: प्रकरण - 5 :
मांकवा से वापस आने के बाद मेरे सभी घाव भर गये थे. बदले हुए माहौल में मैं स्वस्थ महसूस कर रहा था. छुट्टिया भी ख़त्म होने वाली थी.
मैं स्कूल जाने लगा था. साथ में बीती हुई यादें दोबारा जिवंत हो गई थी. हर बार मेरे कानो में अनन्या की एक ही बात दस्तक देती रहती थी.
" I am not your lover!, "
मैं दुनियादारी से बिल्कुल अज्ञात था. मेरे पिताजी ने भी मुझे कुछ सिखाया नहीं था. जो कुछ सिखा था वह अनन्या से ही सिखा था. वह मेरी जिंदगी में एक शिक्षिका बनकर आई थी.. उस के व्यवहार ने मुझे गलत राह में धकेल दिया था..
मैंने उसे अपनी शिक्षिका होने का इजहार भी किया था. लेकिन उस ने नकारते हुए मुझे कहां था.
" मैं भला कौन होती हूं सिखाने वाली? मैंने जो कुछ सिखा हैं उस का जश दिव्येश को जाता हैं. सचमुच में वह मेरा गुरु हैं. "
लेकिन उस ने मेरे साथ जो किया था, अनन्या के साथ मेरे से बदतर वर्तन दोहराया था तो मुझे खुन्नस आया था.. मेरे दिल में नफरत उमट आई थी.
अनन्या को भी उस का व्यवहार बुरा लगा था. उस ने अपनी नाराजगी प्रदर्शित की थी.
मेरा पढ़ाई का अहम साल था. मैं एस एस सी में पढ़ रहा था. सत्रीय इम्तिहान नजदीक आ गया था. मैंने ठीक से उसे पास कर दिया था. तब तक सब कुछ ठीक चल रहा था.
लेकिन उस के बाद मैं बीमार पड गया था. मुझे टाइफोइड हो गया था. डेढ़ महिने तक मैं बिस्तर से उठ नहीं psथा.
उन दिनों दोबारा अनन्या की यादो ने मुझे पुन : अपनी आगोश में कैद कर लिया था.
मेरे दिमाग़ में खुद खुशी करने के विचार भी आरुढ होने लगे थे. हर घड़ी मुझे मर जाने के ख्याल सताता रहता था.
' मैं खुद कुशी करने जा रहा हूं. '
ऐसे ख्याल से मैंने पिताजी के नाम एक चिट्ठी भी लिख डाली थी.
उस वक़्त मुझे अनन्या की एक बात याद आ रही थी.
उस ने ' सुजाता 'फ़िल्म की पूरी कहानी मुझे सुनाई थी.
वह एक अछूत कन्या थी. सब लोग उस से दूर रहते थे. कोई उसे प्यार नहीं करता था. यह बात उसे खाये जा रही थी. इस मन : स्थिति में वह मुशलाधार बारिश में खुद कुशी करने को निकल पड़ती हैं.
रास्ते में परम पूज्य महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर उस की नजर पड़ती हैं. उस के नीचे कोई मेसेज अंकित किया हुआ था:
" मरे कैसे आत्म हत्या कर के कभी नहीं. आवश्यकता हो तो तो जिन्दा रहने के लिये मरे."
इस बात से उस की आंखे खुल गई थी, और वह रुक गई थी.
इस बात को याद कर के मुझे अपनी हरकत पर गुस्सा आया था.
मेरे दिमाग़ में कई सवाल उठे थे.
परिवार ने मेरे साथ क्या गलत किया था? . सब लोग मुझे चाहते थे. उन्हें क्यों बेकार में सजा देना? मेरे जाने से उन्हें कितना सदमा लगेगा?
मैं जहर की शीशी मुंह तक ले गया था. लेकिन घर के सभी सदस्यों के बारे में सोचकर मैंने जहर कई शीशी को कचरे की टोपली में फेंक दिया था.
और मैं बच गया था. इस लिये मैंने उस वक़्त ईश्वर का पाड माना था.
स्कूल के कुछ दिन बचे थे. उन दिनों मुझे अपने ही दोस्त की बहन के लिये मानो इन्फेक्शन हो गया था. मुझे वह अच्छी लग रही थी. उस से बात करने का मन होता था.
उन दिनों मैंने एक फ़िल्म देखी थी. ' मेरे मेहबूब' फ़िल्म की नायिका और उस लड़की की हेयर स्टाइल मुझे उस की ओर खिंच रही थी. लेकिन मैं उस का मुंह देखने के सिवा ओर कुछ नहीं कर पाया था.
मैंने अपनी बात श्याम को बताई थी.
यह फ़िल्म देखने का असर था. उस ने मुझे सलाह दी थी.
" फ़िल्म देखने की बजह से ऐसा हो रहा हैं. तुम फ़िल्म देखना बंद करो. "
मैंने उस की बात सुनकर तीन महिने फिल्मे नहीं देखी थी.
एस एस सी की इम्तिहान को दो महिने बचे थे. मैं सब कुछ भुलाकर पढ़ाई में व्यस्त हो गया था.
हमारी पीढ़ी हर पीढ़ी में मैं पहला लड़का था जो इस मुकाम तक पहुंचा था. इस बात से मेरे मात पिता को बड़ा गौरव महसूस कर रहे थे.
मैंने समय आने पर इम्तिहान दी थी और मैं पास भी हो गया था. यह जानकर मेरे पिताजी काफ़ी हरख विभोर हो गये थे. उन्हों ने मुझे रिस्ट वोच का उपहार दिया था.
रिस्ट वोच मेरा जनून था.. पागलपन था. मैं लोगो से मांगकर घड़ी अपनी कलाई पर बांधता था.. इस बात से तंग होकर आठवी कक्षा में पढ़ते समय मुझे एक रिष्ट वोच खरीदकर दी थी. जो मैंने फ़िल्म देखने की धुन में खो दी थी..
यह किस्सा मैं कभी भूल नहीं पाया हूं.
हर इम्तिहान के बाद दूसरे दिन फ़िल्म देखना मेरा नियम सा बन गया था.
उस वक़्त मैं आठवी कक्षा में पढ़ता था. छह मासिक इम्तिहान चल रहा था. आखरी पेपर दूसरे दिन था.. उस दिन दशहरा का दिन था.
दूसरे दिन के लिये मैं फ़िल्म देखने का प्लान बनाते हुए फ़िल्म' घराना ' की टिकट बुक करने थिएटर गया था.. बुकिंग के बाद मैं दूसरे थिएटर से गुजर रहा था.
वहाँ अक्सर अंग्रेजी फिल्मे प्रदर्शित की जाती थी. उस वक़्त कोई पुरानी फ़िल्म शुरू होने वाली थी. मैं उस फ़िल्म के फोटोज निहार रहा था.
तब दो अजनबी लड़के मेरे पास आये थे.
उन्होंने मुझे ओफर किया था.
" क्या तुम्हे यह फ़िल्म देखनी हैं?
उस वक़्त मेरे पास दस पैसे भी नहीं थे.
एक लड़के ने मुझे बताया था..
. " मेरे पास पास हैं, केवल 25 पैसे देने हैं.. "
मैंने उन्हें साफ मना किया था.
तो वह मुझे फोगट में फ़िल्म दिखाने को तैयार हो गये थे. और मैं उन को साथ होल मे दाखिल हुआ था.
फ़िल्म में क्या था? मुझे कुछ पता नहीं था. मैं चुपचाप फ़िल्म देख रहा था. उस वक़्त एक व्यक्ति ने मुझे सवाल गायब हो गया था.
उस वक़्त सारा किस्सा मेरे सामने आया था.
000000000 ( क्रमशः )