हुए कहती है "ठीक है" अभी जतिन अपने कमरे में जाते हुए दरवाजा बंद करके उसकी कुंडी लगा देता है। अलमारी के पास जाकर लैब में जाता है। लैब में जाने के बाद जतिन देखता है कि विनय अभी तक सो रहा है। वह विनय को उठाने की कोशिश नहीं करता और फिर अपना सामान पैक करने लग जाता है। अपने सारे सामान को लेता हुए तभी जतिन कहता है। "विनय उठो" इतना सुनकर विनय अपनी आंख मसलते हुए उठता है। तभी विनय कहता है। "जतिन तुम आ गए तो मुझे बताओ कि plan क्या है।"
जतिन विनय से कहता है। 


"plan एकदम सिंपल है। सबसे पहले हम अर्थस्टोन को लेंगे और उस स्टोन लेने के बाद हम काल मंदिर जाएंगे। और काल मंदिर से फिर समर मेहता के पास" 
जतिन की बात सुनकर भी विनय जतिन से पूछता "जतिन क्या तुम समर को अर्थ स्टोन देना चाहते हो" तभी जतिन कहता है। "किसने कहा वह earth stone मेरे लिए होगा तुम्हें पता है मेरे चार तत्व खुल चुके हैं। सिर्फ earth एलिमेंट एक्टिव होना बाकी है।" जतिन से विनय पूछता है। 


"जतिन हम इतनी जल्दी वहां कैसे पूछेंगे वहां पर पहुंचने में 2 दिन का समय लगता है। और earth stone की रक्षा वह magical leaf deer कर रहा है।" 
विनय की बात सुनकर जतिन कहता है "तुम सच में बेवकूफ ही हो" इस पर विनय पूछता है "कैसे" तभी जतिन कहता है "मैंने सुना है कभी भी कोई भी एलिमेंट स्टोन अपना पवित्र स्थान नहीं छोड़ता फिर वह उस बाजार में कैसे आया।" यह सुनकर विनय कहता है।

"यह तो हमने सोचा ही नहीं था मतलब उस मैजिकल deer ने हमें छलावे में डाला की वो earth stone लेकर चला गया है सच मे ये मैजिकल डियर जितना मैंने सोचा था उससे कहीं ज्यादा चालाक है।" फिर जतिन कहता है "उसने तुम्हें बेवकूफ बनाया और तुम बेवकूफ बन भी गए।" फिर जतिन हंसने लगता है। तभी विनय पूछता कि "हम अर्थस्टोन कब लेंगे" इतना सुनकर जतिन हंसता है और कहता है। "आज शाम को" इस पर विनय सोचते हुए पूछता है "आज शाम को  तो हम चलेंगे और आज रात को हम earth stone को कैसे ले सकते हैं।" विनय की बात सुनकर जतिन कहता है। "इसकी चिंता तुम मत करो तुम बस मुझे रास्ता बताओ वहां जाने का" तभी विनय वहां जाने का उसको रास्ता बताता है। जतिन कहता है।


"प्रिज्म ट्रांसफर to हेलिक्स।" इसके बाद जतिन के एआई की आवाज आती है। "डाटा transferd" तभी जतिन विनय से कहता है "विनय earth स्टोन के लिए चलें" तभी विनय कहता है। "इतनी जल्दी हम पवित्र मंदिर तक नहीं पहुंच सकते" विनय की बात सुनकर जतिन कुछ नहीं कहता सिर्फ अपनी घड़ी पहनता और उसके ऊपर दो बार tap करता है। शरीर पर दोबारा से armor देखकर vinay कहता है "मेरे लिए भी ऐसा बना दोगे" विनय की बात सुनकर जतिन हँसता और कहता है।


pied raven wings इतना कहकर जतिन की कमर में एक पंखों की जोड़ी आ जाती है जो ब्लैक और limr कलर की होती है। इन विंग्स को देखकर विनय कहता है। "शायद अब पूछ सकते हैं" जतिन AI से कहता है। "प्रिज्म ओपन postral area" फ़िर AI की आवाज आती हैं। "Postral area ओपन" फिर जतिन विनय के कंधों को अपने हाथ से पकड़ते हुए उड़ता है तभी जतिन विनय से कहता है "विनय अपनी विंड पावर का इस्तेमाल करो" जैसे ही विनय अपनी विंड पावर का इस्तेमाल करता है फिर तुरंत बाद जतिन कहता है "ओपन बूस्टर्स" इतना कहते ही जतिन के पंखों के नीचे दो बूस्टर निकल जाते हैं जिससे जतिन की  स्पीड 10 गुना बढ़ जाती है जतिन कहता है "हेलिक्स कितना डिस्टेंस बच गया" तभी हेलिक्स की आवाज आती है "62 किलोमीटर" जतिन फिर से helix से पूछता है "मेरी करंट स्पीड कितनी है" उसके बाद हेलिक्स कहती है। 


"320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार" तभी जतिन कहता "इंक्रीजइंक्रीज it"  helix कहती है। "स्पीड इंक्रीज इन 420 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार" इस रफ्तार के साथ जतिन 2 मिनट के अंदर पवित्र मंदिर के पास पहुंच जाता है स्थान पर पहुंचने के बाद जतिन विनय को उतारता है। और उतारने के बाद पूछता है "विनय कितना समय लगा" उसके बाद विनय कहता है। "emperor you are really a emperor" अपनी तारीफ सुनकर जतिन हँसता और विनय से कहता है "अब मुझे यह बताओ earth स्टोन कहां है।" 


विनय कहता है "मंदिर के अंदर" वह दोनों मंदिर के अंदर चलने लगते हैं तभी एक हिरन उनके सामने आता है तो विनय उसको पहचान लेता और जतिन से कहता है। "emperor यह वही मैजिकल leaf डियर है। लेकिन अब इसकी शक्ति पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है मुझे नहीं लगता कि हम इसे हरा पाएंगे।" विनय की बात सुनकर जतिन कहता है। "हराना किसे है हमें तो इसे मारना है। तुम जाकर अर्थस्टोन लो तब तक मैं इसे एंपरर से मिलाता हूं" जैसे ही जतिन आगे बढ़ता है वह magical leaf deer अपना मुंह खोल देता है जिससे एक हरे रंग की रोशनी जतिन को जाकर लगती है रोशनी के कारण जतिन जमीन पर गिर जाता है और कहता है सच में ताकतवर तो हो तु





उसके बाद जतिन खड़ा होता और कहता है। "अपनी पूरी शक्ति लगाओ।" magical leaf deer जतिन की बात पर गौर न करते हुए बस उसे देखता है। फिर जतिन अपने आप से कहता है। "

अरे यार मैं तो पागल हूं जानवर कब इंसानों के बाद समझने लग गए।" फिर जतिन के कान में एक लड़की की आवाज सुनाई देती है। जो कि बहुत प्यारी थी। "अच्छा तो फ़िर ये लो" जब जतिन उस आवाज की तरफ देखता है। तो वह चौक जाता है। क्योंकि यह आवाज उस magical leaf deer की थी। लेकिन यह समय चोकने का नहीं था। क्योंकि magical leaf deer ने जतिन पर पहले ही हमला कर दिया था। जिससे जतिन  बचने के लिए कहता है। 'silver blood hunter sword" जिससे उसके हाथ में एक सिल्वर कलर की तलवार नजर आने लगती है। तभी जतिन उस तलवार की नोक को हमले के बीचो-बीच मार देता है। जिससे हमला जतिन के दोनों तरफ से निकल जाता है। जतिन तलवार मे अपनी फायर फ्लेम बुलाता है।


जिससे वह तलवार लाल रंग की flame से जलने लगती है तभी magical leaf deer एक इंसानी लड़की में बदल जाता है। और तभी वह लड़की जतिन से पूछती है। "तुम्हारा तो अग्नि तत्व है। तो तुम earth stone का क्या करोगे?" जतिन उसके सवाल का जवाब न देकर उल्टा उसी से सवाल करता है। "लड़ाई के बीच में इस तरह बात करने का क्या मतलब है। क्या तुम मुझसे डरते हो।" इतना कह कर जतिन अपनी तलवार लहराते हुए कहता है। "फायर बोल" तभी उसकी तलवार में से एक आग का गोला निकलता है। जो कि उस लड़की की तरफ जाने लगता है। तभी उस लड़की के हाथ में पीली तलवार नजर आती है। 

और वह तलवार yellow flame में चमकने लगती है फिर वह लड़की उस पीली तलवार की आग के गोले पर मार देती है। जिससे आग का गोला नष्ट हो जाता है। तभी वह लड़कि अपनी yellow flame को बढ़ाते हुए जतिन की तरफ भागना शुरु कर देती है। जिसे देखते हुए जतिन जल्दी से अपनी शील्ड को बुला लेता है। और उस लड़की तरफ जतिन भी भागना शुरू कर देता है। फिर जतिन उसकी तलवार को अपनी शील्ड से रोकता है। फिर अपने तलवार से उस पर हमला करता है। फिर दोनों एक दूसरे के ऊपर तलवारों से हमला करते हैं। विनय अर्थस्टोन के बहुत करीब पहुंच चुका था। लेकिन तभी उस magical leaf deer को यह पता चल जाता है।

फिर वह अपनी शक्तियां बढ़ा कर जतिन पर हमला करती हैं। और उस हमले के कारण जतिन की तलवार टूट जाती है। तभी वह लड़की दोबारा से जतिन पर हमला करती है। जिससे बचने के लिए जतिन अपनी शील्ड को आगे करता है। जिससे तलवार शिल्ड से टकराती है। तभी दो धातुओ के टकराने की आवाज गूंज जाती है। फिर जतिन की shield में दरार पड़ जाती है। जिससे जतिन कहता है। "फिर से नहीं" जिसे सुनकर वह लड़की एक बार फिर से जतिन पर हमला कर देती है। लेकिन इस बार जतिन अपनी shield को तलवार के आगे लाता उससे पहले तो वह तलवार जतिन की छाती पर लग चुकी थी। 

जिससे जतिन के कवच पर गहरा सफेद मार्क आ जाता है। और जतिन उसके हमले से उड़ते हुए पेड़ पर जाकर लगता है। जिससे वह पेड़ टूट जाता है। और जतिन वहीं पर गिर जाता है। उस हमले से जतिन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिस कारण वो अपना हेलमेट उतार देता है। और आसमान की तरफ देखते हुए कहता है। "शुक्र है इस कवच का वरना अब तक मैं ऐसे सांस नहीं ले रहा होता" तभी वह लड़की विनय की तरफ दौड़ती है। और विनय को earth stone लेने से पहले उस पर हमला कर देती है। जिससे विनय दूर जाकर जमीन पर गिर जाता है। तभी वह लड़की विनय की तरफ चलते हुए पूछती है। "

तुम्हारे बाकी के दोनों साथी कहां है।" "और यह लड़का तुम्हारे साथ कैसे मिल गया।" तभी विनय कहता है। "मेरे दोनों साथियों को मार दिया गया है।" फिर वह लड़की पूछती है। "तुम्हारे दोनों साथियों को किसने मारा।" तभी विनय जतिन की तरफ उंगली उसे इशारा करते हुए कहता है। "उसने" जिससे वह लड़की कहती है। "उनकी मौत उसके हाथों लिखी थी। और तुम दोनों की मौत मेरे हाथों लिखी है। जिसमें से मैंने एक को तो मार दिया। और अब बच्चे सिर्फ तुम" उस लड़की की बात सुनकर विनय हंसते हुए कहता है। "क्या तुमने उसे अपनी आंखों से मरते हुए देखा है।"

विनय की बात सुनकर वह कहती है। "नहीं" फिर विनय कहता "तो विश्वास मत करो कि वह मर चुका है। ऐसा मे  इसलिए कह रहा हूँ। क्योंकि उसने हम तीनों के पॉवर ब्लास्ट को एक साथ छेल लिया था।" इतना सुनकर उस लड़की को गुस्सा आ जाता और विनय से कहती है। "मरने के लिए तैयार हो जाओ" वह लड़की इतनी जोर से बोलती है। कि जतिन को भी उसकी आवाज साफ - साफ सुनती है। तभी जतिन अपना हेलमेट को दोबारा पहनकर खड़ा हो जाता है। दूसरी तरफ वह लड़की अपनी पीली तलवार की शक्ति बढ़ाकर विनय की गर्दन पर जैसे ही मारती है। एक हाथ उसकी तलवार को पकड़ लेता है। वह हाथ lime और fire flame से जल रहा था। वह लड़की ऊपर देखती है। तो उसे वहां जतिन खड़ा मिलता है। फिर जतिन लड़की से कहता है। "पहले एक को तो ढंग से मार लेती" फिर जतिन उसकी तलवार को झटका मारकर उससे तलवार छीन लेता है। 


और उस तलवार को जमीन पर गिरा देता है। फिर जतिन बाएं हाथ से उस लड़की की गर्दन को पकड़ता है। और उसे एक पेड़ के सहारे लगाकर ऊपर उठा देता है। और फिर कहता है। "तुम बहुत किस्मत वाली हो जो emperor का पहला शिकार बनोगी" तभी जतिन अपना हेलमेट उतार देता है। और कहता है। lime sword जिससे उसके दाएं हाथ में एक lime कलर की तलवार नजर आने लगती है। फिर जतिन की आंखें भी lime कलर की रोशनी से चमकने लगती है। और फिर जतिन कहता है। "भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।" तभी जतिन अपनी lime sword को उस लड़की के पेट में मार देता है। जतिन उस तलवार को इतनी जोर से मारता है कि तलवार उस लड़की के शरीर को चीरते हुए पेड़ में गढ़ जाती है। जिससे उस लड़की का शरीर उस पेड़ पर पिन हो जाता है। उसके मरते के साथ जतिन के दिमाग में अनाउंसमेंट प्ले हुआ। 


magical beast magical leaf deer killed
earth flame प्राप्त हुई
earth flame 2%
element ball प्राप्त करे
Spell - जंगली घास को नियंत्रित करना। 

जतिन अपने अनाउंसमेंट के आखिरी लाइन सुनकर विनय से पूछता है। विनय यह spell क्या होता है। फिर विनय कहता "spell होता है जादू। तुम्हें किस प्रकार का spell मिला है।" तभी जतिन कहता है। "जंगली घास नियंत्रित करने का" फिर विनय कहता है। "मतलब तुम जंगली घास को नियंत्रित कर सकते हो।" यह सुनकर जतिन के मुंह पर हल्की सी मुस्कान आ गई। फिर जतिन विनय से कहता है। "इसके पास ही भेज दूं या अर्थ टोन भी ला कर दोगे।" तभी विनय पेड़ पर लटकी हुई लड़की तेरी नजर हटाता है। 

और कहता है। "नहीं - नहीं अभी लाता हूं" तभी जतिन अपनी lime sword को पकड़कर उल्टा खींच लेता है। तभी वह लड़की नीचे गिर जाती है। फिर उसका शरीर रेत में बदल जाता है और वहीं पर फैल जाता है। लेकिन उस रेत में 2 इंच की एक भी पीली बोल चमक रही थी। जिसे जतिन उठाते हुए कहता है एलिमेंट बोल फिर जतिन अपने कवच को हटाकर अपनी जेब में डाल लेता है। element ball को अपनी जेब मे रखने के बाद जतिन अपनी शील्ड और तलवार को घड़ी की मदद से अपनी lab में टेलिपोर्ट कर देता है। जतिन फिर उस पीली तलवार को उठाता और कहता है। "एक तलवार के बदले दूसरे तलवार सौदा अच्छा है।" तभी विनय अर्थस्टोन को लेकर जतिन के पास आता है और कहता है। "emperor यह लो अर्थस्टोन" जतिन earth stone को अपने हाथ में लेते हुए विनय से कहता है। "गुड जॉब विनय" इतना सुनकर विनय कहता है। "थैंक्यू" तभी झाड़ियों में से कुछ गुंडे निकलते हैं। और जतिन और विनय को घेर लेते हैं।


फिर कहते हैं कि "earth stone हमें दे दो हम तुम्हें यहां से जाने देंगे" फिर जतिन हंसते हुए कहता है। "देखो बेटा तुम गलत जगह पर, गलत समय पर, और गलत आदमी के पास आ गए। लेकिन हम फिर भी बड़ा दिल रखते हैं। और तुम्हें मारते नहीं है। सिर्फ तुम्हें बांधते हैं।" इतना कहकर जतिन अपना हाथ जमीन पर रखता है और कहता है। "जंगली घास फंसा लो इन्हें" इतना कहते ही उन गुंडों के नीचे से जंगली घास निकल आती है। और उन्हें फंसा लेती है। फिर जतिन अर्थस्टोन को अपने ऊपर वाले जेब में डालता है। और अपने कवच पहन लेता है। फिर अपने पंख बुलाकर विनय को लेकर उड़ जाता है। तभी एक गुंडा कहता है। "यू फंसा कर कहां जा रहे हो दम है तो आजा हो जाए दो दो हाथ" यह सुनकर जतिन हवा में उड़ता हुआ कहता है। "अब तो बच्चे भी पिता को चुनौती देने लग गये। लेकिन आज पिताजी बहुत थके हुए हैं। कल आना" इतना कहकर जतिन तेजी से उठ जाता है। 

और थोड़ी देर बाद जतिन और विनय lab मे होते हैं। जतिन अपनी शिल्डर और तलवार को ठीक कर रहा होता है। तभी विनय से एक सवाल पूछता है कि "वह earth stone ki रक्षा करने वाली लड़की बोल भी रही थी क्या सभी जानवर से बोल सकते हैं।" तभी विनय कहता है "नहीं वही जानवर ऐसे बोल सकते हैं जो एलिमेंट स्टोन की रक्षा करते हैं और magical beast भी बोल सकते हैं।" तभी यह जतिन अपनी जेब में से 2 इंच का एलिमेंट बोल को निकालता है। और तभी जतिन उस एलिमेंट बोल को अपनी हथेली में रखता है और फिर अपने हाथ पर पीले रंग की earth flame को बुलाता है। वह एलिमेंट बोल earth flame के संपर्क में आते ही earth flame में मिल जाती है। जिससे जतिन के power status में बदलाव हो जाता है। 
Immortal king - (0.02%) 
earth element - 4.8%
gene developing - 1.7%
stage 1 - lime wolf flame
level 1 - human
(human to super human) - 73%
earth spell - wild grass
Magical leaf deer sword - sand sword


अपने पावर स्टेटस को देखकर जतिन के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है। तभी जतिन विनय से कहता है। "विनय सूरज निकलने वाला हमें तैयारी शुरू करनी चाहिए" जतिन की आवाज सुनकर विनय कहता है। "ठीक है" फिर जतिन prism से कहता "प्रिज्म pinser प्रोजेक्ट कंप्लीट हुआ या नहीं" फिर प्रिज्म कहती है। "AI स्टार्ट करना बाकी है" फिर जतिन कहता है AI को शुरू करने की प्रक्रिया जारी करो" फिर prism कहती है। "AI को स्टार्ट करने के लिए एक्सेस कोड डालें" फिर जतिन उसमें एक एक्सेस कोड डाल देता है। फिर अपनी फिंगरप्रिंट लगा कर AI का एक्सेस करता है तभी prism कहती है। "AI इंस्टॉलेशन कंप्लीट हुआ" फिर Jatin कहता है। "welcome pinser" फ़िर एक दूसरे AI की आवाज आती है। "Thank you" फिर जतिन कहता है "prism सारे AI को अपने से कनेक्ट करो और उनका Access लो" तभी prism कहती है। "access completed all device linked command run."

फिर जतिन विनय से पूछता है। "तुम्हारी तैयारी हो गई।" जिस के उत्तर में विनय कहता है। "हां" फिर जतिन कहता है। "

एक बार मैं अपने मम्मी पापा से मिल याता हूं।" फिर जतिन अलमारी में से अपने कमरे में आता है। और बाहर चला जाता है। बाहर के हॉल में उसके मम्मी पापा सोफे पर बैठे हुए होते हैं तभी जतिन कहता है। "

मम्मी पापा मैं जा रहा हूं" जो जतिन की बात सुनकर उसके पापा कहते है। "बेटा मुझे तुझे कुछ देना है



फिर जतिन अपने पापा से पूछता है। "पापा क्या देना चाहते हो आप मुझे" जतिन का पापा जतिन से कहता है। "बेटा 1 मिनट रुको" इतना कहकर जतिन के पापा अपने कमरे में जाते है। और उसमें से एक किताब लेकर आते हैं। जो कि आम किताबों से थोड़ी बड़ी थी और उसका गत्ता लाल रंग का और मोटी कढ़ाई का था। फिर जतिन उस किताब को देखते हुए पूछता है।


"पापा यह क्या है।" फिर उसके पापा जवाब देते हैं। "बेटा यह किताब तुम्हारे परदादा जी ने लिखी थी।" फिर जतिन पूछता है। "इस किताब में ऐसा क्या है?" जतिन की बात सुनकर जतिन के पिता उसको किताब देते हुए कहते हैं। "यह किताब जादुई है और इसको खोलने के लिए एक मंत्र की जरूरत पड़ती है।" फिर जतिन पूछता है। "किस तरह का मंत्र" उसके जवाब में उसका पापा कहता है। "इस किताब को पहले मैज पर रखो और अपने दोनों हाथों को आगे करो" अपने पिता की बात सुनकर जतिन ऐसा ही करता है। फिर जतिन के पिता अपने दोनों हाथों को उसके दोनों हाथों पर रख देते हैं। और आंखें बंद करके अपने मन में एक मंत्र पढ़ते हैं। 



इतना करते जतिन के पिता और जतिन के दोनों के हाथों के बीच में एक लाल रोशनी दिखाई देने लगती है। फिर जतिन के दिमाग भी लाल रोशनी से चमकने लग जाता है। फिर जतिन के पिता अपना हाथ हटाते हुए जतिन से कहते अब तुम इस किताब को खोल सकते हो। तुम्हें यह किताब खोलने के लिए इस किताब के ऊपर अपने खून की एक बूंद गेरनी होगी। जिससे ये किताब खुल जियेगी और अगर तुम इस किताब को एक बार बंद कर देते हो और अगर तुम इसे दोबारा खोलना चाहते हो तो तुम्हें बस इसके ऊपर अपना हाथ रखना होगा। और यह खुल जाएगी।  जतिन हां में सिर हिलाते हुए अपने पापा से पूछता है। "पापा इस किताब में ऐसा क्या है।" फिर जतिन के पापा कहते हैं।


"वह तो मुझे नहीं पता क्योंकि मैंने आज तक इस किताब को नहीं खोला। लेकिन तुम्हारे परदादा ने इस किताब में अपने जीवन के सभी राज लिखे हुए हैं। वह तो इसे पढ़ने वाले को पता होगे।  लेकिन तुम्हारे दादाजी ने इसे पढ़ने की कोशिश की लेकिन वो इस किताब को नही समझ पाए क्योंकि इस किताब को वो ही समझ सकता हैं। जिसके पास जन्म से शक्तियां होगी।" इसके बाद जतिन कहता है।


"ठीक है" "पापा क्या अब मैं काल मंदिर जा सकता हूं।"  इसके बाद जतिन का पापा कहता है। "ठीक है" "जा सकते हो और ध्यान रखना अपना इस सफर में बहुत सी चुनौतियां आएंगी। तुम्हें उनका डटकर सामना करना होगा और तुम्हे अपने परदादा की तरह महान बन के दिखाना होगा।"  तभी जतिन अपने पिता से कहता है। "पिता जी मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं अपने परदादा की तरह महान बन के दिखाऊंगा और आपको पता है जतिन की जान चली जाएगी पर वादा कभी नहीं टूटेगा।" उसके बाद जतिन के पिता जतिन के कंधे पर हाथ रखते हुए कहते हैं।"मुझे तुझसे यही उम्मीद थी। अब जा तुझे देर हो रही होगी।" जतिन अपने मम्मी पापा के पैर छुता है। और चला जाता है। जतिन की मम्मी जतिन के पापा से पूछती है। "क्या इसका जाना सही होगा" फिर जतिन का पापा कहता है। 

"क्यों चिंता कर रही हो हमारा बेटा है वह" फिर भी जतिन की मम्मी चिंतित दिखती है। लेकिन जतिन के पापा तभी कहते हैं। "चिंता मत करो मैंने उसकी शक्ति महसूस की है बहुत ताकतवर है और ऊपर से उसके पास उसके परदादा की किताब है उसे मारना नामुमकिन होगा।" जतिन के पिता के बात सुनकर जतिन की मम्मी थोड़ा अच्छा महसूस करती है। जतिन जैसे ही घर से बाहर निकला वह जल्दी से अपने घर के पीछे मैदान में जाकर ईटों के पीछे से अपनी lab में जाता है। और विनय से कहता "विनय चलो" फिर विनय भी उठता है। और जतिन के साथ चल पड़ता है। दोनों इट के ढेर के पीछे से निकलते हैं। और रेस्ट हाउस के लिए निकल देते हैं। जहां पर अरुण जतिन का इंतजार कर रहा होता है। जतिन को आता देख अरुण बहुत खुश हो जाता है। लेकिन जतिन के साथ में अरुण किसे और को देखकर मन ही मन सोचता है। यह कौन है? फिर जतिन और विनय दोनों अरुण के

सामने आ जाते हैं।  फिर अरुण जतिन से पूछता है। "जतिन यह कौन है। "
अरुण का सवाल सुनकर जतिन कहता है। "अरुण चिंता मत करो यही तो हमें काल मंदिर तक ले जाएगा और यह मेरा दोस्त है" विनय जतिन की ये बात सुनकर बहुत खुश हो जाता है कि जतिन उसे अपना दोस्त कह रहा था। और वह जतिन जो जब तक उसकी जान का प्यासा था।  जतिन की बात सुनकर अरुण कहता है। "ठीक है" "लेकिन हम जाएंगे कैसे" जतिन अरुण का सवाल सुनकर हँसता है। और कहता है। 


"अरुण मैंने इसका भी जुगाड़ कर लिया है" तभी जतिन अपनी घड़ी के ऊपर tap करता है और कहता है। Tweak pinser को भेजो तभी tweak कहती है। pinser को भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाए।  तभी जतिन की lab AI prism कहती है roof top open.  इतना कहते ही उसमें से एक कार उड़ती हुई निकलती है और जतिन के पास चली जाती है।  कार को देखकर अरुण हैरान रह जाता और कहता है कि ये अपने आप आइ है। अरुण को हैरान देखकर जतिन हँसने लगता और कहता है।


"काल मंदिर के लिए चले" जिस पे अरुण कहता है। "हां" दूसरी तरफ विनय सोच रहा था कि जतिन सच में बहुत खतरनाक है और उसने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए इतना खतरनाक हथियार बना दिए हैं। कि इनका तोड़ ढूंढना बहुत ही मुश्किल है। फिर जतिन विनय और अरुण से कहता है। "चलो कार में बैठो" जतिन की बात सुनकर दोनों कार में बैठ जाते हैं। कार में बैठने के बाद जतिन कहता है। "pinser काल मंदिर ले चलो जल्द से जल्द" जतिन की बाद सुनकर pinser कहती है। "location काल मंदिर  के लिए टेक ऑफ किया जाए।" तभी pinser में उल्टी गिनती शुरू हो जाती है। 
5, 4, 3, 2, 1, 0



तभी pinser की दोबारा से आवाज आती है और कहती है।"काल मंदिर के लिए ट्रैक ऑफ किया जा चुका है।" 2 घंटे तक उड़ने के बाद pinser लैंड करती है। और कहती है। "काल मंदिर पहुंच गए।" फिर जतिन, विनय और अरुण तीनों car में से उतरते हैं और देखते हैं। उनका चारों तरफ बर्फ ही बर्फ थी। तभी जतिन विनय से पूछता है। "विनय काल मंदिर कहां है।" जतिन की बात सुनकर विनय मुस्कुराते हुए कहता है। "यहीं पर है" तभी विनय बर्फ के खंबे  के पास जाकर खड़ा होता है। और अपना हाथ उस खंबे पर रख देता है। तभी वहां पर एक दरवाजा दिखाई देता है फिर विनय कहता है। "मेरे पीछे आओ।" इतना सुनकर जतिन और अरुण उसके पीछे चलने लगते हैं। 

और उस गेट को खोल कर अंदर जाने के बाद जतिन और अरुण दोनों हैरान रह जाते हैं। क्योंकि उस गेट के पीछे बहुत सी हरियाली थी। बहुत सुंदर पेड़ थे। बहुत सुंदर जगह थी। वह और उससे जगह के बीचों-बीच एक मंदिर था जिस मंदिर के ऊपर लिखा था। काल मंदिर जतिन और अरुण यह देखकर सोचते हैं। कहीं वह किसी कहानी की दुनिया में तो नहीं आ गए। तभी विनय कहता है। "हमें उस मंदिर में जाना है।" विनय की बात सुनकर दोनो अपने ख्यालों से बाहर आते हैं और मंदिर की तरफ चल देते हैं। वहा पहुँचने के बाद देखते हैं कि उनके अलावा भी वहां पर बहुत से लोग थे। जो जादुई शक्तियों को प्राप्त करने आ रखे थे। फिर विनय कहता है। "हमें उस तरफ जाना है" विनय की बात सुनकर जतिन कहता है। "चलो उस तरफ चलते हैं" लेकिन तभी जतिन को एक ऐसा इंसान दिख जाता है। जिसे जतिन पहले से ही जानता होता है। फिर जतिन विनय और अरुण से कहता है। "तुम चलो मैं थोड़ी देर में आया।

जतिन के कहने के बाद अरुण कहता है। "जतिन तुम कहां जा रहे हो हम भी आए तुम्हारे साथ" तभी जतिन कहता है। "नहीं नहीं तुम जाओ मैं अभी आता हूं।" जतिन की बात सुनकर विनय कहता है। "जतिन यह तो बताते जाओ किधर जा रहे हो" फिर जतिन थोड़ा गुस्से में कहता है। "मैंने कहा है तुम यहां से चले जाओ मैं अभी थोड़ी देर में आ रहा हूं तो तुम्हें समझ में नहीं आ रहा।" जतिन को गुस्से में देख कर अरुण कहता है। "ठीक है" "जतिन जल्दी आ जाना" अरुण की बात सुनकर जतिन कहता है। "ठीक है" जतिन उस व्यक्ति की ओर चलने लगता है। जिसे जतिन ने देखा था। वह व्यक्ति और कोई नहीं शिव था। जतिन शिव के पास जाकर कहता है। "दोबारा मिलकर अच्छा लगा" जतिन को देखकर  शिव हंसता है। और कहता है। "अग्नि तत्व के साथ-साथ दूसरे तत्वों की भी ताकत बढ़ाओ" शिव की बात सुनकर जतिन कहता है। "ठीक है" फिर शिव जतिन से पूछता है। "अपना पावर स्टेटस एक्टिव करने के लिए आए हो" फिर जतिन कहता है। "हां" "लेकिन तुम यहां क्या करने के लिए आए हुए हो क्या तुम भी अपना पावर स्टेटस नहीं नहीं  तुम्हारा तो पहले से ही एक्टिव होगा

। " इतना कहकर जतिन शिव की तरफ देखता है। तभी शिव जतिन को देखते हुए कहता है। "ज्यादा सोचना कभी कबार मनुष्य के लिए हानिकारक होता है" फिर जतिन कहता है। "ठीक है। तो तुम मुझे बताओ कि तुम यहां क्या कर रहे हो" शिव जतिन का सवाल सुनकर कहता है। "मैं यहीं रहता हूं" फ़िर जतिन शिव से पूछता है। "यही रहते हो मतलब" फिर शिव कहता है। "मैं यहां का रक्षक हूंँ। " फिर जतिन पूछता है। "इस पवित्र जगह पर कौन हमला करेगा" फिर शिव कहता है। "बहुत से लोग हैं जो बहुत बार इस जगह पर हमला कर चुके हैं लेकिन तुम्हारे परदादा और मैं हमेशा इस जगह की रक्षा करते थे। " फ़िर जतिन पूछता है। "मेरे परदादा" जतिन के सवाल का उत्तर देते हुए शिव कहता है। "तुम्हारे परदादा को स्वयं काल मंदिर ने चुना था। अपने रक्षक के रूप में और मुझे भी काल मंदिर ने हीं चुना है। फिर जतिन कहता है। "तुम देखने में इतने बड़े लगते नहीं 

हो जितनी तुम अपने आपको बताते हो" फिर शिव जतिन को कहता। "जाओ अपनी शक्तियों को विकसित करो" फिर जतिन शिव को कहता है। "वही तो करने आया हूं। " फिर शिव हँसने लगता है। शिव को हंसता हुआ देखकर जतिन कहता है। तुमसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा अब मैं अलविदा लेता हूं। फिर जतिन पीछे मुड़ता और जाने लगता है। लेकिन जतिन जाते-जाते जैसे ही पीछे मुड़कर शिव को देखता है। वहां पर उसे शिव नजर नहीं आता तभी जतिन कहता है। "यह व्यक्ति बड़ा अजीब है।" यह कहकर जतिन अरुण और विनय के पास जाता है। तभी विनय जतिन से पूछता है। "जतिन क्या काम था। " फिर जतिन कहता है। "मैं इस बगीची की सुंदरता देखने गया था। "जतिन के इस तरह के जवाब को सुनकर अरुण समझ जाता है। कि जतिन उनसे झूठ बोल रहा था। लेकिन अरुण कुछ नहीं कहता है। फिर तीनों मंदिर में जाते हैं। मंदिर में जाकर देखते हैं कि एक बहुत लंबी लाइन लगी हुई है।


तभी जतिन कहता है। "इतने सारे लोग अपनी शक्तियां प्राप्त करने आ रखे हैं। " फिर विनय जतिन से कहता है। "जतिन हमें शक्तियां प्राप्त करने से पहले महागुरु से एक बार मिलना होगा। " इस पर जतिन कहता है। "ठीक है चलो महागुरु किधर है" इस पर विनय कहता है। "मेरे पीछे आओ" फिर जतिन और अरुण विनय पीछे चलने लगते हैं। उसके पीछे चलते - चलते वह एक कमरे में दाखिल होते हैं। उस कमरे में एक बहुत ही बुड्ढा इंसान ध्यान में बैठा हुआ था। उनके कमरे में दाखिल होते के साथ ही वह बूढ़ा इंसान बिना आंखें खोलते हुए कहता है। "आओ इधर बैठ जाओ" तीनों उस बूढ़े की आज्ञा को मानते पास में रखें हुई एक चटाई पर बैठ जाते हैं। तभी वह बूढ़ा धीरे से अपनी आंखें खोलते हुए तीनों को देखता है। और कहता है। "क्या कहना चाहते हो" उस बूढ़े की बात सुनकर विनय अरुण की तरफ उंगली से इशारा करते हुए कहता है। "महागुरु यह यहां शक्तियों को प्राप्त करने के लिए आया है।" और फिर विनय जतिन की तरफ हाथ से इशारा करते हुए कहता है। "और यह अपनी शक्तियों को विकसित करने के लिए यहाँ आया है। 


" तभी उस महागुरु की नजर जतिन पर पड़ती है। और कहता है। "अद्भुत मैं इस बच्चे से अकेले में बात करना चाहता हूं।" तभी विनय और अरुण कमरे से बाहर चले जाते हैं। फिर जतिन महागुरु की तरफ देखते हुए कहता है। महागुरु ऐसा कौन सी बात है जो आप मुझसे अकेले में करना चाहते थे। उसका सवाल सुनकर महागुरु कहते हैं। "तुम्हारे मन में एक प्रश्न है क्या तुम उसका उत्तर नहीं ढूंढना चाहते तो बताओ कि वह प्रश्न क्या है। " फिर जतिन हैरान होकर महागुरु से कहता है। "महागुरु जब आपने यह पता ही लगा लिया कि मेरे मन में एक प्रश्न है। तो आपको यह भी पता होगा कि मेरा प्रश्न क्या है।" तभी महागुरु कहते है। "मुझे तुम्हारा प्रश्न पता है। लेकिन मुझे तुम्हारे मुंह से सुनने में अच्छा लगेगा" फिर जतिन कहता है। "महागुरु जिस व्यक्ति ने मुझे मेरी शक्तियों से मिलवाया वह व्यक्ति आज मुझे इस पवित्र स्थान पर मिला और वह अपने 

आप को इस मंदिर का रक्षक बताता है कि आप उसके जानते हैं की वह कौन है। " फिर महागुरु कहते हैं। तुम्हारे इस प्रश्न का उत्तर है मेरे पास लेकिन तुम्हें इस प्रश्न का उत्तर खुद ढूंढना होगा। और अब तुम जाओ और अपनी शक्तियों को विकसित करो तुम्हें किसी भी प्रकार की परीक्षा देने की कोई आवश्यकता नहीं है। बस जाकर पुजारी को यह सिक्का दे देना।" जतिन उस सिक्के को लेते हुए देखता है। तो वह सिक्का सुनहरी रोशनी से चमक रहा था। जिसके बीच में एक चित्र बना हुआ था और वह चित्र स्वयं भगवान शिव का था। जिसमें शिव नटराज अवतार में थे। जतिन सिक्के को लेते हुए महागुरु से शुक्रिया कहता है। और जाने की आज्ञा लेता है। फिर महागुरु अपना हाथ ऊपर करते हुए जतिन से कहते हैं। यशस्वी भव