BLAST - EPISODE 2 in Hindi Fiction Stories by Muhib Khan books and stories PDF | BLAST - EPISODE 2

Featured Books
Categories
Share

BLAST - EPISODE 2

तभी दावर के चेहरे पर एक शांत, बेपरवाह मुस्कान उभरी। उसने धीरे से अपनी जेब से एक एनक्रिप्टेड सेटेलाइट फोन निकाला और स्पीकर ऑन करके हमदान की तरफ बढ़ा दिया।

दावर
"أنا مش بتكلم باسمي يا حمدان... كلم الراجل اللي حفر قبرك بإيده."
(Ana mesh batkallem be-esmi ya Hamdan... Kallem el-ragel elli hafar abrak be-eedo.)
हिंदी अनुवाद: "मैं अपनी तरफ से बात नहीं कर रहा हमदान... उस इंसान से बात करो जिसने अपने हाथों से तुम्हारी कब्र खोदी है।"

फोन के स्पीकर से एक भारी, सख्त और रौबदार आवाज गूंजी—यह आवाज थी स्पेशल इंटेलिजेंस के सबसे खतरनाक फील्ड कमांडर एजेंट नौशाद इब्राहिम खान की।

नौशाद इब्राहिम खान

"हमदान मीर... कायरो की इस सड़ी हुई सीमेंट फैक्ट्री में तुम्हारा अरबों का यह काला धंधा आज खाक होने वाला है। दावर और तारिक सिर्फ तुम्हारा ध्यान भटकाने आए थे, असली खेल तो मैंने शुरू किया है।"

हमदान गुस्से में चिल्लाया।
हमदान मीर
"أنت مين يا كلب؟! فاكر نفسك هتقدر تخرج من هنا عايش؟ دي مقبرتك!"
(Enta meen ya kalb?! Faker nafsak hate'dar tokhrog men hena aayesh? Di ma'baratak!)
हिंदी अनुवाद: "कौन है तू कुत्ते?! तुझे क्या लगता है तू यहाँ से ज़िंदा बचकर निकल जाएगा? यह तेरी कब्रगाह है!"
फोन पर नौशाद की ठंडी हंसी गूंजी।

नौशाद इब्राहिम खान
"कब्रगाह तो तुम्हारी तैयार हो रही है हमदान। अपनी फैक्ट्री की लाइटों पर नज़र डालो... खेल शुरू।"
अगले ही पल एक ज़ोरदार धमाके के साथ फैक्ट्री की मेन पावर ग्रिड उड़ गई। पूरा गिल्ड अंधेरे में डूब गया। केवल इमरजेंसी की हल्की लाल लाइटें जल-बुझ रही थीं।



फैक्ट्री के पिछले हिस्से के वेंटिलेशन और इमरजेंसी डोर्स से नौशाद अपनी ब्लैक-ऑप्स टीम के साथ साए की तरह अंदर दाखिल हुआ। नाइट विज़न गॉगल्स लगाए, हाथों में साइलेंसर लगी टैक्टिकल कार्बाइन्स लिए नौशाद और उसके कमांडोज़ मौत की तरह आगे बढ़े।
थुप... थुप...
गोदाम के ऊपरी मचान पर खड़े दो स्नाइपर्स की गर्दन पर साइलेंसर की गोलियां लगीं और वे बिना आवाज़ किए नीचे लटके जालों पर गिर पड़े।
तारिक और दावर ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए तुरंत ज़मीन पर डाइव लगाई। दावर ने अपनी साइलेंसर गन से सामने खड़े गार्ड के घुटने और फिर सीने में गोली उतारी।
फैक्ट्री के कॉरिडोर में नौशाद खुद आगे बढ़ रहा था। सामने से आए एक भारी-भरकम गार्ड ने जैसे ही अपनी राइफल उठानी चाही, नौशाद ने बिजली की फुर्ती से उसकी बंदूक की बैरल को एक हाथ से झटका, दूसरे हाथ से कॉम्बैट नाइफ निकाला और सीधे उसकी कॉलरबोन के पार उतार दिया। गार्ड को चीखने का मौका तक नहीं मिला।
थुप... थुप... थुप...
नौशाद की टीम ने कुछ ही सेकंड्स के अंदर क्रेट्स के पीछे छिपे चार और गार्ड्स को प्वाइंट-ब्लैंक रेंज पर ढेर कर दिया। फैक्ट्री के अंदर मौजूद हमदान के 15 हथियारबंद गार्ड्स एक-एक करके खून से लथपथ होकर ज़मीन पर गिर रहे थे, और किसी को यह समझने का मौका नहीं मिल रहा था कि हमला किस दिशा से हो रहा है।
अंधेरे और लाल बत्ती के धुंधलके में से नौशाद अपनी भारी बूट्स की आवाज़ के साथ कदम बढ़ाता हुआ हमदान के ठीक सामने आ खड़ा हुआ। उसकी राइफल का लेज़र सीधा हमदान के माथे के बीचों-बीच लाल बिंदी बनकर चमक रहा था।



लाल इमरजेंसी लाइट के धुंधलके में नौशाद जैसे ही हमदान की तरफ कदम बढ़ाने लगा, कंक्रीट के फर्श पर खून का एक लंबा निशान देखकर उसके पैर ठिठक गए।
कुछ ही दूरी पर एक भारी लोहे के कंटेनर के सहारे दावर अधमरी हालत में पड़ा हुआ था। जब पावर ग्रिड उड़ने पर अंधेरा हुआ था, तभी हमदान ने घबराहट में अंधाधुंध फायर किया था, और उसकी एक गोली सीधे दावर की पसली के आर-पार हो गई थी। दावर का एक हाथ अपने लहूलुहान सीने पर था और उसकी सांसें उखड़ रही थीं।
नौशाद ने हमदान को कवर करने का इशारा अपनी टीम को किया और खुद अपनी राइफल एक तरफ फेंककर घुटनों के बल दावर के पास बैठ गया। उसने तुरंत दावर के सिर को सहारा दिया और अपनी टैक्टिकल जैकेट से फर्स्ट-एड पैच निकालकर उसके जख्म पर कसकर दबाया।
नौशाद की सख्त आँखों में अपने सबसे बेहतरीन एजेंट की यह हालत देखकर गहरा दर्द और गुस्सा उतर आया। उसने दावर का चेहरा थपथपाते हुए भारी आवाज में

मिस्री अरबी में बात की
नौशाद इब्राहिम खान
"خليك ماسك نفسك يا داور... اوعى تغمض عينك! الإسعاف في طريقها، سامعني؟!"
(Khalleek maasek nafsak ya Dawar... Ow'a teghammad aenak! El-es'aaf fee tareeq-ha, same'ny?!)
हिंदी अनुवाद: "हिम्मत मत हारना दावर... आँखें बंद मत करना! मेडिकल टीम रास्ते में है, सुन रहे हो ना मुझे?!"

दावर ने दर्द से कराहते हुए बहुत मुश्किल से अपनी पलकें उठाईं। उसके होठों के कोने से खून बह रहा था, लेकिन उसके चेहरे पर एक फीकी मुस्कान आ गई। उसने कांपते हाथों से अपनी जैकेट की अंदरूनी जेब की तरफ इशारा किया, जहां डेटा ड्राइव रखी थी।


दावर
"متقلقش عليا يا فندم... المهم الفلاشة والملفات طلعت... حمدان لازم يدفع التمن."
(Mata'la'sh alayya ya fandem... El-mohem el-flasha wel-malaffaat tele'et... Hamdan lazem yedfa' el-taman.)
हिंदी अनुवाद: "मेरी फिक्र मत कीजिए सर... जरूरी यह था कि फ्लैश ड्राइव और फाइलें बाहर निकल जाएं... हमदान को इसकी कीमत चुकानी होगी।"
नौशाद ने दावर के हाथ को मजबूती से थामा और मिस्री अरबी में उसकी पीठ थपथपाते हुए कहा


नौशाद इब्राहिम खान
"أنت عملت اللي عليك وزيادة يا بطل... ودلوقتي دوري أخليه يدفع تمن كل نقطة دم نزلت منك."
(Enta amalt elli aleek w-zeyada ya batal... W-delwa'ti dori akhalleeh yedfa' taman kol no'tet dam nezlet mennak.)
हिंदी अनुवाद: "तुमने अपनी जिम्मेदारी से बढ़कर काम किया है मेरे शेर... और अब मेरी बारी है कि उससे तुम्हारे खून की एक-एक बूंद का हिसाब लूं।"


नौशाद ने तारिक को दावर की ब्लीडिंग रोकने का जिम्मा सौंपा और धीरे-धीरे खड़ा हुआ।
जब वह मुड़ा, तो उसकी आँखों में सिर्फ आग थी। वह खून से सने दस्तानों के साथ हमदान की तरफ बढ़ा, जो कमांडोज़ की बंदूकों के आगे घुटनों पर बैठा थर-थर कांप रहा था।
नौशाद ने आगे बढ़कर हमदान का कॉलर दबोचा और उसे घसीटते हुए दावर के खून के पास ले आया