New Day, New Beginning – 5 Things to Do Today in Hindi Motivational Stories by Shilpa exam tips books and stories PDF | नया दिन, नई शुरुआत - 5 बातें जो आज ही करनी चाहिए

Featured Books
Categories
Share

नया दिन, नई शुरुआत - 5 बातें जो आज ही करनी चाहिए

कल जो हो गया वो चला गया। रोने से, पछताने से वो वापस नहीं आएगा। आज सुबह जब आंख खुली है तो समझो भगवान ने तुम्हें एक नया पेपर दे दिया है। इस पेपर में तुम चाहो तो पास हो सकते हो... बस आज का दिन सही जी लो।दूसरी बात - छोटी शुरुआत करो। पहाड़ एक दिन में नहीं चढ़ते। सुबह अलार्म से 5 मिनट पहले उठ जाओ। उठते ही एक गिलास पानी पी लो। फोन नहीं, पहले खुद से बात करो। दिन की एक छोटी लिस्ट बना लो। 3 काम लिखो जो आज पूरे करने हैं। छोटा कदम रोज उठाओगे तो मंजिल खुद चलकर आएगी।तीसरी बात - खुद से वादा करो। दुनिया कुछ भी कहे, तुम हार मत मानना। शीशे के सामने खड़े होकर बोलो - मैं कर सकता हूं। आज मैं एक कदम आगे बढ़ूंगा। किसी की बात बुरी लगे तो चुप हो जाओ, जवाब मत दो। गुस्सा पी जाओ, मगर सपना मत तोड़ो। खुद पर भरोसा रखो, तुमसेचौथी बात - नेगेटिव लोगों से दूरी बना लो। जो तुम्हें गिराता है, उसकी बात मत सुनो। जो हंसता है तुम्हारे सपने पर, उससे किनारा कर लो। तुम्हारा समय कीमती है, उसे शिकायत में मत गवाओ। किताब पढ़ो, मेहनत करो, आगे बढ़ो। दुनिया साथ दे या न दे, तुम खुद अपना साथ दो। बेहतर कोई नहीं।नया दिन मिला है तो इसे बर्बाद मत करो। उठो, लिखो अपनी कहानी। क्योंकि कल जो तुम करोगे, वही तुम्हारा कल तय करेगा। नया दिन, नई शुरुआत - आज से।पांचवीं बात - माफ करना सीखो। जो चला गया उसे जाने दो। पुरानी बात दिल में मत रखो। माफ करने से तुम हल्के हो जाओगे। बोझ लेकर आगे नहीं बढ़ा जाता। आज से नए सिरे से शुरू करो। पुराना पन्ना फाड़ दो, नई डायरी खोलो।जो बीत गया सो बीत गया। आज से अपनी कहानी तुम खुद लिखो। छोटी सोच मत रखो, बड़े सपने देखो। गिरो तो उठो, रुको मत। दुनिया हारेगी, तुम नहीं। हर सुबह खुद से बोलो - आज मेरा दिन है। क्योंकि जो आज करेगा, वही कल का राजा बनेगा। मेहनत का फल मीठा होता है, बस सब्र रखो।

नया दिन मिला है तो इसे बर्बाद मत करो। उठो, लिखो अपनी कहानी। क्योंकि कल जो तुम करोगे, वही तुम्हारा कल तय करेगा। नया दिन, नई शुरुआत - आज से।सपने वो नहीं जो सोते समय देखे जाते हैं। सपने वो हैं जो तुम्हें सोने नहीं देते। अगर तुम्हारे अंदर आग है तो दुनिया की कोई हवा उसे बुझा नहीं सकती। बस तुम खुद बुझना मत। हर दिन खुद को 1% better करो। 1% रोज़ जोड़ो तो 1 साल में 365% आगे निकल जाओगे।

याद रखो, सफलता रातों-रात नहीं मिलती। जो लोग आज शिखर पर हैं, वो भी कभी जमीन पर थे। फर्क सिर्फ इतना था - उन्होंने हार नहीं मानी। तुम भी मत मानो। आज का दिन तुम्हारे हाथ में है। इसे सोने मत दो। उठो और कर दिखाओ।आज से वादा करो खुद से। मैं रुकूंगा नहीं, थकूंगा नहीं, हारूंगा नहीं। मेरा कल आज से बेहतर होगा।हिम्मत मत हारो, मंजिल करीब है। आज उठो, कल चमको अभी।