भाग -3 in Hindi Love Stories by Bella books and stories PDF | इश्क़ तेरा मेरा - 3

The Author
Featured Books
Categories
Share

इश्क़ तेरा मेरा - 3

भाग - 3 

*Tags:* #Dhoka #Talaak #EkTarfaPyaar #HusbandWife #EmotionalTwist #Mystery

---

कुछ देर बाद अभि कमरे में आता है। प्रज्ञा ऑफिस से आते ही सो जाती है। पिंक साड़ी में कमाल ही लग रही थी। उसके बाल हल्के से चेहरे पर बिखरे हुए। माथे पर ब्लैक बिंदी, वो किसी नूरजहाँ से कम नहीं लग रही थी। अभि भी उसे डिस्टर्ब नहीं करता है और उसके माथे को चूमकर उसके पास सिर रखकर सो जाता है। 


अगले दिन अभि उठ जाता है पर प्रज्ञा नहीं उठती। वह भी उसे सोने देता है और ऑफिस निकल जाता है। प्रज्ञा उठकर टेबल पर देखती है। वहाँ उसके और अभि के तलाक के पेपर देखती है, जिस पर अभि ने साइन कर दिए थे। यह सब देखकर प्रज्ञा के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

"अभि ने मेरे साथ धोखा क्यों किया?" वो उसे कॉल लगाती है पर अभि उसका कॉल नहीं उठाता। वह उसकी माँ से पूछती है, पर माँ को भी इस बारे में कुछ नहीं पता। वह शाम तक अभि का इंतजार करती है।

 
घर आने के बाद प्रज्ञा ने अभि के सामने सवालों का सैलाब खड़ा कर दिया पर वो उसे कुछ भी जवाब नहीं देता। अभि की खामोशी ने प्रज्ञा के दिल में गहरी चोट पैदा कर दी थी। जो अभि उससे इतना प्यार करता था, वो ऐसा कैसे कर सकता है? प्रज्ञा मान लेती है कि अभि ने उसे जानबूझ कर चीट किया है। 

गुस्से में वो तलाक के पेपर फाड़ देती है और घर छोड़कर चली जाती है। अभि की माँ उसे बहुत रोकती है लेकिन वो चली जाती है।

 
घर से बाहर निकलते ही तेज हवाएं चल रही थीं। चारों तरफ बिजली कड़क रही थी और हवाओं का रुख ऐसा था जैसे इस रिश्ते के टूटने से वो भी बहुत दुखी थी। कुछ ही देर में तेज बारिश चालू हो जाती है। प्रज्ञा रेलवे स्टेशन पर बैठी, उसकी आँखों में सिर्फ आँसू बह रहे थे। 

अभि भी पूरी रात सो नहीं पाता। उसे प्रज्ञा की बहुत याद आती है। अगले दिन वो प्रज्ञा को ढूंढने रेलवे स्टेशन आता है पर प्रज्ञा उसे कहीं नहीं मिलती। वह बहुत उदास हो जाता है और चला जाता है। वह उसके मम्मी-पापा के घर जाता है पर वो वहाँ भी नहीं थी। 

आखिर प्रज्ञा कहाँ चली गई? क्या उसने शहर छोड़ दिया या वो मर गई? इस बात का कुछ पता नहीं। प्रज्ञा के जाने के एक साल बाद भी ये पहेली वो सुलझा नहीं सका। अभि अब तक अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में लग चुका था, पर प्रज्ञा तो उसकी रूह में बसती थी। वो उसे कभी भी भूल नहीं सकता था। उसे अपनी गलती का अहसास भी था। अभि और प्रज्ञा ने साथ मिल के बहुत से सपने पूरा करने का सोचा था। क्या अब वो कभी पूरे होंगे?

*पर उसने भी ऐसा क्यों किया? उसकी क्या मजबूरी थी? इन सवालों के जवाब अब वक्त ही बता सकता है।*

क्या अभि और प्रज्ञा कभी मिल पाएंगे। अभि ने ऐसा क्यूं किया होगा कमेंट में अपना जवाब जरूर दे। 
इस स्टोरी पर अपनी राय जरूर दे ।
 अगर यह कहानी आपको पसंद आए तो हमारे चैनल को आज ही फॉलो करे।