Raaz ya Hakikat - 2 in Hindi Love Stories by Priyanka Saini books and stories PDF | राज या हक़ीकत - 2

Featured Books
Categories
Share

राज या हक़ीकत - 2

मुंबई..
    एक आलीशान क्लब  "The Royal Club"  के अंदर जहां एक तरफ़ शोर-शराबा था। डीजे की धमक , लाउड स्पीकर पर चलते गाने ,लोगों की हूटिंग की आवाजें, शराब की महक .... ।
तो ... वहीं दूसरी तरफ एक बेहद सीरियस मीटिंग चल रही थी। यहां एक हॉल में कुछ लग आमने सामने बैठे  लोगों के बीच बेहद सीरियस टॉपिक पर  कन्वर्सेशन चल रहा था। उनमें से कुछ लोगों के हाथों में ड्रिंक ग्लास थे । वे ड्रिंक करते हुए ही आपस में बात कर रहे थे। ...
          इधर क्लब के एक कमरे में डीजे लाउड स्पीकर पर बज रहा था लोग डांस कर रहे थे ,कुछ ड्रिंक तो ... कुछ आपस में बात कर रहे थे ... । पर उनके चेहरे पर झलकने वाली  खुशी साफ साफ देखी जा सकती थी । ऐसा लग रहा था जैसे यहां कोई पार्टी चल रही हो ... । इसी कमरे में एक लड़की जिसने बेहद सिंपल – सी  वाइट कुर्ती के साथ ब्ल्यू डेनिम जींस पहनी हुई , सिल्की लंबे कमर तक लहराते काले खुले बाल, हाथ में ग्लास लिए एक कोने खड़ी सभी लोगों को देख रही है ...। उसका चेहरा बेहद शांत नजर आ रहा था । तभी वहां एक दूसरी लड़की आती है । उसने एक  गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी जो उसे घुटनों से थोड़ी नीचे तक आ रही थी । वह उस पहली लडकी से बोलती है ....
  "अरे ! यार तू आज भी ड्रिंक करने की जगह ये जूस पी रही है कम से कम आज तो चिल कर आज हमारा ग्रेजुएशन कंप्लीट हो गया साथ ही एक अच्छी जॉब भी मिल गई ।" 
     इस पर .. वह लडकी बोलती है ... "नहीं यार तू तो जानती है न में ड्रिंक नहीं करती ...। " उस लड़की ने इतना बोला ही था कि वहां पर एक ओर लड़की आती है और बोलती है  ...
   "अब बस भी कर एक बार टेस्ट तो करके देख तुझे भी अच्छी लगेगी फिर तेरा भी पीने को  मन करेगा । एक तो तू कभी ऐसी जगह पर पार्टियां नहीं करती , और  आज आई भी है तो पीने से मना कर रही है ... "
  नहीं यार में नहीं पीती । तो ये सुन वो लड़की जल्दी से बोलती है....
     "यार आज मेरा बर्थडे भी है और वैसे भी मैने सभी को पार्टी भी दी है .... आज तो तुझे पीनी ही पड़ेगी । और मेरी बात भी माननी पड़ेगी कोई बहाना नहीं ..."
     
इतना कहकर वो लड़कियां उस पहली लडकी को जबरदस्ती ड्रिंक पिला देती है ।  और उसे खींचते हुए डांस फ्लोर पर ले जाने लगती है ...। पर वो लड़की डांस फ्लोर पर ये कहकर ... की उसे अब उल्टियां आ रही मना कर देती है । तो बो दोनों उसे वहीं छोड़कर चली जाती है ।
       थोड़ी देर बाद उस लड़की को नशा चढ़ने लगता है ।  "हे! तुझे क्या हुआ है।  यहां ऐसे क्यों खड़ी है "  इस आवाज के साथ एक लड़की उस कुर्ती वाली लड़की के सामने खड़ी होती है । 
           " नानू यार पता नहीं क्या हो रहा है मुझे चक्कर आ रहे है तो plz चल न यहां से ...."
                                             वो पहली लडकी बोलती है ... 
"क्या तूने ड्रिंक की है ..." नानू जिसे अभी अभी नानू बुलाया था वो बोलती है  ...
      " मैने नहीं पी वो रश्मि ओर अंजलि ने जबरदस्ती मुझे पिला दी अब मुझे अजीब सा फील हो रहा है ... " 
       पहली लडकी बोलती है .... 
"तू एक काम कर रूम में चली जा । में थोड़ी देर में आती हूं .."।  नानू ने कहा ...
             "सीधे कॉरिडोर से होते हुए  लास्ट वाले रूम में लेफ्ट साइड उसी में हमारे सारे रुम रिजर्व है ...."
         इस पर वह लडकी बोलती है ..."ठीक  है "... इतना कहकर बो वहां से चली जाती है ...।
   " ध्यान से जाना " पीछे से नानू आवाज लगाते हुए कहती है .... तो  वो बस हां में सिर हिला देती है ...।
     
        कॉरिडोर.....
एक लड़की कॉरिडोर से होते हुए शांति से सीधे जा रही होती है ..... कि  सामने आते शख्स से टकरा जाती है ।
     
        गिरने के डर से वो जल्दी से आपनी  आँखें बंद कर लेती है।  तभी उसे एहसास होता है कि  उसको चोट नहीं आई । वो अपनी आँखें खोल कर देखती है ...तो ... किसी ने उसे अपनी मजबूत बाहों में थमा हुआ है । एक पल को वक़्त जैसे थम सा जाता है।    वो  लड़का उसके ऊपर झुका हुआ होता है । ...  अपने दोनों हाथों से उसकी कमर को थामे ...
  
उस लड़के की गर्म सांसे वो अपने चेहरे पर  महसूस कर पा रही थी ... जिससे एक पल के लिए उसकी पूरी बॉडी में हल्की सी सिरहन दौड़ जाती है ।... 
           उस पूरे कॉरिडोर में लगभग अंधेरा था बस कुछ बहुत ही हल्के येलो बल्ब जल रहे थे । और उन बल्ब की हल्की रोशनी में उस लड़की  का चेहरा बहुत ही खूबसूरत लग रहा था .... ।उसकी वो काली काली टिमटिमाती आंखे ... घनी – घनी पलकें ... चेरी जैसे रेड होठ । उसके खुले वो काले लंबे बल जो पीछे झुका होने की वजह से अब लहरा रहे थे ....।
  "   क्या तुम ठीक हो  "... सख्त मगर धीमी आवाज में वो लड़का उस लड़की से पूछता है । तो वो होश में आती है और बोलती है ... "हां में ठीक हूं ..."
       " थैंक यू ... मुझे गिरने से बचाने के लिए  लिए ..."
" Hmm "  वो लड़का  अपनी भारी ओर धीमी आवाज में बोलता है ... वो लड़की तो बस उसकी आवाज में ही खो जाती है ... हाय ... कितनी आकर्षित आवाज थी उसकी ।
       वो लड़की उसका चेहरा तो साफ साफ नहीं देख पा रही थी ... ।         पर उसके लंबे चौड़े शरीर से ही कोई अंदाजा लगा ले की वो कितना ही हैंडसम होगा ।
    
      उस लड़के ने ब्लैक पेंट के साथ व्हाइट शर्ट  जो उसकी पूरी बॉडी से बिल्कुल चिपक रही थी..पहनी हुई थी ।  उस शर्ट के ऊपर के तीन बटन खुल रहे थे ।   जिससे उसका चौड़ा सीना दिख रहा था  । 
     
      वो लड़का एक पल को उस लड़की  के खूबसूरत  चेहरे में खो जाता है ... की तभी एक  बेहद  प्यारी आवाज आती है "जी.. हमें सीधा खड़ा कीजिए ...।"
     इस आवाज से वो लड़का होश में आता है और उसे सीधा खड़ा करता है । .... उसे साइड कर जैसे ही आगे जाने लगता है ... उसका पैर किसी चीज से टकराता है ...  और वो सीधा जाकर उस लड़की ऊपर गिर जाता है । ...
    अब नजारा ये होता है कि  ...  वो लड़का उस लड़की के ऊपर और वो लड़की उसके नीचे  होती है । ..... ये देखकर तो उस लड़की की आंखें बड़ी बड़ी हो जाती है और वो हैरानी से उस लड़के को  देखने लगती है ... अभी भी उस लड़के का चेहरा साफ नहीं दिख रहा था क्योंकि वो थोड़ा अंधेरे में था । 
        वो लड़की उन बड़ी बड़ी आंखों के साथ तो वो और भी प्यारी लग रही थी । वो लड़का उसका चेहरा गौर से देखने लगता है ... । पर उसकी नजर उसकी उसके उन चेरी जैसे निचले होठ के लेफ्ट साइड  छोटे से तिल पर ठहर जाती है। उसे देख कर वो अपना  गला  सुखता हुआ महशूस करता है ... ऊपर से उस लड़की की गर्म गर्म सांसे उसे बेचैन कर रही थी । ... 
  
                                                                              

आगे क्या होगा?  जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरी नोबेल 
   "राज हकीकत "।  कौन था ये लड़का ? किस चीज की मीटिंग चल रही थी इस क्लब में ? और प्लीज अपने ओपिनियन शेयर कीजिए कि आपको यह स्टोरी कैसी लगी।

Plz follow OR story ko rating bhi dijiye jisse mei jaldi jaldi publish  kar paun .. agar raiting hi nhi hogi to story ko aage algorithm  badne nhi dega ..