Shri: Struggle and Love - Chapter 6 in Hindi Spiritual Stories by Janshi Saroha books and stories PDF | श्री: संघर्ष एवं प्रेम - पाठ 6

Featured Books
Categories
Share

श्री: संघर्ष एवं प्रेम - पाठ 6

अगले दिन श्री का upsc prelims परीक्षा थी । श्री अपना नित्य कार्य पूर्ण करके ध्यान योग करने के बाद नाश्ते की टेबल पर सबके साथ नाश्ता करने लगी । सीता जी ने श्री से कहा बेटा आज तुम्हारा पेपर है बेस्ट ऑफ लक बेटा prelims में सबसे अच्छे नंबर तुम ही लाओगी मुझे विश्वास है। श्री ने कहा जी आंटी मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि आज की परीक्षा में मैं अपना बेस्ट दूंगी । आप चिंतित न हो । सीता जी ने हरि से कहा बेटा श्री को उसके एग्जाम सेंटर तक पहुंचा देना । ताकि वो लेट न हो। हरि ने हाँ में सर हिलाया । श्री ने नाश्ता खत्म करने के बाद घर के मंदिर गई भगवान से प्राथना करी कि आज उसकी परीक्षा सफल हो जाए । श्री के पास उसके माता पिता का फोन आया उन्होंने श्री को बेस्ट ऑफ लक कहा अपना आशीर्वाद दिया । जाते समय सीता जी ने श्री को दही शक्कर खिलाया। श्री की भी आंखों में आंसू आ गए उससे अपनी मां कि याद आई वो भी परीक्षा में दही शक्कर खिलाती थी लेकिन पिछले 15 दिन से श्री उनसे दूर थी और अपनी परीक्षा दे रही थी । श्री, हरि के साथ पेपर देने चली गई ।हरि ने भी उसे बेस्ट ऑफ लक बोला । श्री ने धन्यवाद किया और सेंटर के अंदर पहुंची। करीब 3 घंटे बाद श्री पेपर देकर बहार आई । उसकी नजर सामने हरि पर पढ़ी । वो हरि की तरफ आई श्री ने हरि से पूछा क्या आप तब से यही थे । हरि ने हाँ बोला । श्री ने कहा इतनी देर आपने क्या किया । हरि ने कहा तुम्हारा इंतजार 😊 ...
श्री उसके जवाब पर चुपके से मुस्कुरा दी लेकिन मन में अपने आप को ये भी समझाती रही कि ये सब मोह माया है । भगवान की माया मुझे अपने जाल में घेर रही है मैं इस जाल में नहीं फसूंगी। 🥲

हरि ने जब उसे यू अपने खोया हुआ देखा । तो उसके सामने चुटकी बजाता हुआ श्री से पूछा कहा खो गई मिस। श्री अपने विचारों से बाहर आते हुए हरि से बोली कुछ नहीं बस पेपर के बारे में सोच रहे थे । 😊
हरि ने श्री से पूछा हाँ तो कैसा गया तुम्हारा एग्जाम । श्री ने कहा हमारी तरफ से अच्छा ही गया था आगे तो भगवान जाने और परीक्षा checker जाने 🥲। हरि और श्री गाड़ी में बैठ गए कुछ समय में घर पहुंचे। सीता जी ने श्री के आते ही पूछना प्रारंभ किया कि परीक्षा कैसी गई तुम्हारी बेटा ।सभी प्रश्न ठीक से तो किए न तुमने किसी प्रश्न में उलझ तो नहीं गई थी न 
श्री ने कहा अंटी जी आप चिंता मत कीजिए अच्छा किया है हमने पेपर । 
अब बस रिजल्ट आने की देर है और अब हम mains की तैयारी करेंगे । पिताश्री ने हमें यहां इंटरव्यू तक रुकने को कहा है । रिजल्ट आने तक हमें यही वेट करना पड़ेगा । आप विश्वास रखिए सब अच्छा ही होगा  सीता जी ने कहा हाँ बेटा अब तुम जा कर आराम कर लो इतना लंबा पेपर देकर थक गई होगी । श्री ने हाँ बोला और कमरे की तरफ चली गई । थकावट के कारण बेड पर लेटते ही उसे नींद आ गई ...
सीता जी ने लंच बनाया श्री को आवाज लगाई श्री तो आराम से सो रही थी । सीता जी ने फिर हरि से बोला जाओ हरि जा कर श्री को बुला लाओ खाना खा लेगी फिर उसे अपनी आगे की परीक्षा के लिए भी पढ़ना है । हरि सीता जी की बात सुनकर श्री को बुलाने गया उसने देखा श्री सो रही है ।हरि फिर उसे देखता रहा और सोचा थक गई है सो रही है कैसे उठाऊं श्री को।
श्री की आंख खुल गई थी । हरि को सामने देखा तो हड़बड़ी में खड़ी हो गई । एकदम से उठने के कारण उसका संतुलन बिगड़ा गिरने वाली थी कि हरि ने उसका हाथ पकड़ लिया हरि ने उसे गिरने से बचा लिया। 
डर के मारे श्री की आंखे बंद थी धीरे से उसने आंख खोली तो देखा कि हरि ने उसे गिरने से बचा लिया । श्री आराम से खड़ी हुई अपना हाथ हरि से छुड़वाया और हरि को धन्यवाद दिया और कहा आपका धन्यवाद मुझे गिरने से बचाने के लिए और माफ करिएगा मेरी आंख लग गई थी । 
हरि ने कहा कोई बात नहीं माँ तुम्हे बुला रही है चलो नीचे चल कर कुछ खा लो । श्री ने हाँ में सर हिलाया वहां से चली गई। 

हरि खड़ा खड़ा अभी जो हुआ उसके बारे में सोच कर मुस्कुराए जा रहा था ।🫣😊 फिर वो भी बालों में हाथ फेरकर नीचे आ गया सबने लंच किया । सीता जी ने श्री से कहा बेटा तुम्हारा रिजल्ट कब तक आएगा श्री ने कहा आंटी 15 दिन बाद आयेगा रिजल्ट । सीता जी ने कहा ठीक है बेटा अभी तुम जा कर आराम कर लो और फिर अगले mains के पेपर की तैयारी मन से करो श्री ने उनकी बात सुन कर हाँ बोला । खाना खा कर अपने बर्तन धोने के बाद वो कमरे में जा कर सोने चली गई  पर अब उसे नींद नहीं आ रही थी । फिर श्री पढ़ने बैठ जाती है ।



रिजल्ट वाले दिन .....

रात के बारह बज रहे थे पहली बार था कि श्री इतनी देर तक जाग रही है। आज रिजल्ट आने वाला था उससे नींद कैसे आती घर में सब सो चुके थे श्री की आंखों से नींद कोसों दूर थी ।  रात के बारह बजे उसकी नजर लैपटॉप पर थी 😐 अभी तक रिजल्ट की कोई सूचना नहीं । सुबह के 3 बजे उसके उठने का समय होता था श्री उठी नहा धो कर अपने नित्य कार्य पूर्ण किए । सुबह के 5 बज गए थे एक दम से रिजल्ट की नोटिफिकेशन आई श्री में हिम्मत नहीं थी कि वो अपना रिजल्ट देखे वो चुपचाप से हरि के कमरे में गई श्री ने हरि के कमरे का दरवाजा खटखटाया हरि ने दरवाजा खोला और श्री को कमरे के बाहर देख कर हैरान हो गया...
पर हरि को अंदाजा था कि श्री आएगी क्यूंकि आज उसका रिजल्ट जो आने वाला था ।😌
श्री ने हरि से कहा आज हमारा रिजल्ट आने वाला है क्या आप हमारा रिजल्ट देख सकते है । 🙂‍↕️
हरि ने कहा अंदर आ जाओ मैं देखता हु तुम्हारा रिजल्ट चिंता मत करो खुद पर विश्वास रखो सब अच्छा ही होगा । श्री अंदर चली गई । 
🥰

क्रमशः 
धन्यवाद 🙏